इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर राज्यसभा सांसद का गर्मजोशी से अभिनंदन किया इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की।
नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने कहा कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनका दौरा जारी है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय हैं और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, राकेश त्यागी, रेखा ठाकुर, सुलोचना, सुचित्रा, मुन्नी देवी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।