कृषि निदेशालय उत्तराखंड के जारी किए हुए आदेश के बाद खाद की समस्या को लेकर किसान परेशान है मजबूरन उन्होंने आज किसान सहकारी समिति में जाकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की आपको बता दे की दिनेशपुर किसान सहकारी समिति में किसान निदेशालय द्वारा खाद को लेकर जारी आदेश से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। खाद नहीं मिलने से नाराज़ किसानों ने समिति परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
दरअसल, किसानों का आरोप है कि उन्हें उनकी जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। सरकारी आदेश पर समिति द्वारा एक एकड़ जमीन पर सिर्फ एक कट्टा खाद देने की बात कही जा रही है, जिससे किसानों में भारी नाराज़गी है।
किसानों का कहना है। हम लोगों की फसल बुवाई का समय है, और इतनी कम मात्रा में खाद देकर कैसे काम चलेगा? सरकार और समिति दोनों हमारी समस्या नहीं समझ रहे हैं।
किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो सभी समितियों में तालाबंदी का कार्यक्रम किया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जितने भी किसानो की सहकारी समिति है उसे पर ताला मार दिया जाएगा वही इस मामले में किसान सहकारी समिति के अध्यक्ष करन रंधावा का कहना है कि हमारे पास खाद की कोई कमी नहीं है सरकार के नियम अनुसार ही हम उनको खाद दे रहे हैं सरकार को इस मामले में जल्द से जल्द सोचना चाहिए नहीं तो हालत बद से बदतर हो जाएंगे








