जिला सूचना अधिकारी ऊधम सिंह नगर।
मा0 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में 09 मई, 2026 द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जानकारी देते हुये सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेन्द्र कुमार सागर ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में 09 मई 2026 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक रूद्रपुर स्थित जिला न्यायालय सहित वाह्य स्थित दीवानी न्यायालयों काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज एवं किच्छा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेन्द्र कुमार सागर ने बताया कि 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन के वादों का निस्तारण किया जाएगा जैसे- भरण पोषण, धन वसूली, श्रम विवाद, विद्युत एवं जल कर बिलों के मामले, धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, अपराधिक शमनीय व सिविल मामले इसके अतिरिक्त न्यायालयों में लम्बित शमनीय प्रकृतिक के आपराधिक वाद/अपराध, धारा 138 एनआई एक्ट, धन वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम विवाद, विद्युत व जल कर बिल संबंधित, वैवाहिक मामले तलाक को छोड़कर, भूमि अधिग्रहण, भुगतान व भत्तों से सम्बन्धित सर्विस के मामले, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व वाद, मोटर वाहन अधिनियम के शमनीय अपराधों के चालान, सिविल मामले (किरायेदारी, सुखाधिकार, व्यादेश) का निस्तारण किया जाएगा।उन्होने अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति अपने वादों/मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करवाना चाहते हैं वे सम्बन्धित न्यायालय में किसी भी कार्य दिवस में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने वादों को नियत करवा सकते है या जिला न्यायालय परिसर में स्थित एडीआर केन्द्र रूदुपर में स्वयं अथवा अधिवक्ता के जरिये अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। उन्होने कहा है कि अधिक जानकारी के लिए नालसा हैल्प लाइन नं0-15100, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर एडीआर केन्द्र रूद्रपुर के हैल्प डैस्क नं0-9411531449, ई-मेल- dlsausnagar@gmail.com, फोन नं0-05944-250682 पर सम्पर्क कर सकते है।
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने नारायण अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना
रुद्रपुर। उत्तराखण्ड सरकार के परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप…
श्रीनगर में अंतिम संस्कार व्यवस्था पर उठी बड़ी मांग-लकड़ी संकट के बीच इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनाने की पहल तेज
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में अंतिम संस्कार व्यवस्था को लेकर एक गंभीर और जनहित…
नई उम्मीदों की उड़ान-डांगचौरा इंटर कॉलेज में प्रवेशोत्सव बना उत्साह और स्वागत का महापर्व
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा टिहरी गढ़वाल में 7 अप्रैल 2026 को…
मानव को प्रतिदिन आते हैं 70 हजार विचारः प्रो. एनके सिंह
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी में स्ट्रेस मैनेजमेंट पर गेस्ट लेक्चर में मेडिकल कॉलेज…
सितारगंज राजकीय उद्यान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
सितारगंज, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद ऊधमसिंह नगर के सितारगंज स्थित राजकीय गार्डन एवं…
रुद्रपुर में कांग्रेस प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव सांसद सुश्री कुमारी शैलजा जी को हुआ भव्य स्वागत
रुद्रपुर 66विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव सांसद सुश्री कुमारी शैलजा जी…
भावना मेहरा ने संभाला कार्यभार विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।
प्रदेश के सभी जिला विकास प्राधिकरणों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वनय किया जाएगा सुनिश्चित। देहरादून/नैनीताल। आवास…
उत्तराखंड यूथ कांग्रेस कमेटी में रिजवान अंसारी के प्रदेश महासचिव एवं तरुण नेगी के नगर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने बेहड आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम काआयोजन
रुद्रपुर उत्तराखंड यूथ कांग्रेस कमेटी में रिजवान अंसारी के प्रदेश महासचिव एवं तरुण नेगी के नगर…