अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 14 स्टोन क्रेशर सील, 10 करोड़ से अधिक के जुर्माने की तैयारीरुद्रपुर/लक्सर, 17 मार्च। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्सर व हरिद्वार क्षेत्र में 14 स्टोन क्रेशरों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून के निर्देशन में गठित प्रवर्तन दल द्वारा की गई।जानकारी के अनुसार, निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने तहसील लक्सर के विभिन्न गांवों—बाड़ीटीप, मेहतौली, मुजफ्फरपुर गुर्जर और जबरदस्तपुर (ईंट भट्ठा क्षेत्र) में स्थित स्टोन क्रेशरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई क्रेशर बिना वैध अनुमति के संचालित पाए गए।इन सभी 14 स्टोन क्रेशरों को एमएमडीआर एक्ट, 1957 की धारा 23सी तथा उत्तराखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली, 2021 के तहत मौके पर ही सील कर दिया गया।प्रशासन ने बताया कि संबंधित स्टोन क्रेशरों पर प्रथम दृष्टया 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड निर्धारित किया जा रहा है, जिसकी वसूली की प्रक्रिया अलग से की जाएगी।इन स्टोन क्रेशरों पर हुई कार्रवाई:हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रेशर, मोहित स्टोन क्रेशर, किसान स्टोन क्रेशर, राहुल स्टोन क्रेशर, रईस स्टोन क्रेशर, तुलसी स्टोन क्रेशर, संगम एसोसिएट्स, हिमालय इंटरप्राइजेज, नूर स्टोन क्रेशर, गणपति स्टोन क्रेशर, दीपांशु स्टोन क्रेशर, मां गंगा स्टोन क्रेशर, अल्कनंदा स्टोन क्रेशर व एनएसए स्टोन क्रेशर शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी:प्रवर्तन दल में उप निदेशक, खान अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, मानचित्रकार, सर्वेक्षक और सहायक खनन प्रबंधक सहित भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान–डाॅ.धन सिंह रावत
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके…
रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:
दिनांक 14 मार्च 2026 को हल्द्वानी ब्रांच ऑफ CIRC ऑफ ICAI के तत्वावधान में जैन ग्लोबल…
मेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटन
रूद्रपुर रुद्रपुर की पॉश कॉलोनियों में शुमार मेट्रोपोलिस सिटी ने आधुनिकता और सुरक्षा की दिशा में…
नानकमत्ता में स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, करीब एक लाख की बरामदगी नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी कर रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है।पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 14 मार्च 2026 को मोटरसाइकिल से स्मैक/हेरोइन का परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6.85 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। इस मामले में कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 55/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते इस प्रकार हैं—अरुण गोस्वामी पुत्र राजकुमार गोस्वामी, निवासी ग्राम मुंडेली, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।अजय शंकर डूंगराकोटी पुत्र दुर्गा दत्त डूंगराकोटी, निवासी भुजिया नंबर-03, जय इष्ट देव कॉलोनी चारुबेटा, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।बरामदगी का विवरणपुलिस के अनुसार अरुण गोस्वामी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 3.72 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.05 ग्राम) तथा अजय शंकर डूंगराकोटी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 4.47 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.80 ग्राम) बरामद की गई।पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारीनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल नवीन बमेठा शामिल रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित न्याय की मिसाल-बाह्य न्यायालय श्रीनगर में 208 मामलों का हुआ निस्तारण
श्रीनगर गढ़वाल। जनसामान्य को त्वरित,सुलभ एवं सस्ता न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल…
जिलाधिकारी के निर्देशन में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच हेतु 15 प्रवर्तन टीमों का औचक निरीक्षण अभियान
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने तथा कालाबाजारी और…