सितारगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया विदाई…
उत्तराखंड सरकार द्वारा गेहूं के मूल्य में मात्र 6.6% की वृद्धि करना, जबकि घरेलू सिलेंडर में 6.9% और व्यावसायिक सिलेंडर में 17.5% की वृद्धि मात्र एक महीने के दौरान करना, यह साफ दर्शाता है कि सरकार की प्राथमिकताएं असंतुलित हैं। दूसरी ओर, उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा सत्र में पूर्व विधायकों की पेंशन में 33% की वृद्धि कर दी, जबकि किसानों की फसल की लागत बढ़ गई है और उनकी आय घट गई है। डॉ. गणेश उपाध्याय, प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने कहा कि सरकार को कम से कम ₹3200 प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य देना चाहिए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके और वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। अभी हाल ही में बेमौसम की बरसात ने एवं तेज हवाओं की वजह से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है । यह समय है कि सरकार किसानों की समस्याओं को समझे और उनके लिए ठोस कदम उठाए।
जिला बार चुनाव: 16 अधिवक्ताओं ने डाले टेंडर वोट बुधवार को होगा मतदान।
नैनीताल। नैनीताल में जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर मंगलवार को टेंडर…
के जे एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नानकमत्ता में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी व मेडल से किया गया सम्मानित।
नगर के के.जे.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल नानकमत्ता में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह बड़े…
दशमेश एकेडमी के मेधावी छात्रों ने रचा नया इतिहास, शानदार परीक्षा परिणाम से गूंजा सितारगंज।
नगर के प्रतिष्ठित दशमेश एकेडमी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सत्र 2025–2026 की वार्षिक परीक्षाओं में शानदार…
सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद आज सितारगंज पहुंचे और कांग्रेस की एक मीटिंग में मेनका टॉकीज सितारगंज में रखी और बहुत सारे कांग्रेसी वहां इकट्ठा हुए और अपने-अपने विचार रखे और पूर्व विधायक नारायण पाल मंच पर आए और उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेरा घर है और मेरे घर में मेरी वापसी हुई है ऐसा कहना है पूर्व विधायक नारायण पाल कासाथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नारायण पाल के पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिली है और सितारगंज विधानसभा में भी मजबूती मिली है
वही अपने संबोधित में पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि महंगाई की भरमार है आम…
7 वर्षीय गुरकीरत कौर ने डांस प्रतियोगिता में जीता रनर-अप अवार्ड, बैलपड़ाव क्षेत्र का बढ़ाया मान नैनीताल। बैलपड़ाव क्षेत्र की 7 वर्षीय बालिका गुरकीरत कौर ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की डांस प्रतियोगिता में रनर-अप अवार्ड जीतकर क्षेत्र सहित उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है तथा सभी ने बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।जानकारी के अनुसार बैलपड़ाव निवासी कलवंत चंद, जो पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज कोटाबाग में प्रवक्ता हैं, तथा श्रीमती परमजीत, एल.टी. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भलौन रामनगर में शिक्षिका हैं, उनकी सुपुत्री गुरकीरत कौर ने छोटी उम्र में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।गुरकीरत कौर ने के.के.एच.डी. “किसमें कितना है दम” डांस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर रनर-अप अवार्ड अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 24 मार्च को रायात बहारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। फाइनल राउंड में गुरकीरत ने अपने आकर्षक और आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का आयोजन डी.डी. पंजाबी चैनल द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता का प्रसारण 1 अप्रैल 2026 को सायं 2:30 बजे से 3:30 बजे तक डी.डी. पंजाबी चैनल पर किया जाएगा।अपनी इस सफलता का श्रेय गुरकीरत कौर ने अपनी माता को दिया और कहा कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं।गुरकीरत की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने बालिका को बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में मिली यह सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है।
टीएमयू में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीशजस्टिस यूयू ललित का सार्थक संवाद
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में फ्रॉम कोर्टरूम टू नेशन बिल्डिंगः लीडरशिप लेसन फ्रॉम द ज्यूडिशरी…