बीजीआर परिसर पौड़ी में युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा हेतु किया गया प्रेरित व मार्गदर्शन

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में प्रेरित करने और सशक्त बनाने के उद्देश्य…

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2 से 9 नवम्बर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जनपद पौड़ी में 2 से…

श्रीनगर नगर निगम के भक्तियाना क्षेत्रवासियों को मिलेगी जलभराव से राहत

श्रीनगर गढ़वाल। नगर के भक्तियाना क्षेत्र में हर वर्ष बरसात के दौरान उत्पन्न होने वाली जलभराव…

सड़क हादसे में‌ मृतक भूरी को कर दिया गया सुपुर्दं ए खाकगदरपुर। विगत दो दिन पूर्वरामपुर में मुरसैना लिंक रोड पर हुई एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार ग्राम लखनऊ निवासी नक्शे अली (मियाँ) की पत्नी भूरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नक्शे अली और उनके छोटे बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। ​मिली जानकारी के अनुसार, नक्शे अली अपनी पत्नी भूरी और बेटे के साथ बाइक से रामपुर रोड स्थित वानी मैरिज हॉल जा रहे थे। मुरसैना रोड पर पहुँचते ही एक बोलेरो ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि भूरी सड़क के दूसरे छोर पर जा गिरीं और उनकी साँसें थम गईं।​मानवता को शर्मसार करता चालक मौके से फरार हो गयाहादसे के तुरंत बाद, क्रूरता की हद पार करते हुए बोलेरो चालक तेज गति से वाहन भगाकर मौके से भाग गया,जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। ​हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत अजीम नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने मृतका भूरी के शव को कब्जे में लिया,पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। अस्पताल में भूरी को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इस दर्दनाक घटना से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है, हर आँख नम है। गमगीन माहौल में परिजनों ने बताया कि मृतक भूरी को ग्राम लखनऊ के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक (दफन) किया गया । पुलिस ने फरार बोलेरो चालक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

खिर्सू में युवा महोत्सव का धमाकेदार आयोजन लोक संस्कृति के रंगों से नहाया सभागार,महिला मंगल दलों ने जीता दिल

श्रीनगर गढ़वाल। विकास खंड खिर्सू का सभागार सोमवार को लोक-संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा,जब युवा…

राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा के साथ आयुक्त ने दिए प्रचार प्रसार के निर्देश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में…

गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ.आलोक सागर गौतम होंगे इसरो के शुक्रयान मिशन का हिस्सा

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के भौतिकी विभाग के डॉ.आलोक सागर गौतम…

पश्चिमी हिमालय में सतत पर्वतीय विकास हेतु सामुदायिक पहल-घिमतोली रुद्रप्रयाग में ऑर्किड परागण संरक्षण पर दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला सम्पन्न

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण और सतत पर्वतीय विकास को बढ़ावा देने…

गड्ढामुक्त सड़कों की दिशा में विभाग मिशन मोड में कार्य करें–जिलाधिकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने मंगलवार को एनआईसी कक्ष में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

जिलाधिकारी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की समस्याओं की त्वरित कार्रवाई के संबंध में विस्तृत समीक्षा की

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार…