GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

gvartanews by gvartanews
April 18, 2026
Reading Time: 1 min read
0


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में संचालित राजकीय एवं निजी पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं,आवेदन की अंतिम तिथि आगामी 15 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही विभाग ने पाॅलिटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्रों को बीटेक पाठ्यक्रमों में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु लैटरल एंट्री की भी सुविधा प्रदान की है। प्राविधिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक मुकेश पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि पॉलिटेक्निक चलो अभियान-2026 के तहत युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में दाखिले के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं,ताकि इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित अंतिम तिथि 15 मई 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.ubterjeep.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पाॅलिटेक्निक) में प्रतिभाग कर सके। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति अभ्यर्थियों के लिए केमिकल इंजीनियरिंग,इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग,इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग,सूचना प्रौद्योगिकी,सिविल इंजीनियरिंग,मैकेनिकल इंजीनियरिंग,ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स,कम्युनिकेशन एंड कंप्यूटर नेटवर्किंग तथा फार्मेसी सहित 40 डिप्लोमा स्तरीय रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही विभाग ने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बीटेक पाठ्यक्रमों में लैटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश की सुविधा भी प्रदान की है,इसके अलावा 12 वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों को भी सीधे द्वितीय वर्ष मे प्रवेश दिया जायेगा। जिससे विद्यार्थियों का समय एवं संसाधन दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 71 राजकीय 1 अनुदानित तथा 85 निजी पाॅलिटेक्निक संस्थान हैं जिनमें छात्राओं के लिये प्रत्येक वर्ग में 30 फीसदी आरक्षण का भी प्रावधान है,साथ ही अधिकांश राजकीय व अनुदानित पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में महिला छात्रावास की भी सुविधा उपलब्ध है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पाॅलिटेक्निक संस्थानों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिये प्रत्येक वर्ष रोजगार मेलों का आयोजन करवाया जा रहा हे ताकि छात्र अपनी योग्यता के अनुसार प्रतिष्ठित उद्योगों में आकर्षक वेतन प्राप्त कर सके। विभाग ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें। प्रदेश के अधिक से अधिक युवा तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर सके,इसके लिये पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सभी छात्र-छात्राओं से अपील है कि वह निर्धारित समयावधि के भीतर विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर,पाॅलिटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करें। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का प्रत्येक युवा तकनीकी रूप से सक्षम बने और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

RELATED POSTS

अतिक्रमण पर सख्त वार-श्रीनगर में दुकानों के बाहर 2.5 फीट से ज्यादा कब्जे पर होगी सीधी कार्रवाई

भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण-सीडीएस जनरल अनिल चौहान का पैतृक गांव ग्वाणा आगमन पर पूरे क्षेत्र से स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

आरक्षण और समानता पर श्रीनगर में 19 अप्रैल को होगी अहम गोष्ठी,राष्ट्रीय स्तर के वक्ता करेंगे संबोधन

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

अतिक्रमण पर सख्त वार-श्रीनगर में दुकानों के बाहर 2.5 फीट से ज्यादा कब्जे पर होगी सीधी कार्रवाई

April 18, 2026
उत्तराखण्ड

भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण-सीडीएस जनरल अनिल चौहान का पैतृक गांव ग्वाणा आगमन पर पूरे क्षेत्र से स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

April 18, 2026
उत्तराखण्ड

आरक्षण और समानता पर श्रीनगर में 19 अप्रैल को होगी अहम गोष्ठी,राष्ट्रीय स्तर के वक्ता करेंगे संबोधन

April 18, 2026
उत्तराखण्ड

मातृ सुरक्षा पर फोकस-पौड़ी में घर घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

April 18, 2026
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की लोकधुनों को नया मंच-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में नरेंद्र संगीत सप्ताह में देशभर से जुटे कलाकार

April 18, 2026
उत्तराखण्ड

नारी शक्ति का हुंकार-श्रीनगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जुटीं सैकड़ों महिलाएं,समर्थन में उठे सशक्त स्वर

April 18, 2026
Next Post

श्रीनगर ने खोया निर्भीक कलमकार-अमर उजाला के पत्रकार मनोज उनियाल का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

नारी शक्ति का हुंकार-श्रीनगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जुटीं सैकड़ों महिलाएं,समर्थन में उठे सशक्त स्वर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • अतिक्रमण पर सख्त वार-श्रीनगर में दुकानों के बाहर 2.5 फीट से ज्यादा कब्जे पर होगी सीधी कार्रवाई
  • भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण-सीडीएस जनरल अनिल चौहान का पैतृक गांव ग्वाणा आगमन पर पूरे क्षेत्र से स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
  • आरक्षण और समानता पर श्रीनगर में 19 अप्रैल को होगी अहम गोष्ठी,राष्ट्रीय स्तर के वक्ता करेंगे संबोधन

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!