टीएमयू कैंपस में दिव्यघोष के बीच निकली भव्य और दिव्य श्रीजी की रथ यात्रा

परम पूज्य आचार्य श्री 108 भद्रबाहु सागर जी महाराज एवम् पूज्य क्षुल्लक श्री 105 वृषभ सागर…

सचिव महोदय जी के तत्वाधान पर , स्थान ग्राम बानूसा, ग्रामीण क्षेत्र मैं समय – 10 से 11:00 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकारण उधम सिंह नगर द्वारा नालसा, की नीशुल्क योजनाओं की जानकारी के संबंध में पीएलबी गीता शर्मा द्वारा मंच का संचालन कर ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों को विधिक से मिलने वाली नीशुल्क सेवाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक, दी गई और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थाई लोक अदालत सड़क सुरक्षा के नियम नशे के दुष्प्रणाम और पोकसो एक्ट, शिक्षा के अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, घरेलु हिंसा ,मानव तस्कारी ,””साइबर क्राइम, साइबर हैलपलाइन नंबर1930, और सड़क सुरक्षा के नियम सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और ना लसा टोल नंबर फ्री0-15100 इतयादि की जानकारी से ग्रामीण क्षेत्र के 21 लाभार्थियों को विधिक नीशुल्क जानकारी से जा गरूक किया गया टीम नंबर 36 से पैरालीगल बालियंटर गीता शर्मा तहसील खटीमा ,

सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के तीसरे दिन रोमांच चरम पर, युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से जीते पदकरुद्रपुर में राष्ट्रीय स्तर की फेंसिंग प्रतियोगिता में देशभर के उभरते फेंसरों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभारुद्रपुर, 28 सितंबर 2026दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। देशभर से आए प्रतिभाशाली फेंसरों ने अपनी उत्कृष्ट तकनीक, तेज गति, सटीक रणनीति और अनुशासित खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में कैडेट पुरुष एपी, जूनियर पुरुष फॉयल एवं जूनियर महिला सेबर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।तीसरे दिन प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रत्येक मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन फुटवर्क, तेज रिफ्लेक्स और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए जोरदार संघर्ष किया। पूरे परिसर में उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत वातावरण बना रहा।दूसरे दिन के प्रमुख पदक परिणामकैडेट पुरुष एपी वर्ग:स्वर्ण पदक – सर्वेश कादियान (दुहान पब्लिक स्कूल, रोहतक, हरियाणा)रजत पदक – यश दलाल (हरकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रोहतक, हरियाणा)कांस्य पदक – भानु प्रताप सिंह घरिया (आर्मी पब्लिक स्कूल नं.-2, बीईजी रुड़की, उत्तराखंड) एवं लकी (श्री राम चरित मानस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करनाल, हरियाणा)जूनियर पुरुष फॉयल वर्ग:स्वर्ण पदक – हितेजस वुजल (शिव नादर स्कूल, ग्रेटर फरीदाबाद, हरियाणा)रजत पदक – शौर्य गैरोला (सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड)कांस्य पदक – तरुण सिहाग (प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत, हरियाणा) एवं मयंक जैन (दिल्ली पब्लिक स्कूल, नासिक, महाराष्ट्र)जूनियर महिला सेबर वर्ग:स्वर्ण पदक – साक्षी कपूर (दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-19C, फरीदाबाद, हरियाणा)रजत पदक – जानवी नेरपागर (सेंट ज़ेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भेल, भोपाल, मध्य प्रदेश)कांस्य पदक – नेहारिका जयदीप त्रासी (द ब्रिगेड स्कूल, मल्लेश्वरम, बेंगलुरु, कर्नाटक) एवं पंखुड़ी शुक्ला (दिल्ली पब्लिक स्कूल, किच्छा रोड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)तीसरे दिन के आयोजन में खालसा समूह के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री हरि सिंह ग्रोवर, श्री मनजीत सिंह मक्कड़, श्री इंदरजीत सिंह, श्री गुरमीत सिंह गाबा, श्री कमलजीत सिंह, श्री हरविंदर सिंह, श्री जोगिंदर सिंह, श्री दलीप सिंह आहूजा, साथ ही श्री अंकित अग्रवाल (एमडी, स्वास्तिक ज्वेलर्स), श्री सुमित अरोड़ा, श्री मनप्रीत सिंह सुखीजा, श्री मनवेंद्र यादव, श्री रुमिल चावला, श्री विष्णु सक्सेना, श्री गौतम गुलाटी एवं श्री विपिन गुलाटी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों ने प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं और उन्हें भविष्य की बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करती हैं।अतिथियों ने डीपीएस रुद्रपुर द्वारा इतने भव्य एवं सुव्यवस्थित राष्ट्रीय आयोजन के सफल संचालन की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के साथ अनुभव साझा करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रही है।26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विद्यालयों से आए 1,500 से अधिक खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक तथा 350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी, निर्णायक एवं आयोजन अधिकारी सहभागिता कर रहे हैं।प्रतियोगिता के आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्गों एवं स्पर्धाओं के मुकाबले जारी रहेंगे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और लगातार बढ़ते रोमांच के बीच सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 अपने भव्य समापन की ओर अग्रसर है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य समापन 2 अक्टूबर 2026 को होगा।

सामूहिक क्षमा वाणी महापर्वसकल दिगम्बर जैन समाज एवं जैन मिलन देहरादून के संयुक्त संयोजन में विद्या…

मसूरी में भगत सिंह के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प  शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की ओर से मसूरी भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोगों ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में ऋषिकेश, चंडीगढ़ और देहरादून से पहुंचे इप्टा के साथियों ने भी भागीदारी की। इसके बाद नीलम होटल में भगत सिंह के जीवन, विचारों और देश की आजादी के लिए उनके संघर्ष पर संगोष्ठी आयोजित की गई।संगोष्ठी में वक्ताओं ने भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों, सामाजिक समानता और देश के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी युवाओं को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि के साथ उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर इप्टा की ममता राव कुमार ने कहा कि भगत सिंह केवल स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी नहीं, बल्कि विचारों और सामाजिक बदलाव के प्रतीक भी हैं। उनके जीवन और विचारों को याद करना तभी सार्थक होगा, जब युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को समझे और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आए।पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान और देशभक्ति को याद किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के योगदान को स्मरण करना और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से जोड़ने का कार्य करते हैं।संगोष्ठी में अमित गुप्ता, देवी गोदियाल, धर्मानंद लाखेड़ा, पुरण जुयाल, प्रकाश राणा, सतीश धौलखंडी, देवी गोदियाल, सुरेश गोयल, गीता पाल, माधुरी तम्टा, मनोज तम्टा, विजय लक्ष्मी कोहली, हीना परवीन, इमराना मिर्जा और आरती सहित शहर के अनेक लोग उपस्थित रहे।

रंगों में सजी बच्चों की कल्पनाएं, ओक ग्रोव स्कूल ने जीती नवीन शर्मा स्मृति कला प्रतियोगिता की रनिंग ट्रॉफी

5 पुरस्कार जीतकर ओक ग्रोव स्कूल बना चैंपियन मसूरी। बच्चों की कल्पनाओं ने जब कैनवास पर…

विद्वानों ने त्याग, सेवा और संस्कारों को बताया जीवन की असली पूंजी, भजनोपदेशक डॉ. सुमित अंगिरस की प्रस्तुतियों ने बांधा समांमसूरी, यज्ञ की वेदी से उठती आहुतियों के साथ त्याग, समर्पण और परोपकार का संदेश गूंजा तो भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। आर्य समाज मसूरी का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार को वैदिक यज्ञ, प्रेरणादायी प्रवचनों, भजन और ऋषि लंगर प्रसाद के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विद्वानों ने धर्म को केवल कर्मकांड तक सीमित न रखते हुए सेवा, सदाचार और मानव कल्याण से जोड़ने का आह्वान किया।वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन यज्ञ की ब्रह्मा डॉ. अन्नपूर्णा रहीं। आर्य कन्या गुरुकुल देहरादून की ब्रह्मचारिणियों ने यज्ञ संपन्न कराने में सहयोग किया। डॉ. अन्नपूर्णा ने यज्ञ की मूल भावना समझाते हुए कहा कि ‘इदं न मम’ अर्थात यह मेरा नहीं, सब कुछ परमात्मा का है। यही भावना मनुष्य को त्याग और समर्पण के मार्ग पर ले जाती है, जबकि लोभ उसके पतन का कारण बनता है।उन्होंने कहा कि यज्ञ केवल अग्नि में आहुति देने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि सत्कर्म, पुरुषार्थ, परोपकार और विश्व कल्याण पर आधारित जीवन पद्धति है। मनुष्य को माता-पिता, गुरु और ऋषियों के प्रति अपने दायित्वों को समझना चाहिए। बच्चों के जीवन में अनुशासन, उत्तम संस्कार और संतुलित खानपान का विशेष महत्व है।कठिनाइयों से घबराने वाले नहीं, संकल्पवान होते हैं सफलडॉ. वीरेंद्र शास्त्री ने अपने प्रवचन में सफलता और जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संसार में तीन प्रकार के व्यक्ति होते हैं। पहले वे, जो असफलता के भय से कार्य शुरू ही नहीं करते। दूसरे वे, जो बाधा आने पर लक्ष्य से भटक जाते हैं, जबकि तीसरे वे होते हैं जो कठिनाइयों के बावजूद दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं और लक्ष्य प्राप्त करते हैं।श्रीराम के जीवन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सफलता केवल साधनों अथवा शस्त्रों से नहीं, बल्कि साहस, धैर्य और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है। विद्या, धन और शक्ति का उपयोग अहंकार या दूसरों को पीड़ा पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि ज्ञान बांटने, परोपकार और निर्बलों की रक्षा के लिए होना चाहिए।भजनों ने बांधा समां, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया ऋषि लंगरआर्य जगत के प्रसिद्ध भजनोपदेशक डॉ. सुमित अंगिरस ने शास्त्रीय एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन दिवसीय आयोजन के समापन पर ऋषि लंगर प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।आर्य समाज मसूरी के प्रधान आनंद रस्तोगी ने अतिथियों, विद्वानों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। सचिव प्रणव साहनी ने वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में आर्थिक एवं नैतिक सहयोग देने वाले मसूरी वासियों का धन्यवाद किया। उपप्रधान सतीश रोहिला ने भी सभी सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता जताई।तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ने वैदिक परंपराओं के साथ समाज को सेवा, संस्कार, सद्भाव और परोपकार का संदेश दिया।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल सहित नगर के अनेक नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा, विश्व शांति के लिए हुई अरदास सभा के 109वें सालाना उत्सव में उमड़े श्रद्धालु, कीर्तन के बाद श्रद्धा से ग्रहण किया लंगरमसूरी। गुरु सिंह सभा के 109वें सालाना उत्सव के दूसरे दिन गुरुद्वारा परिसर शबद कीर्तन और गुरबाणी से गूंज उठा। सुबह नितनेम और अखंड पाठ के बाद पांवटा साहिब से पहुंचे हुजूरी रागी जत्थे ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से कीर्तन का आनंद लिया और अंत में विश्व शांति के लिए अरदास की गई।पांवटा साहिब से आए भाई अर्जुन सिंह और भाई रूबल प्रीत सिंह के साथ गुरु नानक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी शबद कीर्तन किया। कीर्तन के बाद गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद अनीता धनाई, गुरु सिंह सभा अध्यक्ष एमपीएस खुराना, जसबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, जगजीत कुकरेजा, शिव अरोड़ा, राहुल छाबड़ा, परमजीत कोहली, तेजपाल सिंह, तनमीत खालसा, जोगिंदर सिंह, रवींद्र सिंह, अवतार सिंह, त्रिलोचन सिंह, सतनाम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

सितारगंज संगठन ने जो जिम्मेदारी दी, पूरी निष्ठा से निभाऊंगा: नितिन

सितारगंज। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे नितिन ने संगठन में विभिन्न…

नानकमत्ता साहिब पीजी कॉलेज में छात्र संघ का निर्विरोध निर्वाचन, नई कार्यकारिणी को मिली जिम्मेदारी

नानकमत्ता। नानकमत्ता साहिब स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन होने पर…