उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की लोकधुनों को नया मंच-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में नरेंद्र संगीत सप्ताह में देशभर से जुटे कलाकार

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय...

नारी शक्ति का हुंकार-श्रीनगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जुटीं सैकड़ों महिलाएं,समर्थन में उठे सशक्त स्वर

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि श्रीनगर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव उस समय देखने को मिला जब आदिति...

श्रीनगर ने खोया निर्भीक कलमकार-अमर उजाला के पत्रकार मनोज उनियाल का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर की पत्रकारिता जगत के लिए एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला...

सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में संचालित राजकीय एवं निजी पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के...

अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा पर फोकस-श्रीनगर में फायर सर्विस का सघन प्रशिक्षण अभियान,कर्मचारियों को दिए सुरक्षा मंत्र

श्रीनगर गढ़वाल। अग्नि सेवा सप्ताह के अंतर्गत श्रीनगर में फायर सर्विस द्वारा जन-जागरूकता और प्रशिक्षण का अभियान लगातार गति पकड़...

रूद्रपुर । निकटवर्ती ग्राम मुडिया खानपुर में आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन महोत्सव में भक्ति की बयार बही। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुँची विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने अपने भावपूर्ण और मधुर भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मंदिर समिति और ग्रामीणों द्वारा राजकुमार ठुकराल का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कलयुग में नाम संकीर्तन ही ईश्वर प्राप्ति और आत्मिक शांति का सबसे सुलभ मार्ग है। महानाम संकीर्तन जैसे आयोजन न केवल हमारे भीतर आध्यात्मिक चेतना जागृत करते हैं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने मुडिया खानपुर के ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में सुख-शांति और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। ठुकराल ने भगवान के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की उन्नति और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने भी अपने विचार रखे और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सुमंगल राय, हरे कृष्ण दास, विजय सिकदार, दीपक गाइन, विद्युत सिकदार, गोपाल, श्यामली ढाली, सत्यजीत, आनंद मण्डल, अजीत मण्डल, बाबू पाण्डे, प्रभाष वसु, तपन सिकदार सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

दूसरे दिन भी बंगाली समाज में दिखा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ भारी उबाल! आदर्श इंद्रा बंगाली कालोनी में बंगाली समाज ने पुतला जलाकर जताया विरोध

रुद्रपुर। लगातार दूसरे दिन भी बंगाली समाज में दिखा भारी आक्रोश, आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी में प्राइमरी स्कूल के निकट...

अक्षय तृतीया पर कुरीति के खिलाफ निर्णायक पहल-बाल विवाह रोकने को छात्रों में जगाई कानूनी चेतना

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। अक्षय तृतीया जैसे पारंपरिक अवसरों के दौरान बाल विवाह की आशंकाओं को देखते हुए जनपद पौड़ी में प्रशासन...

सीबीएसई कक्षा 10 में द हैरिटेज सकूल नॉर्थ कैंपस के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन देहरादून। द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस...

मसूरी में स्कूल से सड़क तक हरियाली’कृमसूरी को सुंदर बनाने की नई पहल, पर्यावरण दिवस से शुरू होगा अभियान् मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी को और अधिक सुंदर, व्यवस्थित व पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इसी क्रम में एसडीएम राहुल आनंद की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में शहर के विभिन्न अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें “स्कूल से सड़क तक हरियाली” का खाका तैयार किया गया।बैठक में एसडीएम राहुल आनंद ने स्कूल प्रबंधन से अपील की कि जिस तरह वे अपने स्कूल परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा रखते हैं, उसी तर्ज पर स्कूल के बाहर की सड़कों, दीवारों और आसपास के क्षेत्रों को भी आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि झड़ीपानी से लेकर हाथीपांव और टिहरी बस अडडे तक का क्षेत्र प्रतिष्ठित स्कूलों से जुड़ा हुआ है और यदि इन स्कूलों के बाहर का इलाका भी सुसज्जित किया जाए तो यह पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन सकता है।5 जून से अभियान की शुरुआत की तैयारीएसडीएम ने बताया कि आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से इस अभियान को शुरू करने की योजना है। इसके तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, साथ ही स्कूलों की बाहरी दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग, म्यूरल्स और आर्टवर्क भी तैयार किए जाएंगे, जिससे पूरा क्षेत्र रंगीन और जीवंत नजर आए।पर्यटन और ट्रैफिक प्लान से जुड़ी पहलएसडीएम ने कहा कि नगर पालिका द्वारा तैयार किए गए नए ट्रैफिक प्लान के तहत कई सड़कों को वन-वे बनाने की तैयारी है। ऐसे में इन मार्गों से गुजरने वाले पर्यटकों को अगर हरे-भरे और सजे-धजे स्कूल परिसर दिखाई देंगे, तो यह शहर की छवि को और बेहतर बनाएगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।स्कूलों से सुझाव, जल्द दूसरी बैठकयह पहली बैठक थी, जिसमें स्कूलों से सुझाव लिए गए और उन्हें इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। एसडीएम ने बताया कि अगले 15 दिनों में एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।होटल एसोसिएशन ने भी किया समर्थनमसूरी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विदेशों में संस्थान अपने परिसरों के साथ बाहरी क्षेत्रों को भी सुंदर बनाते हैं, जिससे पूरे शहर की छवि बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल अगर इस दिशा में पहल करते हैं तो शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है।बरसात से पहले हरियाली का लक्ष्यप्रशासन का लक्ष्य है कि बरसात से पहले पौधारोपण कर लिया जाए, ताकि पौधे अच्छी तरह विकसित हो सकें और आने वाले समय में मसूरी का पूरा क्षेत्र हरियाली और फूलों से आच्छादित नजर आए।पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा मसूरीइस पहल को प्रशासन, स्कूलों और स्थानीय स्टेकहोल्डर्स के संयुक्त प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अगर योजना सफल होती है तो मसूरी न केवल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करेगा, बल्कि “ग्रीन टूरिज्म” के रूप में भी नई पहचान बना सकता है। इस मौके पर संजय अग्रवाल अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, रजत अग्रवाल अध्यक्ष भाजपा मसूरी, गौरव भसीन अधिशासी अधिकारी मसूरी, अनिरुद्ध चौधरी कर अधीक्षक मसूरी सहित कई लोग मौजूद थे।

Page 3 of 182 1 2 3 4 182

Weather Forecast

Panchang


404 Not Found

404 Not Found



nginx



Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

error: Content is protected !!