आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले ईद उल जुहा पर्व को लेकर जसपुर कोतवाली पुलिस…
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
25 मई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र…
गुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन
खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का दिखा अद्भुत संगम, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानमसूरी। गुरु नानक…
मसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलासीसीटीवी में कैद हुई घटना, बाजार और माल रोड पर घूम रहे आवारा पशुओं से लोगों में दहशत मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। षनिवार को सुबह एक आवारा सांड ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सुबह अपने पालतू कुत्ते के साथ टहलने निकले थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने बुजुर्ग को दो से तीन बार जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड को वहां से भगाया और घायल बुजुर्ग को संभालकर उनके घर पहुंचाया। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नगर पालिका और प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों माल रोड, लाइब्रेरी चौक, कुलड़ी बाजार और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार सांड और बेल सड़क के बीचोंबीच घूमते रहते हैं, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान भारी भीड़ के बीच आवारा पशु कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि बाजार और मुख्य मार्गों पर घूम रहे आवारा पशुओं को तत्काल हटाया जाए। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
पत्रकारों पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, बोले- चौथा स्तंभ को दबाने की कोशिश, मोदी मीडिया को बताया दलालकांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बयान पर जताया कड़ा विरोध, 2027 में भाजपा को सबक सिखाने का किया आह्वानमसूरी, 23 मई मसूरी में कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता कर कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेष जोषी द्वारा पत्रकारों के लिए कथित रूप से इस्तेमाल किए गए “टटपूंजी” शब्द पर कड़ा एतराज जताया। कांग्रेस नेताओं ने इसे चौथे स्तंभ का अपमान बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार निष्पक्ष पत्रकारिता को दबाने का प्रयास कर रही है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता और कांग्रेस नेता उपेन्द्र थापली ने कहा कि आज देश और प्रदेश में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो पत्रकार निष्पक्ष रूप से सरकार और विपक्ष दोनों की खबरें दिखा रहे हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, जबकि “मोदी मीडिया” को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा की मोदी मीडिया दलाल का काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे साफ है कि भाजपा सरकार चौथे स्तंभ को भी अपने नियंत्रण में लेना चाहती है।कांग्रेस नेताओं ने देहरादून के एक पत्रकार पर हुए कथित हमले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार विरोधी आवाज उठाने वालों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्रकारों को डराने और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल बन चुका है और अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं ने जनता से 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देने की अपील करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।कांग्रेस नेताओं ने मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कोई ठोस विकास कार्य नहीं किए। चुनाव नजदीक आते ही शिलान्यास और लोकार्पण की राजनीति शुरू कर दी गई है, लेकिन जनता सब समझ रही है। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी का “31 हजार वोटों से जीत” का दावा उनका अहंकार दर्शाता है और इस बार जनता उन्हें करारा जवाब देगी। और उनको 31 हजार से ज्यादा वोटों से हराने का काम करेगी।
बकरीद पर खुले में पशु बलि रोकने की उठी मांग
-हिंदू संगठनों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन रूद्रपुर। आगामी बकरीद पर्व को लेकर शहर में कानून…
जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में पूर्व छात्रों का भावपूर्ण आगमन
बॉलीवुड अभिनेता सौरभ गोयल एवं प्रथम हेड बॉय आकाश आहूजा ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह।’ जेसीज…
ग्राम लोका में नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम
सितारगंज के निकट ग्राम लोका में जहरीली शराब और नशे के कारोबार को लेकर ग्रामीणों में…