समीर अपने परिवार का एकमात्र बेटा और चार बहनों का इकलौता भाई था। वह परिवार की…
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल समीर ने कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लियाजानकारी के अनुसार, यह घटना नोएडा के यमुना सिटी क्षेत्र के रबूपुरा स्थित सेक्टर-29 में संचालित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी की है। 16 जून की सुबह कंपनी में कार्यरत तीन सफाई कर्मचारी नियमित सफाई कार्य में जुटे हुए थे। तीनों कर्मचारी मूल रूप से काशीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान समीर झाड़ू लगा रहा था, जबकि उसका सहकर्मी दिलशाद एयर प्रेशर पाइप से सफाई संबंधी काम कर रहा था। वहीं तीसरा कर्मचारी जीशान भी मौके पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान मजाक करने की नीयत से दिलशाद ने एयर प्रेशर पाइप समीर के गुदा द्वार पर लगा दिया और उसमें हवा भर दी। तेज दबाव की हवा शरीर के अंदर पहुंचते ही समीर दर्द से चीखने लगा। कुछ ही क्षणों में उसके गुप्तांग से खून बहने लगा। यह देखकर मौके पर मौजूद दोनों सहकर्मी घबरा गए और तुरंत फैक्ट्री के सुपरवाइजर को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद समीर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि अत्यधिक एयर प्रेशर के कारण उसकी आंत फट गई थी। उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और उसे गहन चिकित्सा में रखा गया।दिलशाद और जीशान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठक
रूद्रपुर जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार…
ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही
माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ…
मसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर ‘वीआईपी कल्चर’ का प्रदर्शन कर रहे…
सामूहिक कन्या विवाह समारोहदिगंबर दिनेश पुरी जी द्वारा अवगत करवाया गया
देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज 51…
उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*
आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने नई दिल्ली में प्राप्त किया स्कॉच सम्मान देहरादून,उत्तराखण्ड राज्य बाल…
उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*
आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने नई दिल्ली में प्राप्त किया स्कॉच सम्मान देहरादून,उत्तराखण्ड राज्य बाल…
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर प्रियदर्शिनी उड़ान योजना का शुभारंभ, महिलाओं और बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित
वार्ड नंबर 11 में राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा की पहल, एक वर्ष तक निःशुल्क सेनेटरी पैड…
परशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
रुद्रपुर। जिला प्रशासन द्वारा परशुराम चौक स्थित कट को खोलने अथवा वहां ओवर फुट ब्रिज का…
भारतीय योग संस्थान के पांच दिवसीय ‘मोटापा निवारण योग शिविर’ का भव्य समापन; भारी संख्या में उमड़े नए साधक
देहरादून,भारतीय योग संस्थान के पूर्वी जिले द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘मोटापा योग निवारण शिविर’ का आज,…