शबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा, विश्व शांति के लिए हुई अरदास सभा के 109वें सालाना उत्सव में उमड़े श्रद्धालु, कीर्तन के बाद श्रद्धा से ग्रहण किया लंगरमसूरी। गुरु सिंह सभा के 109वें सालाना उत्सव के दूसरे दिन गुरुद्वारा परिसर शबद कीर्तन और गुरबाणी से गूंज उठा। सुबह नितनेम और अखंड पाठ के बाद पांवटा साहिब से पहुंचे हुजूरी रागी जत्थे ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से कीर्तन का आनंद लिया और अंत में विश्व शांति के लिए अरदास की गई।पांवटा साहिब से आए भाई अर्जुन सिंह और भाई रूबल प्रीत सिंह के साथ गुरु नानक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी शबद कीर्तन किया। कीर्तन के बाद गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद अनीता धनाई, गुरु सिंह सभा अध्यक्ष एमपीएस खुराना, जसबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, जगजीत कुकरेजा, शिव अरोड़ा, राहुल छाबड़ा, परमजीत कोहली, तेजपाल सिंह, तनमीत खालसा, जोगिंदर सिंह, रवींद्र सिंह, अवतार सिंह, त्रिलोचन सिंह, सतनाम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।