( रुद्रपुर में सपा की जिला कार्यकारणी की बैठक हुई संपन्न)__ समाजवादी पार्टी की रुद्रपुर में…
राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025-भ्रामक सूचनाओं के प्रसार के बीच प्रेस की विश्वसनीयता पर पौड़ी में सारगर्भित गोष्ठी
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रेस दिवस-2025 के अवसर पर जिला मुख्यालय पौड़ी में आज एक महत्त्वपूर्ण एवं…
21 वीं प्रादेशिक शूटिंग प्रतियोगिता 2025-अनुशासन,दक्षता और सटीक निशानेबाजी के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न
श्रीनगर गढ़वाल। एसएसबी केदार फायरिंग रेंज श्रीनगर में आयोजित तीन दिवसीय 21 वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी रायफल,रिवाल्वर…
कीर्तिनगर ब्लॉक में खंडस्तरीय संस्कृतस्पर्धा का भव्य आयोजन संपन्न
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वाधान में कीर्तिनगर ब्लॉक हेतु दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृतस्पर्धा…
शरदोत्सव-2025 के संबंध में जिलाधिकारी ने की समन्वय बैठक-विभागों को दिए निर्देश
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद मुख्यालय पौड़ी में आगामी शरदोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की…
जिलाधिकारी के निर्देश पर शुरू हुआ पौड़ी-पैडुल सड़क सुधार कार्य
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल स्वाति एस.भदौरिया द्वारा हाल ही में किए गए औचक निरीक्षण और…
– मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने धामी ने कानून व्यवस्था व विकास कार्यो की जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। उन्होने प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने व प्रशानिक कार्यो में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिये। उन्होने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी सड़कों को गड्डामुक्त कराना सुनिश्चित करें एवं स्वयं सड़कों का निरीक्षण भी करें। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे।मुख्मंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर राशन कार्डो का सत्यापन कराये व गलत तरीके से राशन कार्ड, आधार कार्ड, स्थाई प्रमाण पत्र, आयुषमान कार्ड बनाने वालो के खिलाफ कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें। उन्होने देवभूमि को ड्रग्स फ्री बनाने हेतु अवैध नशा के कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये व शिक्षण संस्थानों एवं जनमानस को नशे के दुस्प्रभाव के बारे में जागरूक भी करें। उन्होने कहा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सख्ती से कार्यवाही करें व सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराये। उन्होने कहा कि स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देते हुए नगर निकाय क्षेत्रों, सड़कों, कार्यालयों को साफ-सुथरा रखा जाये। उन्होने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि ठण्ड को देखते हुए रैन बसेरो को चिन्हित कर ले व अलाव जलाने की व्यवस्था भी समय से सुनिश्चित कर लें।मुख्यमंत्री ने रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा साझा किए गए विजन के अनुरूप भी समस्त जनपदों में कार्यों का संपादन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि हाल ही में कुछ जगहों पर कूटरचित दस्तावेजों की आड़ में बाहरी लोगों को बसाने के मामले प्रकाश में आए हैं। ऐसे में सभी जिलाधिकारियों को पिछले तीन साल में बने स्थाई निवासी प्रमाण पत्रों की जांच के निर्देश देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी अस्पतालों में दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने एवं महिला और बाल रोग चिकित्सकों की तैनाती को सुनिश्चित करने के लिए सूची शासन को उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देश दिए। उन्होने कहा कि दिल्ली में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए एवं अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित क्षेत्रों में ठंड से बचने के व्यापक इंतजाम हो। अधिकारियों को वैरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होने कहा कि बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष ध्यान दिया जाये।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अवगत कराया कि जनपद में राशन कार्ड, स्थाई प्रमाण पत्र आदि का सत्यापन कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि अपात्र लोगों के राशन कार्ड को निरस्त भी किया जा रहा। उन्होने बताया कि जनपद में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है। उन्होने बताया कि रोस्टर बनाकर जनपद में तहसील दिवस, बीडीसी बैठक, चौपाल लगाकर जनसुनवाई की जा रही है व अधिकतर समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अवगत कराया कि जनपद की सीमाओं, मुख्य मार्गो पर निरंतर चैकिंग की जा रही है। उन्होने बताया कि जनपद की सीमाओं, चौराहों, मुख्य मार्गो, धार्मिक स्थलों आदि क्षेत्रों में सीसी टीवी कैमरा लगाकर निगरानी की जा रही है। उन्होने बताया कि नशे के खिलाफ जिला प्रशासन के साथ मिलकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
बैठक में मुख्य विकस अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र उपस्थित थे।
राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक हुए मुकाबले
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में कंडोलिया खेल मैदान में आयोजित चार…
पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के…
पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के…