GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन-आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

gvartanews by gvartanews
August 21, 2026
Reading Time: 1 min read
0
राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन-आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद


श्रीनगर गढ़वाल। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी की 82 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को श्रीनगर एवं श्रीकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक उनका स्मरण किया। महानगर कांग्रेस श्रीनगर एवं श्रीकोट ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21 वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,सूचना एवं संचार,शिक्षा तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। संचार क्रांति को गति देने और सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार के माध्यम से उन्होंने भारत को आधुनिक एवं तकनीकी रूप से सक्षम राष्ट्र बनाने की नींव मजबूत की। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं की भागीदारी को लोकतंत्र में बढ़ाने की दिशा में भी ऐतिहासिक कदम उठाए। युवाओं को मतदान का अधिकार देने सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार किया। यही कारण है कि उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण और देश को नई दिशा देने वाले दूरदर्शी नेताओं में याद किया जाता है। राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। कांग्रेस महानगर श्रीनगर के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस सेवादल पौड़ी गढ़वाल के अध्यक्ष संजय कुमार फौजी ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक,वैज्ञानिक सोच और तकनीकी प्रगति से जोड़ने का जो सपना देखा था,वह आज भी देश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव बीरेंद्र सिंह नेगी,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल,निशांत कंडारी,संजय कुमार फौजी,भक्तियाना अध्यक्ष सुशांत कंडारी,मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी,देवी प्रसाद गोदियाल,बी.एस.दानू,राकेश चमोली,रघुवीर प्रसाद,ललित मोहन बहुगुणा,सतीश पटवाल,वाई.एस.पंवार,रजनी देवी,कुसुमलता,मोनालिसा रावत,आयुष कुमार,रेखा लिंगवाल,शोभा भट्ट,राजेंद्र कंडारी,पुष्पा देवी,भरत सिंह धनाई,संदीप नेगी,जी.एन.सेमवाल,विक्रम सिंह नयाल,सुरेंद्र सिंह,धीरेंद्र नेगी,सुरेंद्र सिंह गुसाईं,प्रियांशु गडोई,आदित्या,अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता,अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में राजीव गांधी के विचारों और उनके राष्ट्र निर्माण के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया। ललित मोहन बहुगुणा बने महानगर कांग्रेस श्रीनगर के कार्यालय एवं चुनाव प्रभारी कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ललित मोहन बहुगुणा को सर्वसम्मति से महानगर कांग्रेस श्रीनगर-श्रीकोट ब्लॉक का कार्यालय एवं चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की उम्मीद जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी के विचारों और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

RELATED POSTS

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्य-स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई रफ्तार

कीर्तिनगर के अंतिम गांव टोला में सड़क बंद,विद्यालय भवन पर मंडराया खतरा-तीन जगह भूस्खलन से ग्रामीण बेहाल

उत्तराखंड के दो दिग्गजों को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में बड़ी जिम्मेदारी-तीरथ को उपाध्यक्ष तो बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की कमान

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्य-स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई रफ्तार
उत्तराखण्ड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्य-स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई रफ्तार

August 21, 2026
कीर्तिनगर के अंतिम गांव टोला में सड़क बंद,विद्यालय भवन पर मंडराया खतरा-तीन जगह भूस्खलन से ग्रामीण बेहाल
उत्तराखण्ड

कीर्तिनगर के अंतिम गांव टोला में सड़क बंद,विद्यालय भवन पर मंडराया खतरा-तीन जगह भूस्खलन से ग्रामीण बेहाल

August 21, 2026
उत्तराखंड के दो दिग्गजों को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में बड़ी जिम्मेदारी-तीरथ को उपाध्यक्ष तो बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की कमान
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के दो दिग्गजों को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में बड़ी जिम्मेदारी-तीरथ को उपाध्यक्ष तो बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की कमान

August 20, 2026
पितृमोक्ष भागवत कथा में गूंजा देवभूमि को पाप-पाखंड से मुक्त रखने का संकल्प–आचार्य नरेश बंदूनी
उत्तराखण्ड

पितृमोक्ष भागवत कथा में गूंजा देवभूमि को पाप-पाखंड से मुक्त रखने का संकल्प–आचार्य नरेश बंदूनी

August 20, 2026
गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में बीएड स्पॉट काउंसलिंग के पहले दिन उमड़ा अभ्यर्थियों का सैलाब-230 ने दर्ज कराई उपस्थिति
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में बीएड स्पॉट काउंसलिंग के पहले दिन उमड़ा अभ्यर्थियों का सैलाब-230 ने दर्ज कराई उपस्थिति

August 20, 2026
माता की पुण्यतिथि पर चौहान परिवार ने रोपा समलौण-पितृ श्रद्धांजलि के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उत्तराखण्ड

माता की पुण्यतिथि पर चौहान परिवार ने रोपा समलौण-पितृ श्रद्धांजलि के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

August 20, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन-आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्य-स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई रफ्तार
  • बगड़ेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा बनी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प पर्व,समलौण परंपरा से रोपे बेलपत्र और रुद्राक्ष

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!