बेस अस्पताल में सजेगी राहत की थाली-आचंल कैफे से मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी बड़ी सहुलियत

श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मानवीय एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में श्रीनगर के…

बेस अस्पताल में सजेगी राहत की थाली-आचंल कैफे से मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी बड़ी सहुलियत

श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मानवीय एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में श्रीनगर के…

नशे के खिलाफ सख्त एक्शन-पौड़ी पुलिस का बड़ा प्रहार स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार,सप्लाई चेन तक पहुंचने की तैयारी

श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस लगातार…

खौफ का साया-बमठी गांव में गुलदार का कहर 60 वर्षीय महिला को बनाया निवाला,ग्रामीणों में उबाल

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्यालय से सटे बमठी गांव में गुरुवार सुबह घटी एक…

कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जनपद नैनीताल ने संगठन को ग्राम और बूथ स्तर तक और…

उपभोक्ताओं को सुगम आपूर्ति लिए डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन…

ऑपरेशन प्रहार की बड़ी कामयाबी: डेढ़ साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे 10 हजार का इनामी, चाय विक्रेता पर कुल्हाड़ी से हमला कर लूट करने वाला शातिर मथुरा से गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या…

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरूवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को नियमित कोर्ट लगाकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि बकायदारो से कड़ाई से राजस्व वसूली की जाय व 10 बड़े बकायेदारों की सूची तहसीलों में लगाने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होने जनपद में गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिये। उन्होने न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा पैरवी प्रभावी तरीके से रखने के निर्देश दिये ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके। उन्होने कहा कि विवेचना में जो कमियां रही हो उसकी चैक लिस्ट बनाकर अन्य पाॅक्सो मामलो में विवेचना किया जाये। उन्होने कहा कि पुलिस व अभियोजन विभाग की कमी के कारण कोई अपराधी कोर्ट से दोसमुक्त न हो इसका ध्यान रखे। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को मजिट्रीयल जांच समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने अभियोजन व पुलिस आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करे व कही कोई कठिनायी आती है तो व्हाट्सप ग्रुप साझा कर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए शतप्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि नदियों में कही रिवर ड्रेजिंग व चैनेलाईज कराने की आवश्यकता हो तो संयुक्त निरीक्षण कर स्थान चिन्हित करते हुए वर्षाकाल से पूर्ण रिवर ड्रेजिंग, चैनेलाईज कार्य करा लिया जाये ताकि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने सीएम हैल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल, आयोग के सन्दर्भो, रिट याचिका सन्दर्भो, आडित आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिये। उन्होने सीएम हैल्प लाईन व जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये समय से निस्तारण करने व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने एआरटीओ को ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 25 अप्रैल शनिवार से 24 मई तक जनगणना अभियान चलाया जायेगा। उन्होने कहा कि सभी तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी जनगणना कार्य का परीक्षण नियमित करें व आकड़ों की शुद्धता पर विशेष ध्यान दे तथा प्रतिदिन पोर्टल पर अपलोड कराना भी सुनिश्चित करेगें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, तुषार सैनी,…

अटरिया मेला संपन्न होने पर महन्त माता पुष्पा देवी ने मेयर विकास शर्मा का जताया आभारअटरिया। क्षेत्र में आयोजित अटरिया मेला शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत महन्त माता पुष्पा देवी ने मेले में की गई व्यवस्थाओं को लेकर मेयर विकास शर्मा का आभार व्यक्त किया।महन्त माता पुष्पा देवी ने कहा कि मेले के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।इस अवसर पर पार्षद पंकज गौड़ एवं राजेश जगा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने भी मेला आयोजन को सफल बनाने में प्रशासन और नगर निगम की भूमिका की सराहना की।

काशीपुर : अघोषित विद्युत कटौती पर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही अघोषित विद्युत कटौती बंद नहीं की गई तो कांग्रेस बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन छोड़ देगी। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रहने त्राहित्राहि मची है । बिना पूर्व सूचना के अघोषित विद्युत कटौती से जहां आम जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं बच्चों की पढ़ाई, पानी की आपूर्ति एवं खेती किसानी भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती की मार से जनता त्रस्त है। एक और गेहूं की कटाई होने के कारण सुबह से शाम तक विद्युत कटौती हो रही है, वहीं कुछ क्षेत्रों में सुबह 10 से रात 12:00 बजे तक की कटौती हो रही है। बिजली विभाग ना तो इस विषय में आम जनता को अपना कोई शेड्यूल बताता है ना ही कोई पूर्व सूचना दी जाती है, जो कि गलत है। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि कई क्षेत्रों में जर्जर विद्युत तारों के कारण लंबी कटौती हो रही है। विद्युत विभाग को गर्मी के सीजन से पूर्व ही सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करनी चाहिए थी । अघोषित विद्युत कटौती से किसान और आम जनमानस पूरी तरह प्रभावित है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही विद्युत विभाग ने अघोषित विद्युत कटौती पर प्रतिबंध न लगाया तो महानगर कांग्रेस कमेटी विद्युत विभाग के कार्यालय पर बड़ा आंदोलन करेगी।