GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:

gvartanews by gvartanews
March 15, 2026
Reading Time: 1 min read
0

दिनांक 14 मार्च 2026 को हल्द्वानी ब्रांच ऑफ CIRC ऑफ ICAI के तत्वावधान में जैन ग्लोबल क्रिकेट अकादमी, रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच 20 ओवर का एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा देना था।

RELATED POSTS

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक

गदरपुर में सफाई हड़ताल छठे दिन भी जारी, पालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर के आवास तक पहुंचा कर्मचारियों का गुस्सा

NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुद्रपुर के मेयर श्री विकास शर्मा जी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सीनियर एडवोकेट श्री डी. पी. यादव जी तथा KGCCI के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक बंसल जी उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर हल्द्वानी ब्रांच ऑफ CIRC ऑफ ICAI के चेयरमैन CA मोहित देव, वाइस चेयरमैन CA बलजीत सिंह कलसी, सचिव CA अंकित प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष CA चेतन प्रकाश खुराना तथा CICASA चेयरमैन CA रोहित नौला भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि रुद्रपुर मेयर श्री विकास शर्मा जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए हल्द्वानी ब्रांच द्वारा आयोजित इस मैच की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रोफेशनल्स और सरकारी अधिकारियों दोनों के लिए आवश्यक हैं, जिससे वे स्वयं को शारीरिक रूप से फिट रखने और तनावमुक्त रहने में मदद प्राप्त करते हैं।

मैच की शुरुआत टॉस से हुई, जिसमें SGST XI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। SGST XI की टीम ने निर्धारित ओवरों में 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में CA’s XI की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 14.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

मैच में कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। CA आलोक चावला ने 38 गेंदों पर 48 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। SGST XI की ओर से श्री संतोष उनियाल ने 27 गेंदों पर 40 रन तथा श्री अखिलेश द्विवेदी ने 35 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में CA गुरजस्पाल सिंह ने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं CA अक्षय अग्रवाल ने 3 विकेट तथा CA अभिनव बंसल ने भी महत्वपूर्ण विकेट लिया।

Buy JNews
ADVERTISEMENT

इस अवसर पर CA विनीत शर्मा, CA विजेंद्र माहेश्वरी, CA पारस सुराना, CA ऋषभ चिलाना, CA यश नारंग तथा Deputy Commissioner श्री रजनीश यशवस्थी, Deputy Commissioner श्री विनय प्रकाश ओझा, Deputy Commissioner श्री ज्ञान चंद, Assistant Commissioner श्री अनिल चौहान, Assistant Commissioner श्री संतोष उनियाल, STO श्री मुकेश पाण्डेय, STO श्री एजाज बेग, STO श्री नवीन कांडपाल, SAO श्री राकेश जखमोला एवं अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

पूरा मैच जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ खेला गया। खिलाड़ियों के साथ-साथ उपस्थित दर्शकों ने भी इस रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। इस प्रकार का आयोजन पेशेवर समुदाय के बीच मित्रता, सहयोग और टीम भावना को और मजबूत करता है।

ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक

July 21, 2026
गदरपुर में सफाई हड़ताल छठे दिन भी जारी, पालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर के आवास तक पहुंचा कर्मचारियों का गुस्सा
उत्तराखण्ड

गदरपुर में सफाई हड़ताल छठे दिन भी जारी, पालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर के आवास तक पहुंचा कर्मचारियों का गुस्सा

July 21, 2026
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग
उत्तराखण्ड

NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग

July 21, 2026
ट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न से परेशान टेंपो चालकों ने SSP को सौंपा ज्ञापन, अनैतिक वसूली और मारपीट का लगाया आरोप
उत्तराखण्ड

ट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न से परेशान टेंपो चालकों ने SSP को सौंपा ज्ञापन, अनैतिक वसूली और मारपीट का लगाया आरोप

July 21, 2026
गाँव चलो अभियान’ के तहत सिरौली में बसपा की नुक्कड़ बैठक, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प
उत्तराखण्ड

गाँव चलो अभियान’ के तहत सिरौली में बसपा की नुक्कड़ बैठक, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प

July 21, 2026
प्रदेश सरकार ने समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, लालपुर के विकास को मिलेगी नई गति : शुक्ला
उत्तराखण्ड

प्रदेश सरकार ने समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, लालपुर के विकास को मिलेगी नई गति : शुक्ला

July 20, 2026
Next Post

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान--डाॅ.धन सिंह रावत

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 14 स्टोन क्रेशर सील, 10 करोड़ से अधिक के जुर्माने की तैयारीरुद्रपुर/लक्सर, 17 मार्च। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्सर व हरिद्वार क्षेत्र में 14 स्टोन क्रेशरों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून के निर्देशन में गठित प्रवर्तन दल द्वारा की गई।जानकारी के अनुसार, निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने तहसील लक्सर के विभिन्न गांवों—बाड़ीटीप, मेहतौली, मुजफ्फरपुर गुर्जर और जबरदस्तपुर (ईंट भट्ठा क्षेत्र) में स्थित स्टोन क्रेशरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई क्रेशर बिना वैध अनुमति के संचालित पाए गए।इन सभी 14 स्टोन क्रेशरों को एमएमडीआर एक्ट, 1957 की धारा 23सी तथा उत्तराखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली, 2021 के तहत मौके पर ही सील कर दिया गया।प्रशासन ने बताया कि संबंधित स्टोन क्रेशरों पर प्रथम दृष्टया 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड निर्धारित किया जा रहा है, जिसकी वसूली की प्रक्रिया अलग से की जाएगी।इन स्टोन क्रेशरों पर हुई कार्रवाई:हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रेशर, मोहित स्टोन क्रेशर, किसान स्टोन क्रेशर, राहुल स्टोन क्रेशर, रईस स्टोन क्रेशर, तुलसी स्टोन क्रेशर, संगम एसोसिएट्स, हिमालय इंटरप्राइजेज, नूर स्टोन क्रेशर, गणपति स्टोन क्रेशर, दीपांशु स्टोन क्रेशर, मां गंगा स्टोन क्रेशर, अल्कनंदा स्टोन क्रेशर व एनएसए स्टोन क्रेशर शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी:प्रवर्तन दल में उप निदेशक, खान अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, मानचित्रकार, सर्वेक्षक और सहायक खनन प्रबंधक सहित भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • सुबह से शाम तक ठप रही मोबाइल नेटवर्क सेवा, कस्बा दुनका सहित कई गांवों के लोग रहे परेशान
  • जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध में करी बैठक
  • मोती मस्जिद के सामने 33 केवी लाइन से हादसे का खतरा, स्थानीय लोगों ने की जांच और मरम्मत की मांग

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!