जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शीतलहर की तैयारीयों की बैठक लेते हुए कहा कि सभी अधिकारी सजग होकर अभी से शीतलहर की तैयारीया कर लें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने नगर निकाय अधिकारियों से कहा कि वे रेन बसेरों में साफ सफाई, बिजली पानी, बिस्तर कंबल हीटर की समुचित व्यवस्था रखी जाय । उन्होंने कहा कि अलाव हेतु स्थान चिन्हित कर ले तथा शीतलहर के दौरान अलाव जलाए जा रहे स्थलों की जिओ टैगिंग फोटोग्राफ्स निर्धारित प्रारूप पर आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. संचालित और रेन बसेरो में नेकी का घर बनाकर प्रचार प्रसार करें। अलावा जलाए जाने वाले स्थान बिजली की लाइन, ट्रांसफार्मर, कूड़ा गोदाम के समीप ना हो अन्यथा आग लगने की संभावना हो सकती है। अलाव जलाए जाने हेतु वन विभाग से पेड़ों की जडे जो कि लंबे समय तक जलती है क्रय किए जाने हेतु नगर निकायो को निर्देश दिए । उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए की जनपद के छात्रावास विद्यालय में रह रहे छात्र- छात्राओं हेतु कंबलों की व्यवस्था की जाए तथा आपदा प्रबंधन कार्यालय के निर्देशों का अनुपालन निजी विद्यालयों से भी कराना सुनिश्चित कराएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि उपजिलाधिकारी,पुलिस विभाग एवं पर्यटन विभाग को विशेष रूप से ध्यान रखें कि हरिपुरा, बौर जलाशय में विदेशी पक्षी आते हैं व पर्यटक आते हैं वहां के स्थानीय लोग पत्तों में पॉइजन डालकर चिड़ियों को खिलाते हैं वह उनका शिकार करते हैं, इस पर रोक लगाई जाए और विशेष रूप से इस पर शक्ति से कार्रवाई की जाए।चिकित्सालय मैं भर्ती मरीज के साथ आने वाले तिमारदारों हेतु अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पशु विभाग जनपद के ग्रामीण एवं नगरी क्षेत्र में निराश्रित मवेशी हेतु शेल्टर की व्यवस्था रखें। जिलाधिकार ने वाहन दुर्घटनाओं को न्यून करने के लिए जनपद के सभी माल वाहक वाहनों ,गन्ना धोने वाले लागे ट्रैक्टर ट्रोलियो में उच्च गुणवत्ता के रिफ़लेक्टर लगाया जाना अनिवार्य करते हुए पुलिस प्रशासन गन्ना विभाग द्वारा कार्रवाई की जाए। उन्होंने जनपद के औद्योगिक आस्थानो से संपर्क करते हुए सी एस आर के माध्यम से रिफ्लेक्ट, साइनेज की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए । बैठक में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा , प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय यू सी तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, जिला प्रोविजन अधिकारी व्योमा जैन, सहायक आयुक्त श्रम अरविंद सिंह, ई ई पेयजल सुनील जोशी, विधुत राजीव चक्रवर्ती व अन्य अधिकारी वर्चुअल के माध्यम से जुड़े थे।
समाजसेवी लाल बादशाह ने दिव्यांग खिलाड़ियों को किया सम्मानित, खिलाड़ियों के चेहरों पर आई मुस्कान
समाज की सेवा ही मेरा कर्तव्य, अल्लाह ऐसे ही मुझसे आवाम की खिदमत करवाता रहे=लाल बादशाह…
टीएमयू में सितार की धुनों और तबलेकी थाप की जुगलबंदी पर झूमा ऑडी
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में जाने-माने सितार वादक पंडित हरविन्दर शर्मा और युवा तबला वादक…
विधायक शिव अरोरा ने दिशा बैठक में रुद्रपुर क्षेत्र से जुड़े अनेको विषय को उठायाविधायक बोले 2026 से प्रारम्भ होंगी केंद्रीय विद्यालय की कक्षा व रिंग रोड कार्य अंतिम चरण में जल्द बनकर होंगा जनता को समर्पित
रुद्रपुर। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ( दिशा ) की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल…
संघ शताब्दी वर्ष के तहत थलीसैंण जिले में व्यापक गृह संपर्क अभियान शुरू
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रही विविध गतिविधियों की…
थाना दिवस पर नर्स हत्याकांड एवं अन्य अपराधों पर जांच एवं कार्रवाई की मांगगदरपुर । थाना दिवस पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सामने आपराधिक मामलों की जांच और नशे के धंधे पर अंकुश लगाने की मांग प्रमुखता से उठी गदरपुर थाना परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वार्ड नौ निवासी नफीस अहमद ने अपनी पुत्री तस्लीम जहां की हत्या के मामले की उच्च स्तरीय जांच और नातिन के भरण पोषण की मांग उठाई । वहीं कई समाज सेवी जागरूक नागरिकों द्वारा नशे के धंधे पर अंकुश लगाने की मांग उठाई गई ,वहीं विभिन्न नहरों की सफाई और बाजार में मुख्य बाजार में नालियों से अतिक्रमण हटाने और स्कूलों के पास से मनचलों पर अंकुश लगाने की मांग की गई । इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ने यातायात व्यवस्था में सुधार लाए जाने की मांग रखी । इस दौरान विकास तनेजा, ओमप्रकाश गरीबदास, तैय्यब अली, हर्षपाल सिंह, मुकेश पाल, शुभम बत्रा, सुरेश कंबोज ,दीपक बेहड़, सचिन गुप्ता, महेंद्र पाल सिंह के अलावा एसपी क्राइम निहारिका तोमर ,एसपी स्वप्न किशोर सिंह,सीओ विभव सैनी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे ।
बाबा बुड्ढा जी ने 113 वर्ष तक गुरु घर की सेवा में सारा जीवन अर्पित कर दियाबाबा भगवत भजन सिंहगदरपुर । धन-धन बाबा बुड्ढा जी के पवित्र स्थान नवाब नगर लेबड़ा, तहसील बाजपुर, उधम सिंह नगर के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे श्री रमदास श्री अमृतसर के बाबा भगवत भजन सिंह द्वारा आयोजित किए गए रविवारीय गुरमत समागम में संगत को आशीर्वाद के वचन कहे उन्होंने सभी संगत से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी के अनुसार जीवन जीने तथा अपनी मातृभाषा गुरमुखी पंजाबी के साथ जुड़कर नित्य प्रति गुरबाणी का पाठ करने की अपील की। बाबा जी द्वारा जाप करवाए गए मूल मंत्र एवं गुरबाणी शब्दों को संगत द्वारा दोहराया गया । उनके साथ पहुंचे रागी भाई वीर सिंह एवं रतन सिंह ने गुरबाणी कीर्तन एवं इतिहास के पक्ष की व्याख्या करते हुए अपनी हाजिरी लगवाई। वहीं कथा वाचक देवेंद्र सिंघ द्वारा गुरु नानक देव जी एवं गुरु तेग बहादुर जी की वाणी एवं इतिहास का वर्णन करके अपने विचार व्यक्त किये । इस दौरान भारी संख्या में संगत ने दीवान में हाजिरी भरकर अरदास में शामिल होते हुए गुरु का लंगर प्रसाद ग्रहण किया । कार्यक्रम के समापन पर बाबा बलजीत सिंह ने सारी संगत का धन्यवाद करते हुए प्रत्येक पूर्णमासी एवं रविवार को आयोजित किये जा रहे समागम में पहुंचने का आह्वान किया ।
विधायक शिव अरोरा ने दूधिया बाबा कन्या छात्रावास के समीप सीसी सड़क के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा के वार्ड न. 12 दूधिया बाबा कन्या छात्रावास के पास सीसी मार्ग का…