भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण-सीडीएस जनरल अनिल चौहान का पैतृक गांव ग्वाणा आगमन पर पूरे क्षेत्र से स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड खिर्सू का छोटा सा गांव ग्वाणा आज इतिहास…

आरक्षण और समानता पर श्रीनगर में 19 अप्रैल को होगी अहम गोष्ठी,राष्ट्रीय स्तर के वक्ता करेंगे संबोधन

श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक समरसता,आरक्षण व्यवस्था और समान अवसर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा के लिए श्रीनगर…

मातृ सुरक्षा पर फोकस-पौड़ी में घर घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में मातृ एवं शिशु सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर…

उत्तराखंड की लोकधुनों को नया मंच-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में नरेंद्र संगीत सप्ताह में देशभर से जुटे कलाकार

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में हेमवती…

नारी शक्ति का हुंकार-श्रीनगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जुटीं सैकड़ों महिलाएं,समर्थन में उठे सशक्त स्वर

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि श्रीनगर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव उस समय देखने…

श्रीनगर ने खोया निर्भीक कलमकार-अमर उजाला के पत्रकार मनोज उनियाल का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर की पत्रकारिता जगत के लिए एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। प्रतिष्ठित…

सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में संचालित राजकीय एवं निजी पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में…

अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा पर फोकस-श्रीनगर में फायर सर्विस का सघन प्रशिक्षण अभियान,कर्मचारियों को दिए सुरक्षा मंत्र

श्रीनगर गढ़वाल। अग्नि सेवा सप्ताह के अंतर्गत श्रीनगर में फायर सर्विस द्वारा जन-जागरूकता और प्रशिक्षण का…

रूद्रपुर । निकटवर्ती ग्राम मुडिया खानपुर में आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन महोत्सव में भक्ति की बयार बही। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुँची विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने अपने भावपूर्ण और मधुर भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मंदिर समिति और ग्रामीणों द्वारा राजकुमार ठुकराल का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कलयुग में नाम संकीर्तन ही ईश्वर प्राप्ति और आत्मिक शांति का सबसे सुलभ मार्ग है। महानाम संकीर्तन जैसे आयोजन न केवल हमारे भीतर आध्यात्मिक चेतना जागृत करते हैं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने मुडिया खानपुर के ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में सुख-शांति और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। ठुकराल ने भगवान के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की उन्नति और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने भी अपने विचार रखे और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सुमंगल राय, हरे कृष्ण दास, विजय सिकदार, दीपक गाइन, विद्युत सिकदार, गोपाल, श्यामली ढाली, सत्यजीत, आनंद मण्डल, अजीत मण्डल, बाबू पाण्डे, प्रभाष वसु, तपन सिकदार सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

दूसरे दिन भी बंगाली समाज में दिखा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ भारी उबाल! आदर्श इंद्रा बंगाली कालोनी में बंगाली समाज ने पुतला जलाकर जताया विरोध

रुद्रपुर। लगातार दूसरे दिन भी बंगाली समाज में दिखा भारी आक्रोश, आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी में…