GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home Viral videos

डीएम ने आपदा सुरक्षा एवं विकास कार्यों का लिया जायजा, मानसून से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

gvartanews by gvartanews
June 7, 2026
Reading Time: 1 min read
0

RELATED POSTS

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी

शारदा कॉरिडोर, चूका हेलीपेड और रोपवे परियोजनाओं की प्रगति का जिलाधिकारी ने लिया जायेजा

संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर डीएम ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
चंपावत विधायक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने शनिवार को जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर आपदा सुरक्षा, बाढ़ संरक्षण तथा विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को मानसून से पूर्व सभी स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने टनकपुर, शारदा बैराज, शारदा घाट, किरोड़ा नाला, बूम तथा बाटनागाड़ क्षेत्र का भ्रमण कर चल रहे विकास एवं सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपदा राहत एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए बूम और बाटनागाड़ क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पूर्ण चैनलाइजेशन के उपरांत प्रभावी एवं स्थायी बाढ़ सुरक्षा कार्य सुनिश्चित किए जाएं।
जिलाधिकारी ने शारदा नदी तट पर चल रहे कार्यों में सिंचाई विभाग को तेजी लाने और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शारदा घाट क्षेत्र में परियोजना की जमीनी प्रगति का अवलोकन करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को परियोजना को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को सभी निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार को नियमित निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन चूका हेलीपेड का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को कार्यों में तेजी लाते हुए अगस्त माह से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही हेलीपेड परिसर में अवरोधक पेड़ों के नियमानुसार निस्तारण तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने तहसीलदार को नियमित निरीक्षण तथा सहायक अभियंता को कार्यों में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पूर्णागिरि रोपवे परियोजना की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने अवगत कराया कि परियोजना का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा मई 2027 तक परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

Viral videos

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

September 14, 2026
Viral videos

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

September 14, 2026
किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
Viral videos

किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी

September 13, 2026
Viral videos

मसूरी सिल्वरटन एस्टेट के पास मिले जहरीले सांप के बच्चे, एक को वन विभाग ने पकड़ारिपोर्टर सुनील सोनकर10.9.2026मसूरी। पिक्चर पैलेस के समीप सिल्वरटन एस्टेट के पास आबादी वाले क्षेत्र में एक साथ चार से पांच सांप के बच्चे दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि गौरव गुप्ता ने वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश सांप जंगल की ओर निकल चुके थे। टीम ने एक सांप के बच्चे को पकड़ लिया।वन विभाग की टीम के अनुसार पकड़ा गया सांप काफी छोटा और जहरीली प्रजाति का प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया इसके नाग प्रजाति का बच्चा होने की संभावना जताई गई है। टीम ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि बरसात के बाद सांप अक्सर अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। ऐसे में आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

September 14, 2026
श्रीमद्भागवत की अमृतधारा के बीच 4 सितंबर को सजेगी कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकियां
Viral videos

श्रीमद्भागवत की अमृतधारा के बीच 4 सितंबर को सजेगी कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकियां

September 2, 2026
देवभूमि एकता मंच के बैनर तले पहाड़ी समाज के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से की मुलाकात, समाज के उत्थान पर हुआ मंथनकिच्छा। पर्वतीय (पहाड़ी) समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने मंच के अध्यक्ष खेम सिंह बिष्ट, सचिव कुंदन सिंह नेगी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी गौरव पांडे और मंडी समिति के सचिव मोहन चंद्र जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पर्वतीय (पहाड़ी) एकता महासभा के उद्देश्यों, सामाजिक दायित्वों और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि सभा का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी समाज को संगठित करते हुए समाज के लोगों के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, जरूरतमंद परिवारों को सहयोग उपलब्ध कराने तथा पहाड़ी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।पदाधिकारियों ने अधिकारियों के समक्ष समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को रखा और सामाजिक उत्थान के लिए सार्थक पहल किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।उप जिलाधिकारी गौरव पांडे एवं मंडी समिति के सचिव मोहन चंद्र जोशी से हुई मुलाकात के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकजुटता और विकास को लेकर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर खेम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह नेगी, रमेश तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी, दिलीप सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह नेगी तथा कैलाश चंद्र बिष्टानिया रणजीत सिंह नगर कोटी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि देवभूमि पहाड़ी समाज के सर्वांगीण विकास और लोगों के उत्थान के लिए संगठन आगे भी विभिन्न स्तरों पर सक्रिय होकर कार्य करता रहेगा।

August 20, 2026
Next Post

सितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमला

सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • रुद्रपुर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी सम्पन्नराज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून के तत्वावधान में आज जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फाजिलपुर महरौला रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में श्री हरेंद्र मिश्रा मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर, मुख्य अतिथि डॉ. जी सी जोशी, राजेश्वर सिंह होलकर एवम् विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवम् सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ विज्ञान के प्रति समझ और रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में सर्राफ पब्लिक स्कूल खटीमा की छात्रा कु. लक्ष्मी भट्ट ने प्रथम, सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा कु. कीर्ति बिष्ट ने द्वितीय और जी एस कान्वेंट स्कूल सितारगंज की छात्रा कु. सपना मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि डॉ जी सी जोशी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत एवं जनपद विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में ऊधम सिंह नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फिजिक्स डॉ. जी.सी. जोशी रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री हरेंद्र मिश्रा ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवम् उत्साहवर्धन किया एवम् भावी ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में छात्रों से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ साथ जनपद के अनेक विद्यालयों के प्रतिभागियों के मार्गदर्शक शिक्षक, शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।
  • चम्पावत को हराकर जनपद देहरादून बना चैंपियन।
  • रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें-डीएम

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!