संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर द्वाराहाट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक प्रमुख जन गोष्ठी…
श्रीनगर-खिर्सू-बुघाणी मार्ग बना जोखिमभरा
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की शांत वादियों में बसे पर्यटन स्थल खिर्सू तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क…
जनता की आवाज उठाना पड़ा भारी! खटीमा में गैस किल्लत की खबर दिखाने पर पत्रकार दीपक फुलेरा पर मुकदमा, प्रदेशभर के पत्रकारों में रोष।
सितारगंज खटीमा में घरेलू गैस वितरण की अव्यवस्था और उपभोक्ताओं की परेशानी को उजागर करने वाले…
आस्था,परंपरा और संस्कृति का महाकुंभ-खानसौड़ में 18 अप्रैल से सजेगा नागेन्द्र देवता थल्लू मेला
रुद्रप्रयाग/जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल की पावन धरती पर लोक आस्था,सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक एकता का अद्भुत संगम…
जिलाधिकारी के निर्देश पर दिव्यांग को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, प्रशासन की संवेदनशील पहलरुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने विकास भवन, रुद्रपुर में भगवानपुर निवासी दिव्यांग गोपाल साहनी को बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से लाभार्थी गोपाल साहनी ने राहत की सांस ली और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।जानकारी के अनुसार, गत 23 मार्च को सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवानपुर, रुद्रपुर निवासी गोपाल साहनी ने अपनी शारीरिक असुविधाओं का उल्लेख करते हुए बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया था। कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया था कि लाभार्थी को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाए।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए गुरुवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी द्वारा गोपाल साहनी को बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।ट्राई साइकिल मिलने के बाद गोपाल साहनी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयां काफी हद तक कम हो जाएंगी और उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा का कार्यकाल झूठ का पुलिंदा : अलका पाल
काशीपुर : महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा के 4 साल के कार्यकाल को…
देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 42 सीटर विमान को दिखाई हरी झंडीउत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, डोईवाला से देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 42 सीटों वाले विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार को विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “उड़ान योजना” और क्षेत्रीय हवाई संपर्क बढ़ाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड में तेजी से हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के कारण उत्तराखंड में बेहतर हवाई कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक लोगों की पहुंच आसान हो सकेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू होने से कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के बीच आवागमन सुगम होगा। इससे पर्यटन, तीर्थाटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के अधिक से अधिक क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ा जाए, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलें और क्षेत्रीय विकास को गति मिले।कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में हवाई सेवाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी और विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। यात्रियों ने भी हवाई सेवा शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे यात्रा का समय काफी कम होगा और उन्हें बड़ी सुविधा मिलेगी।उद्घाटन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, उड्डयन विकास प्राधिकरण (उड़डा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हवाई सेवा शुरू होने पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू होने को उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि राज्य के आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
धूम धाम से निकला माँ अटरिया का डोला, विधायक शिव अरोरा हुए शामिल
रुद्रपुर। रुद्रपुर हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी चेत्र नवरात्रि के पवित्र पावन अवसर पर…