नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों में कोहराम – वीडियो

रामनगर – आपको बता दें कि सोमवार की शाम को गांव ढिकुली के पास कोसी नदी में डूबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि देघाट निवासी 45 वर्षीय खीम सिंह अपने परिवार के साथ गांव ढिकुली में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे।

https://youtu.be/TR1K-G737jA?si=gG_dBsKsPJzCx8gd

बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर खीम सिंह अपने परिवार के साथ कोसी नदी में नहाने गए थे। बताया जाता है कि इसी बीच नहाते समय उनका बेटा पानी में बहने लगा और बेटे की चीख सुनकर खीम सिंह अपने बेटे को बताने गए कि मैं चला गया।

खीम सिंह ने अपने बेटे को तो डूबने से बचा लिया लेकिन वह खुद पानी के गहरे बहाव में बह गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

कोतवाल ने बताया कि मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने काफी देर बाद नदी में डूबे खीम सिंह का शव बरामद कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।