नगर निगम ने खेड़ा बस्ती में सरकारी जमीन से हटाया कब्जा, सामान जब्त

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने वार्ड संख्या 18, खेड़ा…

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. सिन्हा ने ब्लड सेंटर हेतु जीवन रक्षक उपकरणों के लिए ZF…

ZF राणे ऑटोमोटिव के नेतृत्व ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर के छात्रों को किया प्रेरितअध्यक्ष…

श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा के दिव्य आयोजन में स्वामी रसिक महाराज के प्रवचनों से गूंजा आध्यात्मिक संदेश

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती श्रीनगर इन दिनों भक्ति,आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर…

कर्तव्य,कर्म और ईमानदारी की जीत-पौड़ी पुलिस के दो जांबाज अधिकारी बने पुलिस उपाधीक्षक

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन और समर्पण की मिसाल पेश करने वाले दो पुलिस अधिकारियों…

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में रिसर्च मेथडोलॉजी कोर्स के छठे दिन तकनीक और दर्शन का संगम

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित आईसीएसएसआर प्रायोजित 10 दिवसीय रिसर्च मेथडोलॉजी कोर्स…

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी हुए एकजुट-12 अप्रैल को देहरादून बाइक रैली को सफल बनाने का लिया संकल्प

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ की…

इन्कस्पायर पहल बनी शिक्षा की नई रोशनी,दूरस्थ विद्यालयों के बच्चों को मिला संबल और आत्मविश्वास

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने और विद्यार्थियों के भविष्य को…

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों का औचक निरीक्षण अभियान

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने तथा कालाबाजारी और…

रूद्रपुर। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार ग्राम सभा कीरतपुर कोलड़ा पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। कुरैया की जिला पंचायत सदस्य सुनीता सिंह एवं बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव सर्वेश सिंह के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने राजकुमार ठुकराल का फूल-मालाओं ओर नारेबाजी के साथ जोरदार अभिनंदन किया। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने अपने राजनैतिक भविष्य और कांग्रेस की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों और आम आदमी के प्रति उसके समर्पण को देखते हुए ही उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कांग्रेस ही वह विकल्प है जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल सकती है। राजकुमार ठुकराल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र की जनता की सेवा करना और विकास की मुख्यधारा से वंचित लोगों को उनका हक दिलाना है। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए माध्यम है जिससे वह जन-जन की समस्याओं का समाधान कर सकें और कांग्रेस के झंडे तले वह इस लक्ष्य को और अधिक मजबूती से प्राप्त करेंगे। ठुकराल ने अपने संबोधन में विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और वह दिन-रात जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आ“वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें ताकि आगामी समय में क्षेत्र में एक नई विकास क्रांति की शुरुआत की जा सके। इस दौरान ग्रामीणों ने ठुकराल को आगामी चुनाव में भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सर्वेश सिंह पूर्व बार एसोसिएशन सचिव, सुनीता सिंह सदस्य जिला पंचायत, गोपाल सिंह, मलखान सिंह, राघव सिंह पूर्व प्रधान, रमेश सिंह, अंग्रेज सिंह, अवतार सिंह, वीरेंद्र पाल, अंकुर चौधरी, गौरव गिरी पार्षद, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बिट्टा, पारस नाथ, निशांत सिंह, दासानी सिंह, वशिष्ठ, अवध धामा, संजय चौहान, बलराम सिंह, जयप्रकाश, रामप्रवेश पांडे, गुल मोहम्मद पूर्व प्रधान, एसएन वर्मा, विजय दास, प्रदीप यादव, अली मलिक, ललित यादव, एडवोकेट मनीष सिंह, शत्रुघ्न सिंह, राजेश पांडे, अजय मेहता, शारदानंद, गीता दत्त ध्यानी, सतीश चंद्र, राजेश मेहता, चंदन विशिष्ट, अजय मेहता, हरीश बिष्ट, सतवीर सिंह, पापिंदर सिंह, रिशु पलाया, विपिन सैनी, सनी धवन, अनिल लोहनी, रामप्रवेश पांडे, रामकुमार यादव, अनुज सैनी, भानु सिंह, आशीष जायसवाल, विनय शारदा, विजय शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सलीम, दिल रंजन, तेजपाल राणा, महेश सिंह चौहान, चंदन बिष्ट, नंदकिशोर पांडे, शैलेश यादव, सुशील, सुरेंद्र डिब्बा, चेतन मांगत, अमृत चीमा, मधुर चौहान, देवांशु त्रिपाठी, हर्षित चौहान, हरेंद्र विर्क, आकाश, बी एस खाती, कौशल किशोर, वीरेंद्र पाल, हरीश बिष्ट, मलखान, वीरेंद्र सिंह, कृष्णा, शैलेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, दीनदयाल सिंह, संजय ठुकराल, मनीष चुग, अजय नारायण सिंह, केरू मंडल, रुद्रा सिंह, सुदीप सिंह और राजीव गुप्ता शामिल रहे।