रुद्रपुर – नीट परीक्षा में पहले पेपर लीक और उसके बाद कई छात्र-छात्राओं की दुखद आत्महत्या से गुस्साए कांग्रेसियों ने तीनों ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में खानपुर नंबर 1 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि पहले लगभग 23 लाख छात्र-छात्राएं नीट परीक्षा के लिए तैयारी में बैठे हुए थे लेकिन वहां पेपर लीक हो गया। जिससे कई बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया। सरकार ने इसके बाद दोबारा नीट परीक्षा करने का निर्णय लिया लेकिन तब तक तनाव से ग्रस्त कई बच्चे आत्महत्या कर चुके थे जो सरकार की नाकामी को दिखाता है। उन्होंने कहा यदि भाजपा सरकार एक परीक्षा तक सही नहीं कर सकती तो वह देश की व्यवस्था में किस प्रकार सुधार करेगी। उन्होंने कहा की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दें अन्यथा कांग्रेसी आंदोलन तेज करेंगे। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, पवन बिष्ट, नासिर अली, अमित कुमार ,तपन सरदार ,विजय विश्वास ,उमा सरकार ,कुलदीप सिंह शेर मोहम्मद, मलकीत सिंह गौरव बैजनाथ, परवीन ,अभिषेक, हरिदास ,मथुरा गौतम सूरज विनय शंकर विश्वास पवित्र धांत्रिक समेत तमाम लोग मौजूद थे।







