GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर का किया आयोजन

gvartanews by gvartanews
October 1, 2026
Reading Time: 1 min read
0
हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर का किया आयोजन

RELATED POSTS

रमपुरा श्री खाटू श्याम दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक शिव अरोरा ने ज्योत प्रज्वलित कर बाबा के चरणों में लगाई हाजिरी

हत्या का खुलासा दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहरः महापौर

किच्छा शिविर साइबर सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक, 280 बच्चों ने लिया हिस्सा किच्छा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव के आदेश एवं आदेश संख्या 56/2026-27 के अनुपालन में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की साइबर सुरक्षा संबंधी पहल के अंतर्गत 29 सितंबर 2026 को नैनीताल रोड स्थित हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल, किच्छा में विधिक एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से आयोजित शिविर में विद्यालय के करीब 280 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की सचिव एवं वरिष्ठ सिविल जज श्रीमती ममता पंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील विवरण अनजान लोगों के साथ साझा नहीं करने के लिए जागरूक किया गया।मुख्य अतिथि ने बच्चों के अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, महिलाओं की सुरक्षा तथा नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया शिविर में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. विनोद दीक्षित, पूर्व प्रधानाचार्य जीआईसी गूलरभोज, डॉ. श्वेता दीक्षित, डॉ. माधवी अवस्थी, अधिवक्ता साक्षी सक्सेना एवं अधिवक्ता राजफूल राज ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी दी कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश शर्मा एवं विद्यालय का सम्मानित स्टाफ भी मौजूद रहा शिविर के सफल आयोजन में परा विधिक स्वयंसेवकों (PLVs) मनीषा, मीना शर्मा, विमल कुमार एवं रियासत अली की भी सहभागिता रही इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सजग करने के साथ-साथ उन्हें अपने कानूनी अधिकारों, बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों और समाज में उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा और कानूनी विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

रमपुरा श्री खाटू श्याम दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक शिव अरोरा ने ज्योत प्रज्वलित कर बाबा के चरणों में लगाई हाजिरी
उत्तराखण्ड

रमपुरा श्री खाटू श्याम दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक शिव अरोरा ने ज्योत प्रज्वलित कर बाबा के चरणों में लगाई हाजिरी

October 1, 2026
हत्या का खुलासा दो नामजद आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

हत्या का खुलासा दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

October 1, 2026
वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहरः महापौर
उत्तराखण्ड

वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहरः महापौर

October 1, 2026
जेसीज पब्लिक स्कूल में कक्षा में (AI) के उपयोग’’ पर CBSE कार्यशाला आयोजितजेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) उत्कृष्टता केंद्र, देहरादून के तत्वावधान में ’‘कक्षा में (AI) उपयोग’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ ’श्रीमती नीलिमा उपाध्याय, (पीजीटी, बीएलएम अकादमी, हल्द्वानी) तथा ’’श्री अमन अग्रवाल’, उपप्रधानाचार्य, (सिंह इंटरनेशनल स्कूल, खटीमा) ने शिक्षकों को संबोधित किया।कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विषय विशेषज्ञों एवं उपस्थित शिक्षकों का स्वागत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)की बढ़ती उपयोगिता तथा क्षमता निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य एवं सेक्शन हेड्स द्वारा विषय विशेषज्ञों को बैज लगाकर एवं इको-पॉट भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को’ (AI)आधारित पर्सनलाइज्ड लर्निंग प्लेटफॉर्म’ के माध्यम से विद्यार्थियों की व्यक्तिगत सीखने की आवश्यकताओं को समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए प्रशिक्षित करना था। विशेषज्ञों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की शैली, क्षमताएँ और सुधार की आवश्यकताएँ अलग-अलग होती हैं। ऐसे में प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी आवश्यकता के अनुरूप सीखने का अनुभव प्रदान करना शिक्षक के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती है।विशेषज्ञों ने बताया कि (AI)आधारित प्लेटफॉर्म मशीन लर्निंग एल्गोरिदम की सहायता से विद्यार्थियों के सीखने के पैटर्न, प्रगति तथा कठिनाइयों का विश्लेषण कर सकते हैं। इससे शिक्षकों को विद्यार्थियों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण रणनीति तैयार करने में सहायता मिलती है। साथ ही, विभिन्न (AI) के प्रयोग द्वारा कक्षा-कक्ष शिक्षण को अधिक ’रोचक, रचनात्मक, प्रभावी एवं सहभागितापूर्ण’ बनाने के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।कार्यशाला को ’चार सत्रों’ में विभाजित किया गया। प्रथम सत्र में ’ (AI)की अवधारणा एवं शिक्षा के क्षेत्र में इसकी संभावनाओं और सीमाओं’ पर चर्चा की गई। द्वितीय सत्र में ’ (AI) की सहायता से क्विज एवं प्रेजेंटेशन तैयार करने’ की प्रक्रिया बताई गई। तृतीय सत्र में ’’Notebook LM एवं Suno App’ की उपयोगिता एवं शैक्षिक क्षेत्र में उनके संभावित प्रयोगों का परिचय दिया गया। चतुर्थ सत्र में ’(AI)के प्रयोग में नैतिकता, जिम्मेदारी एवं सावधानियों’ पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए (AI) से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विषय विशेषज्ञों ने समाधानपरक एवं व्यावहारिक उत्तर देकर समाधान किया।विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव ’श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर’ ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार की क्षमता निर्माण कार्यशालाएँ शिक्षकों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि ’शिक्षण में आधुनिक तकनीक का समुचित समावेश विद्यार्थियों के सीखने के नए अवसरों को व्यापक बनाता है।’कार्यशाला के समापन अवसर पर ’श्रीमती सिमरनजीत कौर’ ने विषय विशेषज्ञों एवं सभी प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यशाला को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

September 30, 2026
जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक आयोजित

सेवा संकल्प अभियान ने जगाई स्वच्छता की अलख,राइफलमैन जसवंत सिंह रावत स्टेडियम में चला व्यापक सफाई अभियान

Next Post
रमपुरा श्री खाटू श्याम दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक शिव अरोरा ने ज्योत प्रज्वलित कर बाबा के चरणों में लगाई हाजिरी

रमपुरा श्री खाटू श्याम दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक शिव अरोरा ने ज्योत प्रज्वलित कर बाबा के चरणों में लगाई हाजिरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • रमपुरा श्री खाटू श्याम दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक शिव अरोरा ने ज्योत प्रज्वलित कर बाबा के चरणों में लगाई हाजिरी
  • हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर का किया आयोजन
  • 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में होंगे किसानों हेतु विशेष आकर्षण

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!