GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृत

gvartanews by gvartanews
May 30, 2026
Reading Time: 1 min read
0
  • गैस बेस्ड इनसिनरेटर से होगा मृत पशुओं का वैज्ञानिक निस्तारणः विकास शर्मा

रुद्रपुर । नगर निगम रुद्रपुर को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। महापौर विकास शर्मा के प्रयासों से शासन ने शहर में आधुनिक पशु शव दाह गृह निर्माण के लिए 145.83 लाख रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। योजना के तहत गैस बेस्ड इनसिनरेटर स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से मृत पशुओं के शवों का वैज्ञानिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा।

RELATED POSTS

स्थान। नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।

उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहन

निहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, बाढ़ से राहत के लिए बनेगा डायवर्जन प्लान।

यह महत्वपूर्ण स्वीकृति मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित स्टेट पावर्ड कमेटी की बैठक में प्रदान की गई। बैठक में रिंग फेंस्ड अकाउंट से विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित विभागों द्वारा परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। समिति ने रुद्रपुर, हल्द्वानी और हरिद्वार नगर निगम क्षेत्रों में मृत पशुओं के शवों के समुचित निस्तारण के लिए गैस बेस्ड इनसिनरेटर स्थापित करने की योजनाओं को मंजूरी दी। इनमें रुद्रपुर नगर निगम के लिए 145.83 लाख रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी गई है।

महापौर विकास शर्मा ने इस स्वीकृति को नगर निगम और शहरवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि लंबे समय से शहर में मृत पशुओं के निस्तारण की आधुनिक व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। वर्तमान व्यवस्था में कई बार मृत पशुओं के शवों के निस्तारण में व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ संक्रमण और दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न होती थी। अब इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद इन समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी और लगातार हो रहे शहरी विस्तार को देखते हुए आधुनिक पशु शव दाह गृह की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण थी। कई बार सड़क किनारे, खाली स्थानों या अन्य क्षेत्रों में मृत पशुओं के पड़े रहने से न केवल वातावरण दूषित होता है, बल्कि जनस्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। गैस बेस्ड इनसिनरेटर की स्थापना के बाद पशु शवों का त्वरित और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा, जिससे शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलेगी।

महापौर ने बताया कि इस आधुनिक तकनीक में उच्च तापमान पर पशु शवों को निस्तारित किया जाएगा, जिससे प्रदूषण का स्तर न्यूनतम रहेगा। पारंपरिक तरीकों की तुलना में यह व्यवस्था अधिक सुरक्षित, प्रभावी और पर्यावरण हितैषी होगी। इससे भूजल, वायु और आसपास के पर्यावरण को होने वाले नुकसान को भी काफी हद तक रोका जा सकेगा।

विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम लगातार आधुनिक तकनीकों और नवीन व्यवस्थाओं को अपनाकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य से जुड़े विषयों को नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पशु शव दाह गृह की स्थापना नगर निगम के स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

महापौर ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तथा शहरी विकास विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से रुद्रपुर में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है और शहर आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम रुद्रपुर को प्रदेश के अग्रणी और आधुनिक नगर निगमों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, यातायात, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। महापौर ने विश्वास जताया कि गैस बेस्ड पशु शव दाह गृह की स्थापना के बाद शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और इसका सीधा लाभ आम नागरिकों को प्राप्त होगा।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

स्थान। नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।

May 30, 2026
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहन

May 30, 2026
उत्तराखण्ड

निहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, बाढ़ से राहत के लिए बनेगा डायवर्जन प्लान।

May 30, 2026
उत्तराखण्ड

सरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।

May 30, 2026
उत्तराखण्ड

गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएम

May 30, 2026
उत्तराखण्ड

जेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

May 30, 2026
Next Post

जेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • स्थान। नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।
  • उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहन
  • निहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, बाढ़ से राहत के लिए बनेगा डायवर्जन प्लान।

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!