- बालाजी डेंटल क्लीनिक: निरीक्षण के दौरान इस क्लीनिक पर कोई भी अधिकृत डॉक्टर उपस्थित नहीं था। इसके साथ ही क्लीनिक संचालन से जुड़ा कोई भी वैध पंजीकरण दस्तावेज टीम के सामने पेश नहीं किया जा सका।
- जगदंबा क्लीनिक: यहाँ अनिल शर्मा नाम का व्यक्ति बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री के मरीजों का उपचार कर रहा था। स्वास्थ्य के साथ इस बड़े खिलवाड़ को देखते हुए क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
- संजीवनी क्लीनिक, बंडिया स्थित डॉ. विकास ढाली के इस क्लीनिक की जांच करने पर वहाँ अस्पताल के पंजीकरण या चिकित्सा योग्यता से संबंधित कोई भी आवश्यक कानूनी कागजात नहीं मिले। नियमों की अनदेखी के कारण इसे भी बंद कर दिया गया।
इस कार्रवाई के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी नागरिक के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी क्लीनिक या अस्पताल बिना वैध रजिस्ट्रेशन या बिना योग्यता के चलते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भविष्य में भी ऐसी ही दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग द्वारा आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज किया जाएगा।








