GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

gvartanews by gvartanews
May 3, 2026
Reading Time: 1 min read
0

रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में 3 मई 2026 को प्रथम मिनी एवं 7वीं सब-जूनियर/जूनियर/कैडेट/सीनियर राज्य फेंसिंग चैंपियनशिप का सफल एवं भव्य आयोजन फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FAI) के तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

RELATED POSTS

उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर नगर निगम पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा

ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाज।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तेज राम बघेल (प्रबंध निदेशक, जय हिंद ऑटोटेक) रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री पंकज शुक्ला (कोषाध्यक्ष, उधम सिंह नगर), सुश्री जानकी कार्की (जिला क्रीड़ा अधिकारी, उधम सिंह नगर), एवं इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र जोशी (जिम्नास्टिक कोच, उत्तराखंड पुलिस) उपस्थित रहे। साथ ही फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं डीपीएस रुद्रपुर के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने मेंटर के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री हरमन सिंह ग्रोवर (वाइस चेयरमैन, डी.पी.एस. रुद्रपुर), विद्यालय के प्रधानाचार्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री तेज राम बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि डीपीएस रुद्रपुर ने एक ही छत के नीचे अनेक खेल सुविधाएं प्रदान की हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा और वे भविष्य में खेल जगत में नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे। उन्होंने विद्यालय के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं खेल सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि डीपीएस रुद्रपुर शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इतने भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चेयरमैन डी.पी.एस. रुद्रपुर एवं फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने संदेश में कहा कि फेंसिंग जैसे तकनीकी एवं अनुशासनात्मक खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह खेल न केवल शारीरिक फुर्ती और मानसिक एकाग्रता को विकसित करता है, बल्कि निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और नेतृत्व गुणों को भी सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत और हार खेल का अभिन्न हिस्सा हैं, लेकिन निरंतर अभ्यास, समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के ऐसे प्रतियोगी मंच ही भविष्य के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की नींव रखते हैं और डीपीएस रुद्रपुर सदैव शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता रहेगा।

प्रतियोगिता में एपे, फॉयल और सेबर विधाओं के अंतर्गत मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें काशीपुर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और अल्मोड़ा सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

मिनी वर्ग के परिणाम:
फॉयल गर्ल्स में वैष्णवी प्रथम, प्रिशा द्वितीय तथा युविका वर्मा व ईशरूप कौर तृतीय रहीं। फॉयल बॉयज में आदित्य प्रथम, ओवली द्वितीय एवं रितिक बोरा तृतीय रहे। सेबर गर्ल्स में राजशी (डीपीएस) प्रथम एवं श्रद्धा गुप्ता द्वितीय रहीं। सेबर बॉयज में रचित सिंह प्रथम एवं मोहम्मद हसन द्वितीय रहे। एपे गर्ल्स में एवलिन प्रथम, मानसवी द्वितीय तथा राजसी व इशानी तृतीय रहीं। एपे बॉयज में रुद्र जोशी प्रथम, रुद्रांश कोटनाला द्वितीय एवं अंश गोसाई तृतीय रहे।

सब-जूनियर वर्ग के परिणाम:
फॉयल बॉयज में सार्थक जैन (रुद्रपुर) प्रथम, आदित्य सिंह पुंडीर (देहरादून) द्वितीय तथा रितिक बोरा व मंथन पंथ तृतीय रहे। फॉयल गर्ल्स में प्रिशा शुक्ला प्रथम, वैष्णवी द्वितीय तथा युविका वर्मा व काशवी गोसाईं तृतीय रहीं। एपे गर्ल्स में आर्मा प्रथम, श्रद्धा द्वितीय तथा एवलिन व रोहानी तृतीय रहीं। सेबर बॉयज में आयुष्मान भट्ट प्रथम, आयुष्मान राठौर द्वितीय तथा आर्येश गौर व आरुष बिष्ट तृतीय रहे। सेबर गर्ल्स में गुंजन राजपुरोहित प्रथम, पंखुड़ी शुक्ला द्वितीय तथा तनरूप कौर व वैष्णवी पाल तृतीय रहीं।

Buy JNews
ADVERTISEMENT

कैडेट वर्ग के परिणाम:
सेबर बॉयज में अनिरुद्ध डब्बरवाल प्रथम, वंश राठौर द्वितीय तथा प्रियांशु असवाल व आयु तृतीय रहे। सेबर गर्ल्स में आकांक्षा राठौर प्रथम, पंखुड़ी शुक्ला द्वितीय तथा गुंजन राजपुरोहित व तनरूप कौर तृतीय रहीं।

जूनियर वर्ग के परिणाम:
फॉयल गर्ल्स में श्रुति प्रथम, शनाया बेस्ट द्वितीय तथा हरवानी व प्रियंसी तृतीय रहीं। फॉयल बॉयज में आदित्य थपलियाल प्रथम, सौरभ घैरोला द्वितीय तथा माधव सिंह व वैभव पांडेय तृतीय रहे। सेबर बॉयज में वंश राठौर प्रथम, अनिरुद्ध डब्बरवाल द्वितीय तथा कुशाग्र गोसाईं व प्रियांशु असवाल तृतीय रहे। सेबर गर्ल्स में आकांक्षा राठौर प्रथम, पंखुड़ी शुक्ला द्वितीय तथा तनरूप कौर व पिहू तृतीय रहीं।

सीनियर वर्ग के परिणाम:
फॉयल बॉयज में शौर्य गेहरवाल प्रथम, आदित्य थपलियाल द्वितीय तथा माधव सिंह व वैभव पांडेय तृतीय रहे। फॉयल गर्ल्स में शनाया बेस्ट प्रथम, शिवति द्वितीय तथा अर्पिता शर्मा व हरबानी तृतीय रहीं। एपे बॉयज में ललित सिंह प्रथम, सूर्यांश गेहरिया द्वितीय तथा सक्षम क्रताब सिंह व सुदर्शन सिंह तृतीय रहे। एपे गर्ल्स में इति चौधरी प्रथम एवं वैभवी द्वितीय रहीं। सेबर बॉयज में आरुषी बंसल प्रथम एवं मुकुल द्वितीय रहे। सेबर गर्ल्स में तनरूप कौर (डीपीएस) प्रथम, पंखुड़ी शुक्ला (डीपीएस) द्वितीय तथा करिश्मा तृतीय रहीं।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीकी दक्षता एवं उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर नगर निगम पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
उत्तराखण्ड

उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर नगर निगम पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

July 14, 2026
देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा
उत्तराखण्ड

देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा

July 14, 2026
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाज।
उत्तराखण्ड

ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाज।

July 14, 2026
जनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतें
उत्तराखण्ड

जनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतें

July 14, 2026
पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
उत्तराखण्ड

पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

July 14, 2026
पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारी
उत्तराखण्ड

पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारी

July 14, 2026
Next Post

श्रमिकों के अधिकारों की गूंज से गुंजायमान हुआ पालिका सभागार-विधिक जागरूकता शिविर में मिला न्याय और सुरक्षा का भरोसा

पौड़ी में स्तन कैंसर के खिलाफ जंग का आगाज-स्क्रीनिंग अभियान से महिलाओं को मिला जागरूकता और जांच का संबल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर नगर निगम पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
  • देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा
  • ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाज।

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!