Day: September 11, 2026
ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक का निर्वाचन सम्पन्नआज ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक लि. रुद्रपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती ममता मेहरोत्रा एवम् उपाध्यक्ष पद पर श्री नरेन्द्र सिंह के द्वारा ही नामांकन किए जाने के कारण उक्त पदों पर दोनों प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी श्री विद्या सिंह सोमनाल ने निर्वाचित घोषित किया। बैंक की ओर से अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों में उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक, हल्द्वानी के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्री प्रकाश चन्द्र आर्य, श्रीमती गीता रावत, श्रीमती जीवंती बोरा, श्री दयानंद तिवारी एवम् प्रादेशिक को ऑपरेटिव यूनियन देहरादून के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्रीमती किरण मेहता एवम् श्रीमती वनदीप कौर को निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार के द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता महरोत्रा को विधिवत कार्य भार ग्रहण कराया गया। बैंक अध्यक्षा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में बैंक को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए भरसक प्रयास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर बैंक के नव निर्वाचित संचालक श्री रमेश सिंह, श्रीमती ज्योति सिंह, जावित्री देवी, दीपिका चौधरी, श्री नरेन्द्र सिंह, श्रीमती वनदीप कौर, किरन मेहता, गीता रावत, श्री पंकज सिंह, दयानन्द तिवारी के साथ साथ श्री राम कृष्ण महरोत्रा, श्री दान सिंह रावत, तराई विकास संघ के अध्यक्ष श्री गोपाल बोरा श्री मेजर सिंह, बैंक उपमहाप्रबंधक, एवम् अन्य अधिकारी कर्मचारी एवम् सहकारी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
🔸 एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशों का असर — 14 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार
➡️ कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे से अभियुक्त को किया गिरफ्तार। ➡️ 02 बैगों…
टीएमयू के प्रो. राजुल रस्तोगी फोर्ब्स इंडिया के बिजनेस लीडर्स में शुमार
चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान, विकसित भारत के निर्माण…
नानकमत्ता देहवा नदी के कटाव से किसानों की जमीन प्रभावित, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने ग्रामीणों से की वार्ता
नानकमत्ता। टुकड़ी क्षेत्र में देहवा नदी के लगातार हो रहे कटाव से किसानों की जमीन को…
गढ़वाल विश्वविद्यालय ने फिर खोला प्रवेश का द्वार-रिक्त सीटों पर 16 सितंबर तक पंजीकरण का मौका
श्रीनगर गढ़वाल। उच्च शिक्षा की राह देख रहे छात्र-छात्राओं के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय…
पोषण से स्वस्थ बचपन की नींव,आंगनबाड़ी को सशक्त बनाने पर जोर-जनसहभागिता से मजबूत होगा पोषण अभियान
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वस्थ बचपन और सशक्त समाज की मजबूत नींव पौष्टिक आहार एवं बेहतर स्वास्थ्य से…
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले-मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड 17 से बढ़कर 25 हजार,पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए 245 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में…
गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में हिमांशु भण्डारी का परचम-1505 मतों के भारी अंतर से अध्यक्ष पद पर शानदार जीत
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिरला परिसर श्रीनगर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के…
गुरूजनों के अनुभव से संवारेंगे शहर और युवाओं का भविष्यः विकास शर्मा
रुद्रपुर। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम सभागार में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में महापौर…