GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

जिले की समस्त बार एसोसिएशनों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, पोर्टल से CSC सेन्टरों को हटा कर वकीलों व दस्तावेज लेखकों का पोर्टल बनाने की मांग

gvartanews by gvartanews
March 3, 2025
Reading Time: 1 min read
0

रूद्रपुर – समान नागरिक संहिता नियमावली उत्तराखण्ड 2025 के लागू होने के पश्चात विवाह पंजीकरण व इच्छा पत्र (वसीयतनामा) के कार्य से अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों को विरत किये जाने एवं पृथक पोर्टल न बनाये जाने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन सहित जनपद की समस्त बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया और संयुक्त ज्ञापन जिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।

RELATED POSTS

मानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते

जनता की चौखट पर पहुंचा प्रशासन-जिलाधिकारी की सख्ती से शिकायतों का त्वरित समाधान

नशा मुक्त भारत का गूंजा राष्ट्रीय संकल्प-गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश बना युवा जागरण का आह्वान

जनपद ऊधमसिंह नगर की समस्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, जिले के तमाम अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक ए0आई0जी0 स्टाम्प कार्यालय के समीप भारी संख्या में एकत्र हुए तथा उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों को यू0सी0सी0 लागू होने के पश्चात विवाह व इच्छा पत्र (वसीयतनामा) के कार्य से बाहर किये जाने तथा प्रस्तावित पेपर लैस बैनामा पंजीकरण के कार्य से विरत किये जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

अधिवक्ताओं ने अपना विरोध जताते हुए कहा कि सरकार ने यू0सी0सी0 पोर्टल में उनके स्थान पर सी0एस0सी0 सेन्टरों का पोर्टल बनाया है जिसका विरोध सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में निरंतर जारी है और समस्त अधिवक्ता लगातार सरकार से यू0सी0सी0 पोटर्ल से सी0एस0सी0 सेन्टर को हटा कर अधिवक्ता व दस्तावेज लेखकों का पोर्टल बनाये जाने की मांग कर रहे है, उन्होंने कहा कि प्रारम्भ से ही सी0एस0सी0 सेंटरों के पोर्टल का विरोध किया जा रहा है।

और प्रदेश की अन्य तहसीलों के साथ-साथ लगातार पिछले 12 दिनों से जनपद की तहसीलों में अधिवक्ताआें व दस्तावेज लेखकों का धरना प्रदर्शन जारी है लेकिन अभी तक सरकार के किसी भी प्रतिनिधि व प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी है जिनको लेकर लगातार अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, वक्ताओं ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के विरुद्ध नये कानून व अधिनियम लाकर उन्हें उनके कार्यों से विरत करने का काम कर रही है।

बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण बात है कि जो अधिवक्ता वर्ग हमेशा दूसरों के हितों के लिए लड़ता है आज उसे सड़कों पर आकर अपने लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा यूसीसी लागू करने के पश्चात विवाह व इच्छा पत्र (वसीयतनामा) पंजीकरण के कार्यों से अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों की सहभागिता से उन्हें बाहर कर दिया गया है और अब पेपर लैंस आनलाइन पंजीकरण के कार्य से भी सरकार द्वारा उन्हें बाहर किया जा सकता है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि संपूर्ण उत्तराखंड के अधिवक्ता लगातार अपना कार्य बहिष्कार करके आंदोलन कर रहे हैं।

और सरकार से मांग कर रहे हैं कि यूसीसी पोर्टल से सी एस सी सेंटरों को हटाकर उनका पोर्टल बनाया जाए और भविष्य में पेपर लैंस पंजीकरण के कार्यों से उन्हें अलग न किया जाए, इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे, सचिव सर्वेश कुमार सिंह, जसपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुन्दर पाल सिंह, काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चौबे,

बाजपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय,बार अध्यक्ष खटीमा सूरज राणा,बार एसोसिएशन अध्यक्ष सितारगंज दयानंद सिंह,बार अध्यक्ष गदरपुर मदन लाल अरोरा, एडवोकेट विरेन्द्र कुशवाहा, अशोक कुमार सागर, राजीव सक्सेना, गुरदीप सिंह, निरंजन पंत, प्रमोद मित्तल, सुनील कुमार, दलजीत सिंह, जीवन जोशी शकील अहमद, विरेन्द्र गुप्ता, अशोक चन्द्र, रोहित गढाकोटी, दस्तावेज लेखक चंचल धपोला लक्ष्मी नारायण सक्सेना दिनेश कुमार भगवान दास सहित अन्य मौजूद थे।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

मानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
उत्तराखण्ड

मानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते

August 5, 2026
जनता की चौखट पर पहुंचा प्रशासन-जिलाधिकारी की सख्ती से शिकायतों का त्वरित समाधान
उत्तराखण्ड

जनता की चौखट पर पहुंचा प्रशासन-जिलाधिकारी की सख्ती से शिकायतों का त्वरित समाधान

August 4, 2026
नशा मुक्त भारत का गूंजा राष्ट्रीय संकल्प-गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश बना युवा जागरण का आह्वान
उत्तराखण्ड

नशा मुक्त भारत का गूंजा राष्ट्रीय संकल्प-गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश बना युवा जागरण का आह्वान

August 3, 2026
सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर श्रीनगर बद्रीनाथ मठ-लक्ष्मी नारायण मंदिर में होगा 21 फलों के रस से दिव्य रुद्राभिषेक
उत्तराखण्ड

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर श्रीनगर बद्रीनाथ मठ-लक्ष्मी नारायण मंदिर में होगा 21 फलों के रस से दिव्य रुद्राभिषेक

August 2, 2026
महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भारत दर्शन कार्यक्रम को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरक पहल,राजभवन में विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने पर जताई सहमति
उत्तराखण्ड

महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भारत दर्शन कार्यक्रम को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरक पहल,राजभवन में विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने पर जताई सहमति

August 2, 2026
4 अगस्त अंतिम अवसर-बोर्ड परीक्षार्थियों का डाटा अपडेट नहीं किया तो विद्यालय होंगे जिम्मेदार
उत्तराखण्ड

4 अगस्त अंतिम अवसर-बोर्ड परीक्षार्थियों का डाटा अपडेट नहीं किया तो विद्यालय होंगे जिम्मेदार

August 2, 2026
Next Post

उत्तरकाशी_गंगोत्री हाईवे के पास हिमस्खलन,बर्फबारी जारी हाईवे खोलने में जुटी बीआरओ की टीम - देखें तस्वीरें

यहाँ पहले पत्नी, फिर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी, इसलिए दोनों ने लगा लिया मौत को गले - पढ़े

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • जवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।
  • जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देश
  • पॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोर

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!