GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं–डाॅ.धन सिंह रावत

gvartanews by gvartanews
July 18, 2026
Reading Time: 1 min read
0
निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं–डाॅ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने समग्र शिक्षा परियोजना के तहत कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुये दो टूक कहा कि समय पर निर्माण कार्य पूर्ण न करने की स्थिति में संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। परियोजना के अंतर्गत जो निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाये,उनको शीघ्र शुरू कर निश्चित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा गया है। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशलाय स्थित सभागार में समग्र शिक्षा की समीक्षा बैठक में डाॅ.रावत ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 से लेकर वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों व विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिये कि समय पर निर्माण कार्य पूर्ण न करने,गुणवत्ता में लापरवाही बरतने पर कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी और उनसे निर्माण कार्य छीन लिये जायेंगे। विभागीय मंत्री ने कहा कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 व वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के लिये 1367 विभिन्न निर्माण कार्यों स्वीकृत किये गये थे,जिसमें से 625 निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं,जिन्हें शीघ्र पूरा कराने के लिये सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने निर्माण कार्याें की निरंतर माॅनिटिरिंग कर प्रत्येक सप्ताह रिपोर्ट महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। डाॅ.रावत ने उक्त वित्तीय वर्षों में स्वीकृत 120 निर्माण कार्यों के शुरू न होने पर सख्त नाराजगी जताई,उन्होंने कहा कि नये कार्य शीघ्र शुरू किए जाय यदि चिन्हित विद्यालयों में जगह की कमी या अन्य व्यावहारिक दिक्कते आ रही है तो इन निर्माण संबंधी कार्यों को जरूरतमंद विद्यालयों में शुरू किया जाय। विभागीय मंत्री डाॅ.रावत ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि चिन्यालीसौड़,बाजपुर,आराकोट,नाभाहाउस ऋषिकेश एवं हल्दूचैड़ में निर्माणाधीन कार्र्याें को शीघ्र पूरा कर विभाग को हैंडओवर किया जाय। साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत कुल्हा (ऊधमसिंहनगर) में निर्माणाधीन आवासीय छात्रावास के कार्यों में भी तेजी लाने को कहा। विभागीय मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 12 स्पोर्ट्स काॅम्पलैक्स,डिजिटल लाइब्रेरी,आईसीटी क्लासेज तथा स्मार्ट क्लासेज के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक आकांक्षा कोण्डे,अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा एवं निदेशक प्राथमिक शिक्षा के.एस.रावत,उप राज्य परियोजना निदेशक पल्लवी नैन,अजीत भण्डारी,प्रद्युमन सिंह रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

किच्छा की बदहाली का कौन जिम्मेदार?

आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान’,

हरेला पर प्रकृति आराधना का संदेश-रोटरी क्लब श्रीनगर ने पंचतत्व आश्रम बलोड़ी में किया पौधरोपण और संस्कृत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

किच्छा की बदहाली का कौन जिम्मेदार?
उत्तराखण्ड

किच्छा की बदहाली का कौन जिम्मेदार?

July 18, 2026
आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान’,
उत्तराखण्ड

आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान’,

July 18, 2026
हरेला पर प्रकृति आराधना का संदेश-रोटरी क्लब श्रीनगर ने पंचतत्व आश्रम बलोड़ी में किया पौधरोपण और संस्कृत विद्यार्थियों को किया सम्मानित
उत्तराखण्ड

हरेला पर प्रकृति आराधना का संदेश-रोटरी क्लब श्रीनगर ने पंचतत्व आश्रम बलोड़ी में किया पौधरोपण और संस्कृत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

July 18, 2026
सत् साहित्य बनेगा नशामुक्त और संस्कारित समाज का आधार-उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने किया अनमोल प्रेरणा दायिनी प्रंसग का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

सत् साहित्य बनेगा नशामुक्त और संस्कारित समाज का आधार-उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने किया अनमोल प्रेरणा दायिनी प्रंसग का लोकार्पण

July 18, 2026
नीति तारा डिजिटल टूलकिट से होगी योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग
उत्तराखण्ड

नीति तारा डिजिटल टूलकिट से होगी योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग

July 18, 2026
पौड़ी में औद्योगिक विकास को मिली नई रफ्तार-जिला प्राधिकृत समिति ने पांच नई औद्योगिक इकाइयों को दी सैद्धांतिक स्वीकृति
उत्तराखण्ड

पौड़ी में औद्योगिक विकास को मिली नई रफ्तार-जिला प्राधिकृत समिति ने पांच नई औद्योगिक इकाइयों को दी सैद्धांतिक स्वीकृति

July 18, 2026
Next Post
प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटियां–डॉ.धन सिंह रावत

प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटियां--डॉ.धन सिंह रावत

पौड़ी में औद्योगिक विकास को मिली नई रफ्तार-जिला प्राधिकृत समिति ने पांच नई औद्योगिक इकाइयों को दी सैद्धांतिक स्वीकृति

पौड़ी में औद्योगिक विकास को मिली नई रफ्तार-जिला प्राधिकृत समिति ने पांच नई औद्योगिक इकाइयों को दी सैद्धांतिक स्वीकृति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • किच्छा की बदहाली का कौन जिम्मेदार?
  • आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान’,
  • हरेला पर प्रकृति आराधना का संदेश-रोटरी क्लब श्रीनगर ने पंचतत्व आश्रम बलोड़ी में किया पौधरोपण और संस्कृत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!