रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार द्वारा भाजपा नेता नितिन चरण वाल्मीकि को उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य नामित किए जाने पर आज वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोग पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के सरपंच राकेश बाल्मीकि ने कहा कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सदैव सर्व समाज के हित में कार्य करते हैं और हर वर्ग के लोगों से उनका सीधा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि आज उनके प्रयासों के चलते ही प्रदेश सरकार ने बाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि के रूप में नितिन चरण वाल्मीकि को उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य नामित कर समाज को सम्मानित करने का कार्य किया है। इसके लिए समस्त समाज प्रदेश सरकार एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का हृदय से आभारी है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लिए जा रहे ऐसे निर्णय सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ ही वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा अनुसूचित मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री नितिन चरण वाल्मीकि का आयोग में सदस्य के रूप में मनोनयन निश्चित रूप से समाज के लिए गर्व का विषय है और इससे समाज के लोगों की आवाज को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आगे भी इसी तरह सभी वर्गों के हित में कार्य करती रहेगी।इस दौरान समाज के वरिष्ठ नेता कल्लू चरन, राकेश वाल्मीकि, श्याम बाबू, मैकिल, धीरज लाल, मुकेश कुमार, रमेश वाल्मीकि, ईशा चरन, छत्रपाल सिंह पप्पू लाल, राजेंद्र कुमार, जॉनी वाल्मीकि, अरुन वाल्मीकि, विवेक कुमार, अंकित कुमार, राजू वाल्मीकि, संजू वाल्मीकि, नरेश कुमार, शिवम कुमार, राजीव वाल्मीकि, संदीप धानुक, मोंटी वाल्मीकि, सौरभ कुमार, अक्षय रावत, जेकब सिंह समेत बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के मेधावी विद्यार्थियों के साथ आज एक प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अपने छात्र जीवन से लेकर सिविल सेवा तक के संघर्षपूर्ण और प्रेरक सफर को साझा करते हुए विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र बताए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना करते हुए उन्हें भी शुभकामनाएं दीं।
संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने खुलकर अपने सवाल रखे। “लक्ष्य निर्धारण कैसे करें?”, “नीट की तैयारी…
सितारगंज में मानसिक गणना का महाकुंभ: 500+ प्रतिभागियों के बीच मुदित राठी बने “चैंपियन ऑफ चैंपियंस”।
सितारगंज मोमी गार्डन, सितारगंज में आयोजित 17वीं यूसीमास उत्तराखंड अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता-2026…
शहर की पहचान और आध्यात्मिक ऊर्जा का नया केंद्र बनेगा शिव कॉरिडोरः विकास शर्मा
रुद्रपुर । गंगापुर रोड पर ‘मानस खण्ड कॉरिडोर’ के अंतर्गत प्रस्तावित भव्य ‘शिव कॉरिडोर’ को धरातल…
मेधावी छात्रों का सम्मान, मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार समारोह भव्यता के साथ संपन्नमसूरी,सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी के सभागार में सोमवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय राजस्व सेवा (इनकम टैक्स) के अधिकारी आशीष त्रिपाठी रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद मुख्य अतिथि को पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के क्वायर द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए।इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, सहगामी गतिविधियों और ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा 4 से 11 तक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार हासिल किए। कक्षा 4 में शिवण्या प्रथम, अरनव राणा द्वितीय और शनय अग्रवाल तृतीय रहे, जबकि अरनव राणा को सहगामी गतिविधियों में श्रेष्ठ एवं ऑल राउंडर घोषित किया गया। कक्षा 5 में शौर्य ग्रोवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और ऑल राउंडर का खिताब भी अपने नाम किया। इसी तरह कक्षा 6, 7, 8, 9 और 10 की विभिन्न शाखाओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए। कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में अध्ययन तपारिया और वाणिज्य वर्ग में सिद्धांत शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम के दौरान सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों में बहुआयामी विकास के प्रति प्रेरणा दिखाई दी। मुख्य अतिथि आशीष त्रिपाठी ने कहा कि छात्र देश की ऊर्जा और भविष्य के कर्णधार हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तकनीकी रूप से सक्षम है, जो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को समय के महत्व को समझने और उसका सदुपयोग करने की सलाह दी। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों की उपलब्धियों पर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रशासन के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया। प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, सीनियर कोऑर्डिनेटर मार्क गोंजालविस तथा कल्चरल कोऑर्डिनेटर दीपाली बल्लभ और भवनेश नेगी के निर्देशन में कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
टीएमयू के टीचर्स ने स्वच्छ, हरित एवम् सतत पर्यावरण के प्रति दिलाया सामूहिक संकल्प
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की ओर से भारत पर्यावरण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद मुरादाबाद के विकासखंड…
रुद्रपुर में महिला सम्मेलन, आरक्षण पर जताया आक्रोश
रुद्रपुर। विकासखंड रुद्रपुर सभागार में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण संशोधन…
हिमालय की जैव विविधता बेहद समृद्ध, मानवसभ्यता की खातिर संरक्षण अनिवार्यः प्रो. एसपी
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर की ओर से विकसित भारत 2047 के तहत सतत…
पौड़ी में प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने प्रधानों से किया संवाद-विकास कार्यों को दी प्राथमिकता
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास को नयी दिशा…