सितारगंज में विकासखण्ड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 80 से अधिक पशुओं ने लिया हिस्सा, गुलाब चन्द की भैंस बनी चैम्पियन।

आज पशुपालन विभाग द्वारा विकासखण्ड सितारगंज के अंतर्गत ग्राम ऐंजनिया स्थित ग्राफ सेंटर में विकासखण्ड स्तरीय…

नगरपालिका में संयुक्त रूप से देखा और सुना गया केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारणगदरपुर । “केंद्रीय बजट 2026-27 के संसद में प्रस्तुत होने के अवसर पर नगर पालिका परिषद गदरपुर के सभागार में रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण को नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से देखा और सुना गया। इस आयोजन का उद्देश्य बजट की प्रमुख घोषणाओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराना तथा उनके माध्यम से आमजन तक इसकी जानकारी पहुँचाना रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर एवं प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा की उपस्थिति रही। बजट सत्र के दौरान सभी उपस्थित जनों ने वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को ध्यानपूर्वक सुना। बजट के उपरांत पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर एवं प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने वाला है और इसमें आम जनमानस,गरीब, मध्यम वर्ग,किसानों,युवाओं एवं महिलाओं के हितों को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है।उन्होंने कहा कि यह बजट संतुलित होने के साथ-साथ विकासोन्मुखी है,जिसमें बुनियादी ढांचे,शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और नगर निकायों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। बजट से नगरों के विकास को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर सुविधाओं के विस्तार में सहायता प्राप्त होगी।इस अवसर पर कार्यक्रम में सुभाष गुंबर,सुरेश खुराना,राजेश गुम्बर,सभासद सचिन गुप्ता,मुकेश चावला,रमन छाबड़ा,परमजीत सिंह सहित सलीम बाबा,नाजिर अली ज्योति ग्रोवर,राजबाला चौहान, सागर गंडा,हरलोक नामधारी, राहुल भाटिया,हरीश रल्हन, सतीश छाबड़ा,निर्मल नारंग, मनोज पाण्डे,मोहित अरोरा चैरी,विकास बजाज सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

          कार्यक्रम का समापन सकारात्मक चर्चा के साथ हुआ, जिसमें सभी ने बजट को देश के…

श्री रविदास जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए किया गुरबाणी कीर्तन

गदरपुर । गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित किए गए धार्मिक कार्यक्रम के दौरान शिरोमणि…

एक दशक बाद न्याय: डीजे युवराज भंडारी को सर्वोच्च अदालत से ऐतिहासिक जीत

गदरपुर/रुद्रपुर। नेपाल के मशहूर डीजे और कलाकार युवराज भंडारी,जिन्हें “डीजे युवा” के नाम से जाना जाता…

किच्छा बाईपास पर बनेगा नया वेंडिंग जोन

रुद्रपुर। रुद्रपुर को एक आदर्श मॉडल सिटी के रूप में स्थापित करने के अपने संकल्प को…

किच्छा व्यापारियों ने भरी हुंकार नहीं लगने देंगे मंगल बाजार

मंगल बाजार के विरोध में किच्छा व्यापारियों में टैक्सी स्टैंड पर इकट्ठे होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन…

जसपुर में टायर की दुकान बनी आग का गोला, रात दो बजे मची अफरा-तफरी, दमकल ने बचाई बड़ी तबाही

जसपुर,जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में पतरामपुर रोड स्थित एक टायर रिपेयरिंग की दुकान…

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सितारगंज में प्रेरणादायक प्रोग्राम का किया गया आयोजन

सितारगंज कोतवाली प्रशासन की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का…

देहरादून में अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का समापन

गदरपुर । युवा कार्यक्रम में खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मेरा युवा भारत देहरादून…

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विद्यायक् तिलक राज बेहड का ६९ वां जन्म दिन यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया l इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने जहाँ श्री बेहड को बड़ी माला पहनाई, पगड़ी पहनाई बही ६९ गुब्बारे आकाश में उड़ाकर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी, बही महा नगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने शॉल ओड़ाकर और केक काटकर श्री बेहड को जन्म दिन की बधाई दी l इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, सुमित राय, जाकिर रजा, उमा सरकार, दिनेश मोर्य, राकेश कोली, पी सी जोशी, ज्योति , बेबी, सरोज रानी, भूरी कोली, अनिल शर्मा, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l