ग्राम सभा हल्दूचौड़ के दौलिया क्षेत्र में उस समय कौतूहल और संवेदनशीलता का माहौल बन गया,…
Month: September 2026
पितृ पक्ष पर विशेषपितरों के मोक्ष का सरल मार्ग है- पिण्डदान
लाल बिहारी लाल सभी प्राणी के कमों का हिसाब या यूं कहे कि लेखा-जोखा देना पड़ता…
युवा भारत उधमसिंह नगरसेवा पखवाड़ा कार्यक्रम रिपोर्टअवधि: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026स्थान: ब्लॉक खटीमा, जनपद उधमसिंह नगर, उत्तराखंडमाननीय जिला युवा अधिकारी श्री रोशन कुमार जी के दिशा-निर्देशन में युवा भारत उधमसिंह नगर द्वारा ब्लॉक खटीमा में दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान विभिन्न स्थानों पर “एक पेड़ माँ के नाम”, स्वच्छता एवं सेवा कार्य, शपथ ग्रहण तथा दीवार लेखन जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं स्थानीय लोगों में सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम का आयोजन NYV पूजा वर्मा द्वारा ब्लॉक खटीमा के विभिन्न स्थानों पर किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित स्थानों पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं—शिव कॉलोनी, पशुपतिनाथ मंदिर, खटीमाजीजीआईसी इंटर कॉलेज, खटीमाराम स्वरूप भगत इंटर कॉलेज, खटीमाग्राम नौगमा थग्गू स्थित माँ पूर्णागिरि मंदिर का मैदानकार्यक्रम में सहभागिता एवं सहयोगजीजीआईसी इंटर कॉलेज, खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा बिष्ट जी, सुखजीत कौर जी, पुष्पा सामंत जी एवं एकता रस्तोगी जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा सेवा पखवाड़ा एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता की गई।ग्राम नौगमा थग्गू स्थित माँ पूर्णागिरि मंदिर के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कैप्टन श्री दिवानी चंद जी एवं फिटनेस ट्रेनर श्री राजकुमार थापा जी की सहभागिता रही। उनके द्वारा कार्यक्रम की गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया गया तथा उपस्थित लोगों को सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।शिव कॉलोनी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर के पंडित जी एवं स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। ग्रामीणों ने स्वच्छता एवं सेवा संबंधी गतिविधियों में सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।दीवार लेखन एवं स्वच्छता जागरूकतासेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत दो स्थानों पर दीवार लेखन का कार्य भी किया गया। इन दीवारों पर स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वच्छता से संबंधित प्रेरणादायक विचार एवं संदेश लिखे गए।दीवार लेखन के माध्यम से स्थानीय लोगों एवं युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियाँसेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया।“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर शपथ ग्रहण एवं दीवार लेखन के माध्यम से स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश आमजन तक पहुँचाया गया।निष्कर्षसेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के माध्यम से ब्लॉक खटीमा के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का सफल प्रयास किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ, स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त हुआ। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।आभारसेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने हेतु माननीय जिला युवा अधिकारी श्री रोशन कुमार जी, विद्यालय के प्रधानाचार्यों एवं समस्त स्टाफ, स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं तथा सभी सहयोगी व्यक्तियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है।प्रस्तुतकर्ता:NYV पूजा वर्माब्लॉक खटीमायुवा भारत, उधमसिंह नगर
टीएमयू कैंपस में दिव्यघोष के बीच निकली भव्य और दिव्य श्रीजी की रथ यात्रा
परम पूज्य आचार्य श्री 108 भद्रबाहु सागर जी महाराज एवम् पूज्य क्षुल्लक श्री 105 वृषभ सागर…
सचिव महोदय जी के तत्वाधान पर , स्थान ग्राम बानूसा, ग्रामीण क्षेत्र मैं समय – 10 से 11:00 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकारण उधम सिंह नगर द्वारा नालसा, की नीशुल्क योजनाओं की जानकारी के संबंध में पीएलबी गीता शर्मा द्वारा मंच का संचालन कर ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों को विधिक से मिलने वाली नीशुल्क सेवाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक, दी गई और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थाई लोक अदालत सड़क सुरक्षा के नियम नशे के दुष्प्रणाम और पोकसो एक्ट, शिक्षा के अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, घरेलु हिंसा ,मानव तस्कारी ,””साइबर क्राइम, साइबर हैलपलाइन नंबर1930, और सड़क सुरक्षा के नियम सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और ना लसा टोल नंबर फ्री0-15100 इतयादि की जानकारी से ग्रामीण क्षेत्र के 21 लाभार्थियों को विधिक नीशुल्क जानकारी से जा गरूक किया गया टीम नंबर 36 से पैरालीगल बालियंटर गीता शर्मा तहसील खटीमा ,
सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के तीसरे दिन रोमांच चरम पर, युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से जीते पदकरुद्रपुर में राष्ट्रीय स्तर की फेंसिंग प्रतियोगिता में देशभर के उभरते फेंसरों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभारुद्रपुर, 28 सितंबर 2026दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। देशभर से आए प्रतिभाशाली फेंसरों ने अपनी उत्कृष्ट तकनीक, तेज गति, सटीक रणनीति और अनुशासित खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में कैडेट पुरुष एपी, जूनियर पुरुष फॉयल एवं जूनियर महिला सेबर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।तीसरे दिन प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रत्येक मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन फुटवर्क, तेज रिफ्लेक्स और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए जोरदार संघर्ष किया। पूरे परिसर में उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत वातावरण बना रहा।दूसरे दिन के प्रमुख पदक परिणामकैडेट पुरुष एपी वर्ग:स्वर्ण पदक – सर्वेश कादियान (दुहान पब्लिक स्कूल, रोहतक, हरियाणा)रजत पदक – यश दलाल (हरकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रोहतक, हरियाणा)कांस्य पदक – भानु प्रताप सिंह घरिया (आर्मी पब्लिक स्कूल नं.-2, बीईजी रुड़की, उत्तराखंड) एवं लकी (श्री राम चरित मानस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करनाल, हरियाणा)जूनियर पुरुष फॉयल वर्ग:स्वर्ण पदक – हितेजस वुजल (शिव नादर स्कूल, ग्रेटर फरीदाबाद, हरियाणा)रजत पदक – शौर्य गैरोला (सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड)कांस्य पदक – तरुण सिहाग (प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत, हरियाणा) एवं मयंक जैन (दिल्ली पब्लिक स्कूल, नासिक, महाराष्ट्र)जूनियर महिला सेबर वर्ग:स्वर्ण पदक – साक्षी कपूर (दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-19C, फरीदाबाद, हरियाणा)रजत पदक – जानवी नेरपागर (सेंट ज़ेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भेल, भोपाल, मध्य प्रदेश)कांस्य पदक – नेहारिका जयदीप त्रासी (द ब्रिगेड स्कूल, मल्लेश्वरम, बेंगलुरु, कर्नाटक) एवं पंखुड़ी शुक्ला (दिल्ली पब्लिक स्कूल, किच्छा रोड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)तीसरे दिन के आयोजन में खालसा समूह के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री हरि सिंह ग्रोवर, श्री मनजीत सिंह मक्कड़, श्री इंदरजीत सिंह, श्री गुरमीत सिंह गाबा, श्री कमलजीत सिंह, श्री हरविंदर सिंह, श्री जोगिंदर सिंह, श्री दलीप सिंह आहूजा, साथ ही श्री अंकित अग्रवाल (एमडी, स्वास्तिक ज्वेलर्स), श्री सुमित अरोड़ा, श्री मनप्रीत सिंह सुखीजा, श्री मनवेंद्र यादव, श्री रुमिल चावला, श्री विष्णु सक्सेना, श्री गौतम गुलाटी एवं श्री विपिन गुलाटी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों ने प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं और उन्हें भविष्य की बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करती हैं।अतिथियों ने डीपीएस रुद्रपुर द्वारा इतने भव्य एवं सुव्यवस्थित राष्ट्रीय आयोजन के सफल संचालन की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के साथ अनुभव साझा करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रही है।26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विद्यालयों से आए 1,500 से अधिक खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक तथा 350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी, निर्णायक एवं आयोजन अधिकारी सहभागिता कर रहे हैं।प्रतियोगिता के आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्गों एवं स्पर्धाओं के मुकाबले जारी रहेंगे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और लगातार बढ़ते रोमांच के बीच सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 अपने भव्य समापन की ओर अग्रसर है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य समापन 2 अक्टूबर 2026 को होगा।
मसूरी में भगत सिंह के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की ओर से मसूरी भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोगों ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में ऋषिकेश, चंडीगढ़ और देहरादून से पहुंचे इप्टा के साथियों ने भी भागीदारी की। इसके बाद नीलम होटल में भगत सिंह के जीवन, विचारों और देश की आजादी के लिए उनके संघर्ष पर संगोष्ठी आयोजित की गई।संगोष्ठी में वक्ताओं ने भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों, सामाजिक समानता और देश के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी युवाओं को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि के साथ उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर इप्टा की ममता राव कुमार ने कहा कि भगत सिंह केवल स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी नहीं, बल्कि विचारों और सामाजिक बदलाव के प्रतीक भी हैं। उनके जीवन और विचारों को याद करना तभी सार्थक होगा, जब युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को समझे और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आए।पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान और देशभक्ति को याद किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के योगदान को स्मरण करना और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से जोड़ने का कार्य करते हैं।संगोष्ठी में अमित गुप्ता, देवी गोदियाल, धर्मानंद लाखेड़ा, पुरण जुयाल, प्रकाश राणा, सतीश धौलखंडी, देवी गोदियाल, सुरेश गोयल, गीता पाल, माधुरी तम्टा, मनोज तम्टा, विजय लक्ष्मी कोहली, हीना परवीन, इमराना मिर्जा और आरती सहित शहर के अनेक लोग उपस्थित रहे।
रंगों में सजी बच्चों की कल्पनाएं, ओक ग्रोव स्कूल ने जीती नवीन शर्मा स्मृति कला प्रतियोगिता की रनिंग ट्रॉफी
5 पुरस्कार जीतकर ओक ग्रोव स्कूल बना चैंपियन मसूरी। बच्चों की कल्पनाओं ने जब कैनवास पर…