मोनाल सदन को हराकर शिवालिक सदन ने जीता फुटबॉल का खिताब देहरादून। रोचक मुकाबले में शिवालिक…
वीर पुरिया नैथानी स्मारक पहुंची जिलाधिकारी-प्रयासों को सराहा,विकास व स्वरोजगार पर जोर
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। घंडियाल में आयोजित तहसील दिवस में स्थानीय लोगों के आमंत्रण पर जिलाधिकारी ने कल्जीखाल…
शोध की नई दिशा-गढ़वाल विश्वविद्यालय में शोध पद्धति कार्यशाला के सातवें दिन ज्ञान और व्यवहार का संगम
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग एवं भौतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त…
सिडकुल में एस ओ जी ओर सितारगंज पुलिस के सयुंक्त ‘ऑपरेशन आर्म्स ब्रेक’ से बड़ा खुलासा: हथियारों का जखीरा पकड़कर टली संभावित बड़ी वारदात, आतंकी कनेक्शन की आशंका ने बढ़ाई सनसनी पूर्व में भी कई अपराधिक मुकदमे है दर्ज
सितारगंज उधम सिंह नगर के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई,…
देवलगढ़ में आस्था का महासंगम-14 अप्रैल को भव्य बैसाखी मेला,मां गौरा झूला दर्शन के लिए उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर एक बार फिर आस्था,परंपरा और संस्कृति का विराट…
रूद्रपुर । पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आनंदखेड़ा नंबर एक में आयोजित श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भक्तिमय वातावरण में संकीर्तन सुना और महामंत्र का जाप करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति द्वारा पूर्व विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संकीर्तन महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसमें मानमुक्ति सम्प्रदाय, जय जगन्नाथ सम्प्रदाय, कृष्णदासी सम्प्रदाय, ब्रजेश्वरी सम्प्रदाय और गोपी कृष्ण सम्प्रदाय की मंडलियों ने भावपूर्ण कीर्तन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ठुकराल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में शांति और भाईचारे का संदेश जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने संकीर्तन का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
स्वास्थ्य टीम और प्रशासन की संयुक्त निरीक्षण कार्रवाईरुद्रपुर, 09 अप्रैल 2026 – मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के रुद्रपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की पी सी पी एन डी टी टीम ने एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया ।09 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, अवैध लिंग चयन के खिलाफ सख्त रुखनिरीक्षण दल में प्रशासनिक और चिकित्सा विशेषज्ञों की इस संयुक्त टीम का नेतृत्व डॉ एस. पी. सिंह नोडल अधिकारी पी.एन.डी. टी. ओर प्रभारी नायब तहसीलदार राधे श्याम राणा के साथ राजस्व विभाग से लेखपाल अमित पांडे, सामाजिक क्षेत्र आई. एस.डी से विशेषज्ञ बिंदु वासिनी , जिला समन्वयक प्रदीप महर और अधिशासी सहायक गोपाल आर्य ने किया। टीम ने क्षेत्र के 09 प्रमुख अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित केंद्रों के अभिलेखों और कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की गई: महाराजा…