एसएसपी अजय गणपति द्वारा अग्रिम दायित्व हेतु दी गई शुभकामनाएं *आज दिनांक 10/06/2026 को एसएसपी ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति* के निर्देशन में पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में *पुलिस अधीक्षक अपराध / यातायात ऊधम सिंह नगर श्री जितेन्द्र चौधरी जी* के जनपद ऊधमसिंहनगर से जनपद देहरादून स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई समारोह के दौरान *एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र चौधरी* के कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा की गई तथा नवीन तैनाती एवं अग्रिम दायित्वों हेतु शुभकामनाएं दी गईं। श्री जितेन्द्र चौधरी जनपद ऊधमसिंहनगर में पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात के पद पर नियुक्त रहे। उनके द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने, नशा मुक्ति अभियानों को प्रभावी बनाने तथा जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। विदाई समारोह के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना कर समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही जनपद पुलिस परिवार द्वारा उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गयी। विदाई समारोह के दौरान एसपी सिटी रुद्रपुर, पुलिस उपाधीक्षक पंतनगर, सीएफओ, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।








