GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

gvartanews by gvartanews
April 21, 2026
Reading Time: 1 min read
0

डीपीएस रुद्रपुर में प्रथम डीपीएस रुद्रपुर प्रीमियर बैडमिंटन लीग का भव्य समापन

RELATED POSTS

डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा

धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ

रुद्रपुर, 21 अप्रैल। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर द्वारा 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम डीपीएस रुद्रपुर प्रीमियर बैडमिंटन लीग का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। चार दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 25 से अधिक विद्यालयों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड के प्रमुख शहरों हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, रुद्रपुर, किच्छा, लालपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान 300 से अधिक मुकाबले खेले गए, जिससे प्रतियोगिता अत्यंत रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रही।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री बी. एस. मनकोटी, माननीय महासचिव, उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन रहे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पुष्कर राज जैन, अध्यक्ष उधम सिंह नगर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, श्री विष्णु सक्सेना, सचिव बैडमिंटन एसोसिएशन उधम सिंह नगर, श्री रितेश बिष्ट, अध्यक्ष नैनीताल जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, डॉ. नागेंद्र शर्मा, अध्यक्ष जिम्नास्टिक एसोसिएशन उत्तराखंड एवं अधिवक्ता भूपेश चंद्र डुमका (वरिष्ठ कर सलाहकार) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीएस रुद्रपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक पंजाबी नृत्य से हुआ, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात अंडर-17 वर्ग का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला खेला गया।

प्रतियोगिता में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 वर्गों में सिंगल्स एवं डबल्स मुकाबले आयोजित किए गए। विजेता, उपविजेता एवं द्वितीय उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विजेताओं की सूची (Winner Category Wise)

Buy JNews
ADVERTISEMENT

• अंडर-9 बालक सिंगल्स – चैत्विक साह (गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल)
• अंडर-9 बालिका सिंगल्स – अद्विका जोशी (किंग्स फोर्ड)

• अंडर-11 बालक सिंगल्स – सिद्धार्थ नेगी (डीपीएस हल्द्वानी)
• अंडर-11 बालिका सिंगल्स – वर्णिका पंत (अमेनिटी पब्लिक स्कूल)

• अंडर-13 बालक सिंगल्स – प्रवर वर्मा (सेंट जोसेफ स्कूल, नैनीताल)
• अंडर-13 बालिका सिंगल्स – प्रत्युषा रावत (बीएलएम अकादमी, हल्द्वानी)
• अंडर-13 बालक डबल्स – लक्षित त्रिपाठी एवं वैभव बन्कोटी (शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी)

• अंडर-15 बालक सिंगल्स – करण लोहानी (डीपीएस रुद्रपुर)
• अंडर-15 बालिका सिंगल्स – हर्षिता (शेमफोर्ड स्कूल, हल्द्वानी)
• अंडर-15 बालक डबल्स – करण लोहानी एवं रुबल गौर (डीपीएस रुद्रपुर)

• अंडर-17 बालक सिंगल्स – करण लोहानी (डीपीएस रुद्रपुर)
• अंडर-17 बालिका सिंगल्स – हर्षा भारद्वाज (आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर)
• अंडर-17 बालक डबल्स – करण लोहानी एवं रुबल गौर (डीपीएस रुद्रपुर)
• अंडर-17 बालिका डबल्स – मान्शा वर्मा एवं तनरूप कौर (डीपीएस रुद्रपुर)

अपने संबोधन में श्री पुष्कर राज जैन, अध्यक्ष उधम सिंह नगर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर ने वातानुकूलित बैडमिंटन कोर्ट बनाकर खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण सुविधा प्रदान की है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा और वे भविष्य में खेल जगत में नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे। उन्होंने विद्यालय के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं खेल सुविधाओं की सराहना की।

मुख्य अतिथि श्री बी. एस. मनकोटी ने अपने संबोधन में श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी एवं समस्त डीपीएस परिवार को कक्षा 10 के परिणाम में राज्य टॉपर हर्षा अरिप्रसाथ की उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इतने भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि हार और जीत जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन निरंतर प्रयास, समर्पण और सकारात्मक सोच ही सच्चे चैंपियन की पहचान है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का खेल मैदान ही कल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की पहली सीढ़ी है। डीपीएस रुद्रपुर सदैव शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता रहेगा तथा विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मंच प्रदान करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विद्यालयों से आए सभी कोचों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यार्थियों को निरंतर प्रशिक्षण देने, उनके खेल कौशल को निखारने तथा उन्हें भविष्य के लक्ष्यों के लिए तैयार करने हेतु उनके समर्पण और योगदान के प्रति आभार स्वरूप प्रदान किया गया।
धन्यवाद।
प्रधानाचार्य
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर

ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
उत्तराखण्ड

डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया

July 26, 2026
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा
उत्तराखण्ड

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा

July 26, 2026
धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ
उत्तराखण्ड

धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ

July 26, 2026
चौरास स्टेडियम प्रकरण में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

चौरास स्टेडियम प्रकरण में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

July 26, 2026
हरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल
उत्तराखण्ड

हरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल

July 26, 2026
कारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बा
उत्तराखण्ड

कारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बा

July 26, 2026
Next Post

स्किल डेवलपमेंट के बिना अधूरी है शिक्षा” — कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के संदेश से गूंजा ‘उत्कर्ष’ महोत्सव, सितारगंज कॉलेज में उमड़ा उत्साह।

आज किच्छा मंडी में किसानों के साथ एक बैठक कर गेहूं तोलने से संबंधित सहित अन्य मुद्दों पर बैठक हुई, जहां उन्होंने गेहूं तोलने की गति को बढ़ाने ट्रांसपोर्ट की व्यवधान की वजह से ऐसी ट्रांसपोर्ट लोगो को ब्लैक लिस्ट किया जाए जिनकी वजह से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान यह स्पष्ट हुआ कि ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी हो। एसडीएम किच्छा गौरव पांडेय, डिप्टी आरएमओ लता मिश्रा ने कहा कि यह जिम्मेदारी सरकार की है, हम इसके लिए दृढ संकल्पित है। डॉ उपाध्याय ने बताया कि आज ही मुख्य जिला मुख्य कृषक अधिकारी श्री वी केएस यादव जी से बात हुई उन्हेंने अवगत कराया कि प्रति एकड़ जहां यूरिया तीन कटे यूरिया खाद की जरूरत पड़ती है , अब एक ही कट्टा यूरिया खाद सरकार देगी। आज अधिकारी और सरकार वातानुकूलित कमरे में बैठकर अपना कार्य करते हैं, किसान लू, बरसात , शीत लहरो में अपनी खेत की रखवाली कर अन्नदाता के रूप में देश को अन्न प्रदान करता है आज यह दिन देखना पड़ रहे हैं। अगर सरकार ने अपने फैसले को नहीं बदला निश्चित तौर पर मजबूरन एक बड़ा जन आंदोलन करके सरकार व जिलाधिकारी का जबरदस्त घिराव किया जाएगा। बैठक में रामनरेश गंगवार, गजेंद्र, तुलाराम, लइईक अहमद, महेशा जोशी, दीवान सिंह नेगी, तुलसीराम, राम प्रसाद, डोरी लाल, जय नारायण आदि किसान उपस्थित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
  • भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा
  • धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!