रुद्रपुर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी सम्पन्नराज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून के तत्वावधान में आज जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फाजिलपुर महरौला रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में श्री हरेंद्र मिश्रा मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर, मुख्य अतिथि डॉ. जी सी जोशी, राजेश्वर सिंह होलकर एवम् विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवम् सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ विज्ञान के प्रति समझ और रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में सर्राफ पब्लिक स्कूल खटीमा की छात्रा कु. लक्ष्मी भट्ट ने प्रथम, सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा कु. कीर्ति बिष्ट ने द्वितीय और जी एस कान्वेंट स्कूल सितारगंज की छात्रा कु. सपना मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि डॉ जी सी जोशी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत एवं जनपद विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में ऊधम सिंह नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फिजिक्स डॉ. जी.सी. जोशी रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री हरेंद्र मिश्रा ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवम् उत्साहवर्धन किया एवम् भावी ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में छात्रों से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ साथ जनपद के अनेक विद्यालयों के प्रतिभागियों के मार्गदर्शक शिक्षक, शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

चम्पावत को हराकर जनपद देहरादून बना चैंपियन।

माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में दिनांक 17 से 19 सितम्बर 2026 तक महाराणा प्रताप…

रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें-डीएम

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश देहरादून 18 सितंबर,…

उच्चाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोस्वामी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी (DTO) डॉ. संजय पांडेय के निर्देशन में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी एवं एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज, सितारगंज में NCC कैडेटों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप यादव के निर्देश पर जिला PMDT TB-HIV समन्वयक नवल किशोर पंडित द्वारा किया गया उन्होंने NCC कैडेटों को संबोधित करते हुए बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत NCC कैडेटों को टीबी एवं एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे स्वयं सही जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ समाज में भी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से बीमारी की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सकता है कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप यादव द्वारा टीबी एवं एचआईवी के लक्षण, बचाव, जांच, उपचार तथा बीमारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां NCC कैडेटों को विस्तार से दी गईं उन्होंने कहा कि समाज में आज भी टीबी एवं एचआईवी को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां एवं सही जानकारी का अभाव है। ऐसे में NCC कैडेट जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज के लोगों तक सही स्वास्थ्य जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं कार्यक्रम के दौरान कैडेटों को टीबी के प्रमुख लक्षण, समय पर जांच कराने, उपचार को पूरा करने, संक्रमण से बचाव तथा एचआईवी से संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कैडेटों से आह्वान किया गया कि वे अपने आसपास के लोगों को भी इन बीमारियों के प्रति जागरूक करें कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज सितारगंज, जन उत्थान समिति के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री श्री अकरम, सरकारी अस्पताल सितारगंज से STS सुनील राय, आबोर्डी संस्था से मोनिका राणा, ISD-TI सितारगंज से परियोजना प्रबंधक मो. अरफात अली, मोहित गुप्ता, नंदिनी रत्नाकर, विद्यालय के शिक्षकगण तथा NCC के समस्त कैडेट उपस्थित रहे।