देहरादून में भाजपा नेता मोहन पाल ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की मुलाकात, जन-मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चादेहरादून। भाजपा नेता मोहन पाल ने देहरादून स्थित माननीय स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जन-मुद्दों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।इस दौरान मोहन पाल ने अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार, चिकित्सकों की उपलब्धता तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने से संबंधित महत्वपूर्ण विषय मंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया।स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। भाजपा नेता मोहन पाल ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि जल्द ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
टीएमयू स्टुडेंट्स के स्किल्स डवलपमेंट को एनआईआईटी फाउंडेशन संग एमओयू साइन
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की ओर से स्टुडेंट्स…
तीन पानी डैम के पुनर्निर्माण के लिए महापौर ने अधिकारियों के साथ किया सर्वे
रूद्रपुर। वार्ड नंबर एक की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में…
समाजवादी पार्टी ने किया जसपुर से 2027 का चुनावी शंखनादजसपुर में पूरे दमखम से लड़ेगी सपा विधान सभा चुनाव महंत शुभम गिरी,_आने वाले वर्ष 2027 में विधानसभा चावन को लेकर जहां अन्य दल अपने-अपने तरीके से दावेदारी को लेकर तैयारी कर रहे हैं वही उसी क्रम में भी समाजवादी पार्टी में जयपुर से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद कर दिया है इसी क्रम में आज जयपुर में समाजवादी पार्टी की दो अलग-अलग स्थान पर बैठक आयोजित की गई पहली बैठक समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद उस्मान अली के निवास पर आयोजित की गई जिसमें समाजवादी पार्टी का दर्जनों युवाओं सपा प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान के नेतृत्व सपा प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी व प्रदेश कोषाध्यक्ष स्क राय की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की वहीं दूसरी बैठक जसपुर में मुमताज चौक पर सपा नेत्री परवीन जहां के निवास पर आयोजित की गई जहां पर सपा नेत्री वह सपा महिला सभा की नगर अध्यक्ष नफीसा बेगम वह प्रवीण जहां के नेतृत्व में गर्जना महिलाओं न्यू समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की वहीं बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने सपा प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी व प्रदेश कोषाध्यक्ष स्क राय का फूल मालाओं से स्वागत किया कार्यक्रम में प्रेस वार्ता के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जिला उधम सिंह नगर में समाजवादी पार्टी पूर्व में भी बहुत अच्छे वोटो के साथ विधानसभा के चुनावी समर में फाइट कर चुकी है अब 2027 मैं समाजवादी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में अपने विधानसभा उम्मीदवारों को जिताकर अपने निर्णायक भूमिका उत्तराखंड में दर्ज कराएगी वहीं सपा प्रदेश कोषाध्यक्ष स्क राय ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा की उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार पार्टी के रूप में अपनी पहचान बन चुकी है महिलाओं पर लगातार अपराध बढ़ रहे हैं वहीं गैस की किल्लत की वजह से लघु उद्योग बंद हो चुके हैं बेरोजगारों के लिए रोजगार नहीं नौकरियों के आवेदन नहीं निकल रहे पहाड़ों से पलायन निरंतर जारी है उत्तराखंड का युवा अन्य प्रदेशों में रोजगार की तलाश में पलायन कर रहा है वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में कमजोर साबित हो रही है सपा नेता एस के राय ने कहा 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और आतिश शीघ्र उत्तराखंड के अंदर पार्टी के विशाल कार्यक्रम आयोजित होंगे इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने सपा प्रदेश कोषाध्यक्ष स्एस के राय वह सपा प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी का कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन किया सपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि पी डी ए की बैठक पूरे जिले में आयोजित की जाएगी इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड सैयद उस्मान अली नगर अध्यक्ष जयपुर डॉक्टर नईम अहमद मोहम्मद इमरान रमेश यादव नाजिम सैफी रोहित अरोरा यास्मीन मंसूरी दिलशाद हुसैन मौजूद रहे
आज किच्छा मंडी में किसानों के साथ एक बैठक कर गेहूं तोलने से संबंधित सहित अन्य मुद्दों पर बैठक हुई, जहां उन्होंने गेहूं तोलने की गति को बढ़ाने ट्रांसपोर्ट की व्यवधान की वजह से ऐसी ट्रांसपोर्ट लोगो को ब्लैक लिस्ट किया जाए जिनकी वजह से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान यह स्पष्ट हुआ कि ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी हो। एसडीएम किच्छा गौरव पांडेय, डिप्टी आरएमओ लता मिश्रा ने कहा कि यह जिम्मेदारी सरकार की है, हम इसके लिए दृढ संकल्पित है। डॉ उपाध्याय ने बताया कि आज ही मुख्य जिला मुख्य कृषक अधिकारी श्री वी केएस यादव जी से बात हुई उन्हेंने अवगत कराया कि प्रति एकड़ जहां यूरिया तीन कटे यूरिया खाद की जरूरत पड़ती है , अब एक ही कट्टा यूरिया खाद सरकार देगी। आज अधिकारी और सरकार वातानुकूलित कमरे में बैठकर अपना कार्य करते हैं, किसान लू, बरसात , शीत लहरो में अपनी खेत की रखवाली कर अन्नदाता के रूप में देश को अन्न प्रदान करता है आज यह दिन देखना पड़ रहे हैं। अगर सरकार ने अपने फैसले को नहीं बदला निश्चित तौर पर मजबूरन एक बड़ा जन आंदोलन करके सरकार व जिलाधिकारी का जबरदस्त घिराव किया जाएगा। बैठक में रामनरेश गंगवार, गजेंद्र, तुलाराम, लइईक अहमद, महेशा जोशी, दीवान सिंह नेगी, तुलसीराम, राम प्रसाद, डोरी लाल, जय नारायण आदि किसान उपस्थित
स्किल डेवलपमेंट के बिना अधूरी है शिक्षा” — कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के संदेश से गूंजा ‘उत्कर्ष’ महोत्सव, सितारगंज कॉलेज में उमड़ा उत्साह।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सितारगंज का प्रांगण मंगलवार को उस समय उत्साह, ऊर्जा और उल्लास से भर…
भाषा से ही बनता है संस्कार-नरेन्द्र संगीत सप्ताह में गूंजा गढ़वाली अस्मिता का स्वर,विधायक कण्डारी का भावुक आह्वान
श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत और लोकधुनों की मधुर गूंज के बीच नरेन्द्र संगीत सप्ताह…
सिडकुल-एमबीआर बॉर्डर पर नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: कार सवार दो तस्कर दबोचे, 12.91 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज।
ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस ने एक बार फिर नशे के खिलाफ…