किच्छा में CMO के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध क्लीनिक सीलकिच्छा, 24 सितंबर 2026:जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऊधमसिंह नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी के सख्त रुख के बाद आज स्वास्थ्य विभाग ने किच्छा क्षेत्र में एक बड़ा अभियान चलाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लगातार क्षेत्र में बिना पंजीकरण और बिना वैध डिग्री के क्लीनिक संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए CMO डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कदम उठाने के आदेश जारी किए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी के विशेष दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने आज किच्छा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम ने पाया कि कई क्लीनिक बिना किसी वैध पंजीकरण के चलाए जा रहे थे, जो सीधे तौर पर स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन है।CMO के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर तीन क्लीनिकों को अवैध पाते हुए सील कर दिया

संस्कृत स्पर्धाओं में कीर्तिनगर ब्लॉक के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम,विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

टिहरी/कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् उत्तराखंड सरकार के तत्वावधान में विकासखंड कीर्तिनगर की दो दिवसीय विकासखंड…

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने छात्रों को दिया अंतिम अवसर-क्वालीफाइंग विषयों की परीक्षा के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने उन छात्र-छात्राओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय…

सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम-47 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गांव की चौपाल से लेकर सरकारी कार्यालयों तक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए…

सामाजिक विज्ञान महोत्सव में नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा-तुनेटा की सोनिका,अनामिका और रितिका ने मारी बाजी

जखोली/रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड जखोली के न्याय पंचायत संकुल डांगी भरदार के अंतर्गत राजकीय…

सामाजिक विज्ञान महोत्सव में नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा-तुनेटा की सोनिका,अनामिका और रितिका ने मारी बाजी

जखोली/रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड जखोली के न्याय पंचायत संकुल डांगी भरदार के अंतर्गत राजकीय…

पौड़ी में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज-युद्धस्तर पर जुटीं विभागीय टीमें,क्षतिग्रस्त मार्गों की हो रही मरम्मत

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मानसून की बारिश से पर्वतीय जनपद पौड़ी गढ़वाल में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को अब…