स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शीघ्र ही 287 चिकित्सकों की और…

लौह पुरुष की लौ अमर रहे-सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजा एक भारत,श्रेष्ठ भारत का संकल्प

श्रीनगर गढ़वाल। आज 31 अक्टूबर को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के…

गंगा उत्सव को भव्य रूप में मनाये जाने को लेकर सीडीओ ने दिए निर्देश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित वीसी कक्ष में…

चोरी की 2मोटर साइकिलो सहित 1चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तारखबर पड़तालसितारगंज अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली सितारगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को ग्राम गोठा निवासी जोगेन्द्र कुमार की मोटरसाइकिल(यू.के.06-यू-1281) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज से चोरी हो गई थी। मामले में वादी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मैनुअल सर्विलांस के माध्यम से सुराग जुटाए। इस दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर 29 अक्टूबर की रात पुलिस ने खटीमा हाईवे के पास से आरोपी गौतम सिंह कुँवर (23 वर्ष) पुत्र स्व. सुरेश सिंह कुँवर, निवासी ग्राम कल्याणपुर सिसौना, कोतवाली सितारगंज को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने नानकमत्ता क्षेत्र से एक अन्य बाइक चोरी करने की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दूसरी मोटरसाइकिल (यू.के.06-ए एल-4107) भी झाड़ियों से बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) एवं 35/106 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।इस सफलता के पीछे उपनिरीक्षक राकेश रौकली, कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश, गिरी आनन्द और तरूण चौधरी की मेहनत रही। कोतवाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय जनता और उच्चाधिकारियों ने सराहना की है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रूड़की

सिडकुल से हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार : एमडी पूरन सिंह राणा। लक्सर के खानपुर क्षेत्र…

गुरु चोरंगीनाथ मेले की तैयारियों में जुटी मेला समीती पहली बार जनपद की प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रहेगी धूमरिपोर्ट -दीपक नौटियाल उत्तरकाशीएंकर- जनपद उत्तरकाशी के गाजणा क्षेत्र में तीन साल में एक बार मनायें जानें वाले गुरु चोरंगीनाथ के पांच दिवसीय मेले की तैयारियों का अब दूसरा चरण शुरू हो गया है पहले चरण में देवताओं को उनके मूल स्थानों से बाहर निकालकर उनको एक जगह एकत्रित कर देवताओं से मेले की तिथि पूछी जाते हैं ओर देवताओं द्वारा मेले की तिथि घोषित किए जाने के पश्चात अब मेले की तैयारियों को ग्राउंड पर उतारने के लिए मेला समिति द्वारा तैयारी तेज की गयी है इस बार मेले में जनपद उत्तरकाशी में सामाजिक सांस्कृतिक एवं खेल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा साथ ही मेले में रात्रि के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे सुबह 6 बजे से 12 बजे तक ध्याणियो के लिए देवताओं से भेंट के समय निर्धारित किया गया है आपको बता दें कि गाजणा क्षेत्र के इस ऐतिहासिक मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं ओर देवताओं से अपनी समस्याओं का समाधान पूछते हैं इस बार यह मेला 9 नवम्बर से 13 नवंबर तक आयोजित हो रहा हैबाईट – किशोरी लाल नौटियाल अध्यक्ष गुरु चोरंगीनाथ मेला समितिबाईट – माया राम सिंह कण्डियाल संरक्षक गुरु चोरंगीनाथ मेला समिति गाजणा

कार्तिक पूर्णिमा पर मनसा देवी मंदिर में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर DM का सख्त रुख।

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर्व से पहले प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है।…

हर की पैड़ी पर महिलाओं के बीच झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। श्रद्धालुओं…

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ.अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र में नशा मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ.अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र में आज नशा मुक्त भारत…

देवप्रयाग में विकास का नया अध्याय-अलकनंदा पर 84 मीटर स्टील ट्रस पैदल पुल का शिलान्यास

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। धार्मिक,सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगरी देवप्रयाग में आज विकास का एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़…