अब गढ़वाल से निहारेंगे ब्रह्मांड-गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आइकार्ड की स्थापना से खगोल विज्ञान को मिली नई उड़ान

श्रीनगर गढ़वाल। हिमालय की शांत वादियों में अब विज्ञान की एक नई किरण फूट पड़ी है।…

मुख्यमंत्री को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने सौंपा पत्र-आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को रखा समक्ष

श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

श्रीनगर नर्सरी रोड़ पर स्कूल जाने के समय भारी वाहनों की आवाजाही से अभिभावकों में चिंता,हादसे का खतरा बढ़ा

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर क्षेत्र की नर्सरी रोड इन दिनों सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता…

टीबी मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम-पाबों ब्लॉक के भट्टी गांव में स्वास्थ्य विभाग का विशेष जांच एवं जागरूकता शिविर

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को साकार करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग पौड़ी…

गौमाता को मिले राष्ट्रमाता का सम्मान-गढ़वाल की देवभूमि से उठी आस्था,संस्कृति और अस्मिता की बुलंद आवाज

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा से एक बार फिर सनातन संस्कृति,आस्था और सामाजिक चेतना…

नारी शक्ति को निर्णय मंचों पर मिले भरपूर अवसर-डाॅ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राज्य विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र नारी सम्मान-लोकतंत्र…

प्रतिभा का सम्मान,भविष्य का निर्माण-कोट में मेधावी छात्रों का भव्य अभिनंदन समारोह

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा और प्रतिभा के संगम का एक प्रेरणादायी दृश्य उस समय देखने को मिला,जब…

रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार द्वारा भाजपा नेता नितिन चरण वाल्मीकि को उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य नामित किए जाने पर आज वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोग पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के सरपंच राकेश बाल्मीकि ने कहा कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सदैव सर्व समाज के हित में कार्य करते हैं और हर वर्ग के लोगों से उनका सीधा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि आज उनके प्रयासों के चलते ही प्रदेश सरकार ने बाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि के रूप में नितिन चरण वाल्मीकि को उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य नामित कर समाज को सम्मानित करने का कार्य किया है। इसके लिए समस्त समाज प्रदेश सरकार एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का हृदय से आभारी है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लिए जा रहे ऐसे निर्णय सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ ही वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा अनुसूचित मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री नितिन चरण वाल्मीकि का आयोग में सदस्य के रूप में मनोनयन निश्चित रूप से समाज के लिए गर्व का विषय है और इससे समाज के लोगों की आवाज को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आगे भी इसी तरह सभी वर्गों के हित में कार्य करती रहेगी।इस दौरान समाज के वरिष्ठ नेता कल्लू चरन, राकेश वाल्मीकि, श्याम बाबू, मैकिल, धीरज लाल, मुकेश कुमार, रमेश वाल्मीकि, ईशा चरन, छत्रपाल सिंह पप्पू लाल, राजेंद्र कुमार, जॉनी वाल्मीकि, अरुन वाल्मीकि, विवेक कुमार, अंकित कुमार, राजू वाल्मीकि, संजू वाल्मीकि, नरेश कुमार, शिवम कुमार, राजीव वाल्मीकि, संदीप धानुक, मोंटी वाल्मीकि, सौरभ कुमार, अक्षय रावत, जेकब सिंह समेत बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के मेधावी विद्यार्थियों के साथ आज एक प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अपने छात्र जीवन से लेकर सिविल सेवा तक के संघर्षपूर्ण और प्रेरक सफर को साझा करते हुए विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र बताए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना करते हुए उन्हें भी शुभकामनाएं दीं।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने खुलकर अपने सवाल रखे। “लक्ष्य निर्धारण कैसे करें?”, “नीट की तैयारी…