रुद्रपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। आज उन्होंने एक और इतिहास रच दिया कि जब वह देश में सबसे अधिक दिन तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। पीएम मोदी आज 4399 दिनों तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए। जिसको लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने मंदिर में पूजा अर्चना की और पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा की पीएम मोदी के 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। जिसमें उन्होंने सेवा, सुशासन और विकास की 12 जनकल्याणकारी योजनाएं देश को समर्पित की है। जिसमें जनधन योजना, उज्ज्वला योजना ,आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, पीएम आवास योजना, डिजिटल इंडिया, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि योजना और मेक इन इंडिया शामिल हैं। चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकसित उत्तराखंड की भी अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। जिसमें यूसीसी ,नकल विरोधी कानून, महिला आरक्षण, लखपति दीदी योजना, होम स्टे योजना, चार धाम ऑल वेदर रोड, रोपवे परियोजना, स्वरोजगार योजना आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सब का विकास के साथ काम कर रही है। जिस कारण जन-जन से भाजपा को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में देश और राज्य लगातार उन्नति के पथ पर अग्रसर है। चुघ ने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।इस दौरान संदीप वर्मा, पवन थापा, अमित गौड़ ललित गोयल,पूरन पांडे, महेश ठाकुर, संदीप सिंह, अभय गौड, नरेश रस्तोगी, राम प्रसाद ,अजय टम्टा, जयप्रकाश, कैलाश सिंह, अभय चौहान, मुन्नी देवी ,ममता देवी, गीता उर्मिला, शीला समेत तमाम लोग मौजूद थे।








