GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

gvartanews by gvartanews
June 24, 2026
Reading Time: 1 min read
0
काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

RELATED POSTS

कल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला किया आपके हवाले शिक्षा पर बाजारीकरण का लगाया आरोप

सिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरती

  • करीब 14 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

रूद्रपुर । शहरवासियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण परियोजना को आखिरकार शासन की मंजूरी मिल गई है। शासन ने लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित चौड़ीकरण योजना का शासनादेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही परियोजना के लिए 10 प्रतिशत धनराशि भी जारी कर दी गई है। शासनादेश जारी होने के बाद अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने और निर्माण कार्य धरातल पर उतरने की उम्मीद है। इस परियोजना के पूर्ण होने से काशीपुर बाईपास पर वर्षों से बनी जाम की समस्या से हजारों लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि काशीपुर बाईपास का चौड़ीकरण रूद्रपुर की प्रमुख जन अपेक्षाओं में शामिल रहा है। इसके लिए लंबे समय से लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जो अब सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और सकारात्मक सहयोग से यह बहुप्रतीक्षित परियोजना स्वीकृत हुई है, जो शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

महापौर ने बताया कि प्रारंभिक योजना के अनुसार सड़क की चौड़ाई 75 फीट प्रस्तावित थी, लेकिन चौड़ीकरण की जद में बड़ी संख्या में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान आने की आशंका थी। व्यापारियों की मांग और जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से सड़क की चौड़ाई 60 फीट निर्धारित करने का आग्रह किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इससे बड़ी संख्या में व्यापारियों और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी तथा न्यूनतम विस्थापन के साथ सड़क का विस्तार संभव हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि चौड़ीकरण की जद में नगर निगम की कुछ दुकानें भी आ रही हैं। ऐसे व्यापारियों और प्रभावित लोगों के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हें वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम और प्रशासन इस संबंध में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

महापौर ने कहा कि पिछले सप्ताह ही नगर निगम की ओर से परियोजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया था और अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासनादेश भी जारी हो गया है। इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में काशीपुर बाईपास पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। शहर के विस्तार, औद्योगिक गतिविधियों और बढ़ते यातायात के कारण इस मार्ग पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे आम लोगों, व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क चौड़ी होने के बाद यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों का समय भी बचेगा।

Buy JNews
ADVERTISEMENT

महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रूद्रपुर में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जनहित से जुड़े जिन भी प्रस्तावों को सरकार के समक्ष रखा गया, उन पर त्वरित कार्रवाई हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि ट्रिपल इंजन सरकार के सहयोग से शहर में विकास का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और वर्षों से लंबित परियोजनाओं को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण के लिए 14 करोड़ रुपये की स्वीकृति रूद्रपुर की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।

पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि काशीपुर बाईपास का चौड़ीकरण वर्षों पुरानी आवश्यकता थी। शहर की आबादी और वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से इस मार्ग पर दबाव काफी बढ़ गया था। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में भी उन्होंने इस दिशा में प्रयास किए थे। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा कर शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और व्यावसायिक विकास को भी गति मिलेगी। इससे आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, वेद ठुकराल, के.के. दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मुकेश कुमार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

कल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस
उत्तराखण्ड

कल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस

June 24, 2026
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला किया आपके हवाले शिक्षा पर बाजारीकरण का लगाया आरोप
उत्तराखण्ड

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला किया आपके हवाले शिक्षा पर बाजारीकरण का लगाया आरोप

June 24, 2026
सिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरती
उत्तराखण्ड

सिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरती

June 24, 2026
प्रेस विज्ञप्तिभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनऋषिकेश, दिनांक _द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ की गई आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों नागरिकों की आशाओं और विश्वास के प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस नेताओं को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए तथा जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहन

June 24, 2026
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवाद
उत्तराखण्ड

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवाद

June 24, 2026
Next Post
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला किया आपके हवाले शिक्षा पर बाजारीकरण का लगाया आरोप

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला किया आपके हवाले शिक्षा पर बाजारीकरण का लगाया आरोप

कल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस

कल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • कल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस
  • कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला किया आपके हवाले शिक्षा पर बाजारीकरण का लगाया आरोप
  • काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!