टिहरी/कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् उत्तराखंड सरकार के तत्वावधान में विकासखंड कीर्तिनगर की दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं का आयोजन 23 एवं 24 सितंबर को पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा टिहरी गढ़वाल में हर्षोल्लास एवं आनंदपूर्ण वातावरण में किया गया। संस्कृत भाषा,साहित्य एवं संस्कृति के प्रति विद्यार्थियों में रुचि जागृत करने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर यशवंत सिंह नेगी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं संस्कृत प्रवक्ता डॉ.गौतम ने प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हर्षमणि रतूड़ी तथा विशिष्ट अतिथि केशवानंद डंगवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा के प्रधानाचार्य चण्डी प्रसाद देवली ने की। मंच संचालन संस्कृत प्रवक्ता भगवती प्रसाद भट्ट ने किया। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने संस्कृत से जुड़ी विविध स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय इंटर कॉलेज वर्ग में पिपलीधार,डागर,न्यूली,अकरी,डांगचौरा,कीर्तिनगर,मलेथा,किलकिलेश्वर,जखण्ड,नागराजाधार कड़ाकोट तथा धद्दी घण्डियाल सहित विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। वहीं राजकीय हाईस्कूल वर्ग में कण्डोली एवं बरसोली की टीमों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपना परचम लहराया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में भी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलेथा,राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर,राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार,राजकीय इंटर कॉलेज न्यूली,राजकीय हाईस्कूल कण्डोली,राजकीय हाईस्कूल बरसोली,पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा तथा राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार कड़ाकोट के प्रतिभागियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन से प्रतियोगिता स्थल पर उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना रहा। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा के प्रति अपनी समझ,उच्चारण,स्मरण शक्ति,प्रस्तुति कौशल एवं सांस्कृतिक अभिरुचि का परिचय देते हुए दर्शकों एवं निर्णायकों की सराहना प्राप्त की। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ संस्कृत की समृद्ध परंपरा से जुड़ने का अवसर भी मिला। दो दिवसीय आयोजन के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य खोला कड़ाकोट कविता देवी ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरिता लिंगवाल उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं विद्यालयों के प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुरस्कार वितरण समारोह में दिलबर रावत,महेंद्र कठैत,अजय कुमार धीमान,राधा मैदोली,बीना रावत,विनोद सिंह चौहान,शिशुपाल सिंह चौधरी,रामेंद्र पुंडीर तथा राम सिंह बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में निर्णायकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। निर्णायक मंडल में नागेंद्र सिंह,संजू देवी,मुकेश डिमरी,डॉ.अजय रौतेला,अंजु बमोला,अमित पुरोहित,अमिता आर्या,सरिता,मनीषा मनादुलि,पुष्पा देवी,उषा पोखरियाल,प्रविन्द्र प्रसाद,बबीता मैठाणी तथा भूपेंद्र सिंह कंडारी ने पूरी निष्ठा एवं मनोयोग के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जगदीश रावत,मनोज रावत,राहुल भट्ट,नवीन कुमार,डॉ.प्रदीप जुगरान,सुमित सेमवाल,रेनू कठैत,सोनम भट्ट,सुमन घनशाला,दिलावर सिंह चौहान,वीरेंद्र दत्त फोन्दनी,सुरतु मिस्त्री सहित एनसीसी एवं स्काउट कैडेट्स का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के संबंध में विनोद चौहान पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा टिहरी गढ़वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दो दिवसीय संस्कृत स्पर्धाओं का समापन विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों,उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। आयोजन ने यह संदेश दिया कि विद्यालय स्तर पर संस्कृत जैसी प्राचीन एवं समृद्ध भाषा को प्रतियोगितात्मक गतिविधियों से जोड़कर नई पीढ़ी में उसके प्रति रुचि और जुड़ाव को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।








