GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटियां–डॉ.धन सिंह रावत

gvartanews by gvartanews
July 18, 2026
Reading Time: 1 min read
0
प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटियां–डॉ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे में सहकारिता आंदोलन को अधिक सशक्त,आधुनिक एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी स्थापित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक मंडल में दो-दो क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी विकसित कर सहकारिता सेवाओं का विस्तार किया जाएगा,ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को सुलभ एवं पारदर्शी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हो सकें। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक जनपद में क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी स्थापित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने मण्डल स्तर पर दो-दो क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी खोलने को भी अधिकारियों को कहा। डाॅ.रावत ने कहा कि जनपद स्तर पर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी स्थापित होने से प्रदेश में सहकारिता सेवाओं को विस्तार मिलेगा,जिससे अधिक से अधिक लोगों को सुलभ एवं पारदर्शी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विभागीय मंत्री डॉ.रावत ने प्रदेशभर की सभी सहकारी बैंक शाखाओं एवं सहकारी समितियों के भवनों को एक समान रंग एवं स्वरूप प्रदान करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये ताकि सहकारिता संस्थाओं की एक विशिष्ट पहचान विकसित हो सके। उन्होंने सभी सहकारी समितियों की भूमि की रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करने के निर्देश भी दिये ताकि भविष्य में किसी प्रकार के स्वामित्व संबंधी विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। बैठक में सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुये डाॅ.रावत ने प्रशासक कार्यकाल की प्रगति,अपेक्स (शीर्ष) सहकारी संस्थाओं के कार्य,नई शीर्ष संस्थाओं के गठन की प्रक्रिया,भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की उपलब्धि तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की प्रगति रिपोर्ट भी अधिकारियो से तलब की। डाॅ.रावत ने सभी विभागीययोजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित को अधिकारियों को निर्देश दिये साथ ही लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता,जवाबदेही एवं गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा प्रत्येक स्तर पर नियमित समीक्षा के माध्यम से कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग को प्रदेश के आर्थिक विकास एवं ग्रामीण आजीविका सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारी नवाचार,सुशासन एवं बेहतर कार्य संस्कृति के साथ कार्य करें,जिससे सहकारिता आंदोलन को नई गति मिल सके और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में सचिव सहकारिता डाॅ.इकबाल अहमद,निबंधक सहकारिता डाॅ.मेहरबान सिंह बिष्ट,अपर निबंधक ईरा उप्रेती,आनंद शुक्ला,उप निबंधक रमिंद्री मंदरवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जबकि सभी जनपदों के जिला सहायक निबंधक ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

RELATED POSTS

किच्छा की बदहाली का कौन जिम्मेदार?

आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान’,

हरेला पर प्रकृति आराधना का संदेश-रोटरी क्लब श्रीनगर ने पंचतत्व आश्रम बलोड़ी में किया पौधरोपण और संस्कृत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

किच्छा की बदहाली का कौन जिम्मेदार?
उत्तराखण्ड

किच्छा की बदहाली का कौन जिम्मेदार?

July 18, 2026
आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान’,
उत्तराखण्ड

आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान’,

July 18, 2026
हरेला पर प्रकृति आराधना का संदेश-रोटरी क्लब श्रीनगर ने पंचतत्व आश्रम बलोड़ी में किया पौधरोपण और संस्कृत विद्यार्थियों को किया सम्मानित
उत्तराखण्ड

हरेला पर प्रकृति आराधना का संदेश-रोटरी क्लब श्रीनगर ने पंचतत्व आश्रम बलोड़ी में किया पौधरोपण और संस्कृत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

July 18, 2026
सत् साहित्य बनेगा नशामुक्त और संस्कारित समाज का आधार-उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने किया अनमोल प्रेरणा दायिनी प्रंसग का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

सत् साहित्य बनेगा नशामुक्त और संस्कारित समाज का आधार-उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने किया अनमोल प्रेरणा दायिनी प्रंसग का लोकार्पण

July 18, 2026
नीति तारा डिजिटल टूलकिट से होगी योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग
उत्तराखण्ड

नीति तारा डिजिटल टूलकिट से होगी योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग

July 18, 2026
पौड़ी में औद्योगिक विकास को मिली नई रफ्तार-जिला प्राधिकृत समिति ने पांच नई औद्योगिक इकाइयों को दी सैद्धांतिक स्वीकृति
उत्तराखण्ड

पौड़ी में औद्योगिक विकास को मिली नई रफ्तार-जिला प्राधिकृत समिति ने पांच नई औद्योगिक इकाइयों को दी सैद्धांतिक स्वीकृति

July 18, 2026
Next Post
पौड़ी में औद्योगिक विकास को मिली नई रफ्तार-जिला प्राधिकृत समिति ने पांच नई औद्योगिक इकाइयों को दी सैद्धांतिक स्वीकृति

पौड़ी में औद्योगिक विकास को मिली नई रफ्तार-जिला प्राधिकृत समिति ने पांच नई औद्योगिक इकाइयों को दी सैद्धांतिक स्वीकृति

नीति तारा डिजिटल टूलकिट से होगी योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग

नीति तारा डिजिटल टूलकिट से होगी योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • किच्छा की बदहाली का कौन जिम्मेदार?
  • आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान’,
  • हरेला पर प्रकृति आराधना का संदेश-रोटरी क्लब श्रीनगर ने पंचतत्व आश्रम बलोड़ी में किया पौधरोपण और संस्कृत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!