श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में छात्राओं ने आपसी भाईचारे,स्नेह एवं सौहार्द के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। मुख्य छात्रावास अधीक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ.सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर चौरास परिसर स्थित महिला छात्रावास परिसर में प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10 बजे बिड़ला परिसर के निदेशक प्रो.हरि भजन सिंह चौहान ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर छात्रावास की शोधार्थी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं और पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रो.विजयकांत पुरोहित,डॉ.तेजपाल बिष्ट,डॉ.श्वेता वर्मा,डॉ.हिमशिखा गुसाई उपस्थित रहे।








