GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

कमर्शियल सिलेंडर में भारी बढ़ोतरी पर होटल व स्ट्रीट फूड कारोबारियो ने जताई नाराजगी।

gvartanews by gvartanews
May 2, 2026
Reading Time: 1 min read
0

2197 से बढ़कर 3189 रुपया हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर।

RELATED POSTS

डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा

धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ

मिठाई कारोबारियो की पर्याप्त मात्रा में कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग।
पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद जिस बात की आशंका जताई जा रही थी आखिर वह सच हुई। रेस्टोरेंट और होटल मालिकों के लिए बुरी खबर है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी के बाद नई रेट लिस्ट जारी हो गई है। अब चंपावत जिले में भी होटल, ढाबा व स्ट्रीट फूड व्यापारियों को कमर्शियल गैस खरीदना महंगा हो गया है। लोहाघाट गैस एजेंसी प्रबंधक उमेश बिष्ट ने बताया लोहाघाट में 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 992 रुपए की बढ़ोतरी हुई है कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 2197 रुपए से बढ़कर 3189 रुपए हो गए हैं इसके अलावा 5 किलो के गैस सिलेंडर में भी 241 रुपए की बढ़ोतरी हुई है उन्होंने बताया अब 5 किलो गैस सिलेंडर के दाम 611 रुपए से बढ़कर 852 रुपए हो गए है फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वही कामर्शियल सिलेंडरों के दामों में बेहतसा वृद्धि पर होटल कारोबारियों ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए गहरी नाराजगी जताई है। होटल व मिठाई कारोबारियो ने कहा कामर्शियल सिलेंडरों में बेहताशा वृद्धि से उनके कारोबार में काफी ज्यादा असर पढ़ने जा रहा है। मजबूरी में अब उन्हें अपने उत्पादों में भी कीमतें बढ़ानी पड़ेगी कहा जिसका असर सीधे उपभोक्ताओं में पड़ेगा मिठाई कारोबारियो ने कहा दाम बढ़ने के बावजूद उन्हें कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे है। कहा कारोबारी से वादा किया गया था कि 10 या 15 दिन में आपको एक कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध किया जाएगा और अब मुश्किल से महीने में एक सिलेंडर उन्हें दिया जा रहा है ।जिस कारण उनका कारोबार काफी प्रभावित हो चुका है शादियों का सीजन चल रहा है लेकिन वह लोग भरपूर मात्रा में मिठाई तक नहीं बना पा रहे हैं । वही नगर के स्ट्रीट फूड व्यापारियों ने कहा इस गैस सिलेंडर में बड़ी वृद्धि ने उनकी कमर तोड़कर रख दी है अब उन्हें सिलेंडर के लिए पैसा जुटाना काफी मुश्किल होगा। अब कामर्शियल सिलेंडरों में बढ़ोतरी का असर कुछ दिनों बाद देखने को नजर आएगा। गैस बढ़ोतरी के कारण अब होटल ,रेस्टोरेंट व स्ट्रीट फूड के दामों में जल्द वृद्धि नजर आएगी। जिसका असर चाय से लेकर चाऊमीन/,बटर चिकन से लेकर दाल फ्राई /मोमो से लेकर मिठाई तक नजर आएगा। वही कारोबारियो ने प्रशासन से सीजन को देखते हुए महीने में चार कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
उत्तराखण्ड

डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया

July 26, 2026
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा
उत्तराखण्ड

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा

July 26, 2026
धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ
उत्तराखण्ड

धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ

July 26, 2026
चौरास स्टेडियम प्रकरण में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

चौरास स्टेडियम प्रकरण में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

July 26, 2026
हरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल
उत्तराखण्ड

हरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल

July 26, 2026
कारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बा
उत्तराखण्ड

कारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बा

July 26, 2026
Next Post

लोहाघाट में पहुंचा सीजन का पहला काफल 200 रुपए किलो बिका।

मसूरी में वाहन क्लैंपिंग पर बवाल, पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, अधिषासी अधिकारी गौरव भसीन के हिटलरषाही रवैया का लोगो ने किया विरोध मसूरी। पर्यटन सीजन के बीच मसूरी नगर पालिका प्रशासन द्वारा सड़क किनारे खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर क्लैंप और चेन लगाने की कार्रवाई को लेकर विवाद गहरा गया है। पालिका की इस कार्रवाई के खिलाफ पर्यटकों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के अचानक चालान और क्लैंपिंग अभियान चलाकर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन द्वारा पालिका के कर्मचारियों के साथ पालिका रोड और अपर माल रोड क्षेत्र में पहुंचे और सड़क किनारे खड़े वाहनों पर क्लैंप और चेन लगानी शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान कई पर्यटक और टैक्सी चालक परेशान नजर आए।देहरादून से घूमने आए कुछ पर्यटकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने किराये पर स्कूटी लेकर स्थानीय लोगों के बताए स्थान पर वाहन खड़ा किया था, लेकिन वापस लौटने पर स्कूटी चेन और क्लैंप से जकड़ी मिली। पर्यटकों का कहना था कि उनसे पांच हजार रुपये तक चालान शुल्क जमा करने को कहा गया और देर रात तक वाहन छोड़े जाने की बात कही गई, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ी।पर्यटकों ने सवाल उठाया कि जब शहर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था ही नहीं है तो लोग वाहन कहां खड़े करें। उनका कहना था कि पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करने वाली सरकार और प्रशासन को पहले सुविधाएं विकसित करनी चाहिए, न कि पर्यटकों का शोषण करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई से मसूरी का पर्यटन प्रभावित होगा और पर्यटकों में गलत संदेश जाएगा।स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने भी नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना था कि मसूरी के कई क्षेत्रों जैसे स्प्रिंग रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, कैमेल बैक रोड और अपर माल रोड पर बड़ी संख्या में वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं, लेकिन कार्रवाई चुनिंदा लोगों पर ही की जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल चालान और जुर्माने के जरिए दबाव बना रहा है।स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यदि नगर पालिका पर्याप्त पार्किंग और यातायात व्यवस्था उपलब्ध नहीं करा पा रही है तो केवल सख्ती और चालान से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि “ट्रिपल इंजन सरकार” मसूरी की मूल समस्याओं को हल करने में विफल रही है और इसका असर आने वाले समय में राजनीतिक रूप से भी देखने को मिलेगा।वहीं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन का कहना है कि पर्यटन सीजन में जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नियमों का पालन जरूरी है। हालांकि स्थानीय लोग और पर्यटक इस कार्रवाई को अव्यवस्थित और मनमानी बताते हुए विरोध जता रहे हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
  • भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा
  • धर्मपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 से 12 अगस्त तक होगा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!