➡️ नगर पालिका निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
🛑 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति ने आज स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
SSP महोदय ने निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।
निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही असामाजिक तत्वों एवं भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।
🛑 SSP अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने अथवा कानून – व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।