GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

gvartanews by gvartanews
August 29, 2026
Reading Time: 1 min read
0

देहरादून में पहली बार हुआ 700 मुनिराजों की रक्षा स्मृति में बृहत रक्षाबंधन विधान

RELATED POSTS

पहाड़ की महिलाओं ने बदली तस्वीर-स्वरोजगार से बनीं आत्मनिर्भर और अब दूसरों को भी दे रहीं रोजगार

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी खेल भावना-रस्साकसी में शारीरिक शिक्षा विभाग ने मारी बाजी

राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में बाल अधिकारों पर आयोजित किया जन-जागरुकता अभियान

देहरादून। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद तथा परम पूज्य आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के दिव्य सान्निध्य में श्री 1008 श्रेयांसनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक एवं वात्सल्य पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर बृहत रक्षाबंधन विधान का भव्य आयोजन गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन धर्मशाला में किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जैन समाज की मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि प्रातः 6:40 बजे अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्यनियम पूजन के पश्चात बृहत रक्षाबंधन विधान प्रारंभ हुआ। विधान में 31 मंडलों पर 700 अर्घ समर्पित किए गए। साथ ही भगवान श्रेयांसनाथ के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू अर्पित किया गया।

देवभूमि उत्तराखंड में 700 मुनिराजों की रक्षा की स्मृति में इस प्रकार का भव्य आयोजन देहरादून में पहली बार आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज को समर्पित एक विशाल एवं सुंदर राखी अर्पित की गई। साथ ही एक राखी परम पूज्य गुरु माँ आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी को भी भेंट की गई।

इस अवसर पर पूज्य आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी ने अपने आशीर्वचन में कहा, “रक्षाबंधन पर मुनि रक्षा का संकल्प उठाएँ हम। वात्सल्य पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।”

700 मुनिराजों की रक्षा से जुड़ी है जैन परंपरा

Buy JNews
ADVERTISEMENT

जैन परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन पर्व का संबंध महामुनि विष्णुकुमार द्वारा 700 दिगंबर मुनिराजों की प्राण रक्षा किए जाने की ऐतिहासिक घटना से जुड़ा हुआ है। प्राचीन कथा के अनुसार आचार्य अकंपनाचार्य के नेतृत्व में 700 दिगंबर मुनिराज एक स्थान पर विराजमान थे। उस समय राजा बलि अथवा उसके मिथ्यात्वी मंत्रियों द्वारा द्वेषभाव के कारण मुनिराजों पर भयंकर उपसर्ग किया गया।

जब अवधिज्ञानी महामुनि विष्णुकुमार को इस संकट का पता चला, तो वे तत्काल वहाँ पहुँचे और अपनी तपश्चर्या एवं ऋद्धि के प्रभाव से उपसर्ग का निवारण करते हुए 700 मुनिराजों के प्राणों की रक्षा की। धर्म एवं साधु-संतों की रक्षा की इस महान घटना की स्मृति में जैन समाज में रक्षाबंधन पर्व को वात्सल्य, धर्मरक्षा एवं मुनिरक्षा के संकल्प के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम में जैन समाज की विद्या-समय-पूर्ण वर्षायोग समिति के गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी, जैन भवन के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

पहाड़ की महिलाओं ने बदली तस्वीर-स्वरोजगार से बनीं आत्मनिर्भर और अब दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखण्ड

पहाड़ की महिलाओं ने बदली तस्वीर-स्वरोजगार से बनीं आत्मनिर्भर और अब दूसरों को भी दे रहीं रोजगार

August 30, 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी खेल भावना-रस्साकसी में शारीरिक शिक्षा विभाग ने मारी बाजी
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी खेल भावना-रस्साकसी में शारीरिक शिक्षा विभाग ने मारी बाजी

August 30, 2026
राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में बाल अधिकारों पर आयोजित किया जन-जागरुकता अभियान
उत्तराखण्ड

राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में बाल अधिकारों पर आयोजित किया जन-जागरुकता अभियान

August 30, 2026
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
उत्तराखण्ड

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

August 29, 2026
क्विज प्रतियोगिता में बद्री केदार सदन ने मारी बाजी-56 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल
उत्तराखण्ड

क्विज प्रतियोगिता में बद्री केदार सदन ने मारी बाजी-56 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल

August 29, 2026
राखी के पावन धागों से मजबूत हुआ भाईचारा-पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में हर्षोल्लास से गूंजा रक्षाबंधन का संदेश
उत्तराखण्ड

राखी के पावन धागों से मजबूत हुआ भाईचारा-पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में हर्षोल्लास से गूंजा रक्षाबंधन का संदेश

August 29, 2026
Next Post
श्रीनगर में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा-15 संदिग्ध हिरासत में

श्रीनगर में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा-15 संदिग्ध हिरासत में

राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में बाल अधिकारों पर आयोजित किया जन-जागरुकता अभियान

राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में बाल अधिकारों पर आयोजित किया जन-जागरुकता अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • पहाड़ की महिलाओं ने बदली तस्वीर-स्वरोजगार से बनीं आत्मनिर्भर और अब दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी खेल भावना-रस्साकसी में शारीरिक शिक्षा विभाग ने मारी बाजी
  • राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में बाल अधिकारों पर आयोजित किया जन-जागरुकता अभियान

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!