2027 के चुनावी रण का शंखनाद,संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता–अनिल बलूनी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को पौड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर…

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा को सतपाल महाराज की बड़ी पहल-मानव उत्थान सेवा समिति ने कराया 10 करोड़ का दुर्घटना बीमा

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं संरक्षण को…

भाजपा सरकार की महंगाई से जनता त्रस्त : रवि छाबड़ासमाजवादी पार्टी ने काशीपुर में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतलाकाशीपुर। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काशीपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी Party के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने किया।इस दौरान रवि छाबड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में अचानक की गई वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर बाजार में मिलने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। इससे मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के परिवारों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार लगातार आर्थिक बोझ डाल रही है। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से आम लोगों की रसोई का बजट भी बिगड़ गया है।रवि छाबड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय महंगाई बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद नाजिम सैफी, काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद महमूद अली, सरदार विक्की सिंह, मोहम्मद आरिफ सलमानी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम चौधरी, मोहम्मद महीगीर सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जेसीज में ‘1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ पर प्रेरणादायक सत्र आयोजितविकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप छात्रों को उद्यमिता और नवाचार के लिए किया प्रेरित’जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में 1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप छात्रों में उद्यमिता, नवाचार एवं व्यावहारिक समस्या-समाधान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री प्रियंका शर्मा, विकसित भारत लीडर PMO, ग्लोबल डायरेक्टर-स्ट्रेटेजी एंड ग्रोथ, कॉनसैट ओराही तथा गूगल फॉर एजुकेशन की रणनीतिक साझेदार उपस्थित रहीं। उन्होंने मीडिया, शिक्षा, प्रौद्योगिकी एवं स्टार्ट-अप क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को नवाचार अपनाने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।सुश्री अनन्या भारद्वाज, बिजनेस डेवलपमेंट, कॉनसैट ओराही, ने बताया कि ‘1 मिलियन फाउंडर्स’ पहल किस प्रकार कम उम्र से ही छात्रों को उद्यमी बनने की दिशा में तैयार कर रही है।सत्र में सहायक टीम के रूप में श्री शोएब खान-टेक लीड, कॉनसैट ओराही, सुश्री श्वेता नैन-गूगल AI प्रोग्राम्स लीड तथा श्री मयंक शर्मा-पार्टनरशिप्स हेड, कॉनसैट ओराही ने भी भाग लिया और छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया।विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा, “ऐसे सत्र विद्यार्थियों को वैश्विक सोच और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। यह विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”विद्यालय के निदेशक ने बताया कि जेसीज पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर आभार व्यक्त किया गया।

मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त

देहरादून मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से…

आवास विकास के महादेव पार्क की बदलेगी सूरत

रूद्रपुर। आवास विकास क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा…

रुद्रपुर मटके वाली गली मे चार शोरूम मे चोरी की वारदात पर विधायक शिव अरोरा ने दुकानों का किया दौरा

विधायक ने एसपी सिटी उत्तम नेगी से दूरभाष पर की वार्ता बोले चोरी का हो जल्द…

भाजपा सरकार की महंगाई से जनता त्रस्त : रवि छाबड़ासमाजवादी पार्टी ने काशीपुर में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतलाकाशीपुर। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काशीपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी Party के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने किया।इस दौरान रवि छाबड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में अचानक की गई वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर बाजार में मिलने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। इससे मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के परिवारों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार लगातार आर्थिक बोझ डाल रही है। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से आम लोगों की रसोई का बजट भी बिगड़ गया है।रवि छाबड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय महंगाई बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद नाजिम सैफी, काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद महमूद अली, सरदार विक्की सिंह, मोहम्मद आरिफ सलमानी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम चौधरी, मोहम्मद महीगीर सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

रूद्रपुर। नीट यूजी परीक्षा में सामने आई कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर…

इंटर डीपीएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में डीपीएस रुद्रपुर का शानदार प्रदर्शन जीता गोल्ड

निशानेबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदकरुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों…